दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 03 अक्टूबर / खरसिया पुलिस ने गोदाम से धान बोरियों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्यवाही शुभम राठौर की शिकायत पर की गई, जिन्होंने अपने पिता शिव कुमार राठौर के गोदाम से 10-12 बोरी धान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गोदाम खरसिया के नवापारा रोड पर वनांचल केयर के सामने स्थित है। रिपोर्टकर्ता शुभम राठौर ने बताया…
Read MoreDay: October 3, 2024
महाराजा अग्रसेन ने किया समानता और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने का महान कार्य- मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री भगवान महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2024 में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ रायपुर 03 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के छोकरा नाला स्थित श्री अग्रसेन धाम में भगवान महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2024 में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समानता और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने का महान कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन धाम के द्वितीय तल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा…
Read MoreCG BREAKING : IAS डॉ रोहित यादव बने ऊर्जा विभाग के सचिव, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की भी मिली जिम्मेदारी, पी दयानंद अतिरिक्त प्रभार से होंगे मुक्त
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 3 अक्टूबर/ रोहित यादव को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनियों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉक्टर रोहित यादव को ऊर्जा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनियों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी किया है। देखें आदेश-
Read Moreवित्त मंत्री ओपी चौधरी औचक निरीक्षण में पहुंचे पुसौर स्कूल : कहा – स्पष्ट लक्ष्य के साथ कामयाब व्यक्तित्व विकास के लिए करें पढ़ाई
प्रयोगशाला निर्माण हेतु 20 लाख एवं पुस्तकों के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का किया वितरण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 अक्टूबर / वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ प्रवास के दौरान विकास खंड पुसौर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के औचक निरीक्षण में पहुंचे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्कूल का भ्रमण कर विद्यालय के मूलभुत सुविधाओं की जानकारी ली। यहां उन्होंने विद्यालय में प्रयोगशाला निर्माण के लिए 20 लाख रूपये तथा पुस्तकालय के पुस्तकों हेतु 2 लाख…
Read Moreअखिल भारतीय विद्युत क्रिकेट प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की टीम पहुंची सेमीफाइनल में.
छत्तीसगढ़ के गौरव डोंगरे रहे मैन ऑफ़ द मैच. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 3 अक्टूबर / 40 वीं अखिल भारतीय विद्युत प्रलय क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की टीम उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही है। आज पावर कंपनी की टीम ने रोमांचक मुकाबले में असम को हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अखिल भारतीय विद्युत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कोयंबटूर तमिलनाडु में 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी की क्रिकेट टीम 46 वीं अखिल भारतीय विद्युत मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर…
Read Moreमुख्यमंत्री दंतेवाड़ा में 167.21 करोड़ के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 04 अक्टूबर को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में 167 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत वाले 48 विकास एवं निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 59 करोड़ 57 लाख रूपए के 10 कार्याें का लोकार्पण तथा 107 करोड़ 63 लाख रूपए के 38 निर्माण कार्याें का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री जिन नये निर्माण कार्याें का लोकार्पण करेंगे, उनमें मुख्य रूप से कुआकोण्डा में शासकीय उपाधि महाविद्यालय में 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य की लागत राशि 2.72…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय 4 अक्टूबर को बीजापुर जिले में 263.67 करोड़ रूपए की लागत वाले 209 निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 04 अक्टूबर को बीजापुर में 263 करोड़ 67 लाख 23 हजार रूपए की लागत वाले 209 विकास एवं निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 35 करोड़ 13 लाख 26 हजार रूपए के 64 कार्याें का लोकार्पण तथा 228 करोड़ 53 लाख 97 हजार रूपए के 145 निर्माण कार्याें का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा लोकार्पित होने वाले कार्यों में मुख्य रूप से बीजापुर में 01 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक…
Read Moreमंत्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर अधिकारियों ने चलाया सफाई अभियान समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 अक्टूबर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को जिला मुख्यालय कोरबा कलेक्ट्रेट में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और अपने आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने हर सप्ताह दो घंटे श्रम दान करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का आधार…
Read Moreपानी को संरक्षित करने की शपथ लेकर संगठित हुए 36 कमार परिवार : पीपरहीभर्री में 36 कमार परिवार जल संरक्षण हेतु बना रहे डाईक डबरी और तालाब
जंगल और जमीन को हरा-भरा रखने निभा रहे जिम्मेदारी जल जगार महोत्सव गंगरेल में 5 एवं 6 अक्टूबर को समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 अक्टूबर / जल का संरक्षण करने और उसके दुरूपयोग को रोकने के लिए धमतरी जिला प्रशासन द्वारा जिले में जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है। नारी शक्ति से जल शक्ति के तहत आयोजित इस अभियान में जिले के विशेष जनजाति कमार आदिवासी परिवार भी पीछे नहीं रहे। पानी के गिरते हुए स्तर से चिंतित होकर कमार आदिवासी भी स्वयं की जमीन में वर्षा जल को संचित…
Read Moreजमा पूंजी बेटे की शादी में हुई खर्च, मकान बनाना था असंभव : पीएम आवास ने दुरपति के सपने को किया साकार मिला पक्का आवास
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 03 अक्टूबर / श्रीमती दुरपति राठिया कच्चे मकान में रहकर रोजी-मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करती थी। पक्का आवास बनाने के लिए वह पाई-पाई जोड़कर रकम जमा की थी। लेकिन उन्हे पक्के आवास के लिए जोड़े पैसे बेटे की शादी में खर्च करना पड़ा। विधवा महिला के लिए अब पक्का आवास बनाना मानो असंभव सा लगने लगा। तभी पीएम आवास योजना ने उनके पक्के घर के इरादे को बल दिया और आज दुरपति का कच्चा मकान पक्के मकान में तब्दील हो गया है। रायगढ़ जिला अंतर्गत तमनार विकासखण्ड…
Read More