समदर्शी न्यूज़ जशपुर/फरसाबहार, 5 अक्टूबर / जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरीपानी में सरस्वती सायकल वितरण योजना के अंतर्गत छात्राओं को सायकल वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पंडरीपानी भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवशरण साय, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसाबहार वेदप्रकाश भगत, मुख्य अतिथि युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं शाला समिति अध्यक्ष दीपक चौहान, विद्यालय के पूर्व प्राचार्य जयपाल साय, प्रियांश भगत, जीतेन्द्र सोनी, शिवा गुप्ता, गजानंद बंजारा, मनी भूषण पॉल, स्कूल के प्राचार्य बंधु साय एवं सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं अन्य…
Read MoreDay: October 5, 2024
विश्व विजय सिंह तोमर ने किया राज्य युवा आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण : कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री एवं विधायक हुए शामिल
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने आज युवा आयोग कार्यालय में युवा आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। युवा आयोग अध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, युवा एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री श्री राम प्रताप सिंह जी,अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक गुरू खुशवंत साहेब, विधायक शुशांत, शुक्ला शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विश्व विजय सिंह तोमर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी आत्मानंद की जयंती पर उन्हें किया नमन
समदर्शी न्यूज़ रायपुर 5 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी आत्मानंद की 6 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वामी आत्मानंद जी का समाज सुधारक और शिक्षाविद् के रूप में छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की भावधारा को छत्तीसगढ़ की धरा पर साकार किया और मानव सेवा एवं शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में बिता दिया। उन्होंने पीड़ित मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उन…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 अक्टूबर को नई दिल्ली जाएंगे
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 अक्टूबर को नई दिल्ली जाएंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 7 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 8.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।
Read Moreबागबहार में हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस सेवा का किया शुभारंभ : क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हमारा रहेगा पुरजोर प्रयास – गोमती साय
भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व विधायक का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ जशपुर/बागबहार, 5 अक्टूबर / प्रदेश में विष्णु का सुशासन चल रहा है ऐसे में विकास की संभावनाएं उम्मीद से ज्यादा बढ़ गई है, आने वाले समय में जशपुर सहित पूरा प्रदेश विकास की मुख्य धारा से जुड़कर अनेक योजनाओं से लाभान्वित होगा। बागबहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुत पुराने समय से संचालित है, ऐसे में यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का होना अति आवश्यक समझा जा रहा है, आने वाले समय में क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को संज्ञान…
Read Moreआसमान में डेढ़ सौ से अधिक ड्रोन ने बिखेरी रंग बिरंगी छटा : भगवान शिव की आकृति सहित जल-जगार शब्द और प्राकृतिक दृश्य दिखा आसमान में, रंग बिरंगी रोशनी से बने भारत के नक्शे को देखकर लोग हुए आश्चर्यचकित
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / धमतरी में शुरू हुए जल-जगार महोत्सव के पहले दिन आज आसमान से कहानी इवेंट के माध्यम से डेढ़ सौ से अधिक ड्रोन कैमरा ने आसमान में रंग बिरंगी छटा बिखेर कर लोगों का मन मोह लिया। ड्रोन कैमरा ने आसमान में जल-जगार शब्द, प्राकृतिक दृश्य एवं भारत का नक्शा रंग बिरंगी रोशनियों से उकेरकर लोगों को आश्चर्यचकित होने पर मजबूर कर दिया। जल-जगार महोत्सव में आयोजित सभी गतिविधियां लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गई है। जल-जगार के प्रत्येक इंवेट को देखने बड़ी…
Read Moreजल संरक्षण के लिए जल-जगार अनुकरणीय पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जल-जगार से आया सकारात्मक और क्रांतिकारी परिवर्तन प्रधानमंत्री जी के हर घर नल से जल के संकल्प को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित जल जगार महोत्सव के शुभारंभ समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन धमतरी द्वारा जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है, जो अनुकरणीय पहल…
Read Moreस्कूली बालिकाओं से अश्लील हरकत करने वाले प्रधान पाठक इंद्रमन साहू को मिली उसके दुष्कर्मों की सजा : अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने दोषी प्रधान पाठक को दी तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई
बालिकाओं को बुरी नियत से छूने एवं उनसे गंदी बातें करने के मामले में दर्ज हुआ था अपराध समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / कहते है बुरे कर्मो का बुरा नतीजा। स्कूली बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने और उनसे गंदी-गंदी बाते करने के दोषी प्रधान पाठक इंद्रमन साहू (56 वर्ष) को उसके बुरे कर्मो की सजा मिल गई है। आज से लगभाग 6 वर्ष पूर्व रायपुर जिले अभनपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सुंदरकेरा के स्कूल में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थापना के दौरान इंद्रमन साहू स्कूली बालिकाओं की…
Read Moreगांजा पुड़िया बेचने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की कार्यवाही : महिला पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही !
आरोपी महिला के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं 170, 126, 135(3) BNSS के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 05 अक्टूबर / थाना जूटमिल क्षेत्र के जेलपारा में महिला कमली बाई कुर्रे द्वारा अवैध रूप से गांजा पुड़िया बिक्री की शिकायत मिलने पर जूटमिल पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही की। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मिली इस शिकायत पर हेड क्वार्टर डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर अनावेदक महिला कमली बाई कुर्रे के घर पर छापा मारा और गांजा पुड़िया बेचने…
Read Moreपत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश करने वाले पति पर हुई कार्यवाही : आरोपी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर.
जूटमिल पुलिस ने आरोपी गोपाल चौहान के विरूद्ध धारा 108 BNS के अंतर्गत अपराध क्रमांक 423/2014 दर्ज किया. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 05 अक्टूबर / थाना जूटमिल में दर्ज मर्ग क्रमांक 67/2024 धारा 194 BNS की मृतिका पायल चौहान, निवासी कोड़ातराई की मृत्यु के वास्तविक कारणों की जांच जूटमिल पुलिस द्वारा की गई। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों, वारिसानों के कथन, घटना-स्थल का निरीक्षण और जप्ती मेमोरेंडम के आधार पर यह तथ्य सामने आए हैं कि मृतिका पायल चौहान का विवाह गोपाल चौहान निवासी कोड़ातराई पांचपारा, जूटमिल से हुआ था।…
Read More