छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई मुलाकात नई दिल्ली, 31 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए आज एक अहम क़दम उठाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की, जिसमें राज्य की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंज़ूरी मिली। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 7000 करोड़ से ऊपर के नियोजित कार्यों की वित्तीय स्वीकृति को शीघ्र करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के…
Read MoreTag: #विष्णुदेव_साय
मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: दिखी परंपरा और प्रगति की अनूठी झलक, पारंपरिक-आधुनिक कृषि यंत्रों, लोक वेशभूषाओं की आकर्षक प्रदर्शनी ; मुख्यमंत्री ने सराहा, बोले-हरेली प्रकृति के प्रति सम्मान का तिहार
रायपुर, 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता और कृषि परंपराओं का प्रतीक हरेली तिहार इस वर्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निवास परिसर में अत्यंत हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध विरासत, पारंपरिक कृषि यंत्रों, लोक परिधानों, खानपान और आधुनिक कृषि तकनीकों का समन्वय एक अद्भुत नजारे के रूप में सामने आया। कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी रंग-रूप में सजाया गया था, जहां ग्रामीण परिधान पहने अतिथि, कलाकार और आमजन लोक संस्कृति में रमे हुए नजर आए। हरेली उत्सव के दौरान…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर को मिले दो बड़े पुल निर्माण कार्य: 12.87 करोड़ की लागत से घेरडेवा नाला और गिरमा नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग
जशपुर, 24 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में 12 करोड़ 87 लाख 88 हजार रुपए लागत के दो प्रमुख नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनके निर्माण हो जाने से आवागमन आसान होगी। मुख्य मार्गों से पहुंच आसान होने से वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को यातायात में हो रही परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। विद्यार्थियों, व्यापरियों, किसानों और ग्रामीणों सहित सभी वर्गों…
Read Moreमुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव : श्री साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
गाय और बछड़े को लोंदी खिलाकर दिया पशुधन संरक्षण का संदेश रायपुर, 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। पहली बार मुख्यमंत्री निवास में हरेली के पूजन में भिलाई की ग्रेजुएट सुश्री धनिष्ठा शर्मा ने अपने बड़े भाई श्री दिव्य शर्मा के साथ भगवान शिव के अभिषेक में मंत्रोच्चार किया, इससे मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनके परिजनों सहित मौजूद सभी अतिथि प्रभावित हुए।…
Read MoreCM विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा: जशपुर में कोकिया नदी, चंपाझरिया नाला और गुढ़ा नाला पर बनेंगे हाईलेवल ब्रिज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को 11 करोड़ 52 लाख रुपए की सौगात, तीन स्थानों पर होंगे उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण जशपुर, 23 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए एक और बड़ी सौगात दी है। जिले के तीन प्रमुख नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए कुल 11 करोड़ 52 लाख 43 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण अंचल की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी और वर्षा…
Read Moreबगैर बिजली के अंधेरे में डूबे थे गांव वाले, मुख्यमंत्री कार्यालय की पहल ने लौटाई रोशनी! जोरंडाझरिया के बेहराटोला में बदला गया ट्रांसफार्मर
जशपुर, 20 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम जोरंडाझरिया के बेहराटोला में विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि विकासखंड फरसाबहार के ग्राम जोरंडाझरिया के बेहराटोला के ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित है। इस…
Read Moreप्रदेश के अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध डबल इंजन सरकार : चावल उपार्जन लक्ष्य में 8 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि
रायपुर 18 जुलाई 2025/ प्रदेश के किसानों के हित में एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय पूल हेतु चावल उपार्जन के लक्ष्य को 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। यह निर्णय राज्य के लाखों अन्नदाताओं के परिश्रम और विश्वास को सशक्त करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी का आभार व्यक्त करते हुए…
Read Moreट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर तत्काल एक्शन! केनाडांड़ में बहाल हुई बिजली, सीएम कैंप कार्यालय ने दिखाई तत्परता
जशपुर, 13 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम केनाडांड़ में विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि विकासखंड कांसाबेल के ग्राम केनाडांड़ के ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित है। उनका गांव हाथी विचरण क्षेत्र…
Read Moreरायपुर में पुरी जैसी रथ यात्रा : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निभाई छेरापहरा की रस्म, जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
रायपुर 27 जून 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर ‘छेरा-पहरा‘ की रस्म निभाई। राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने श्री जगन्नाथ जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल…
Read Moreविशेष लेख : वन पट्टों के फौती और नामांतरण की प्रक्रिया अब आसान
आलेख-जी.एस. केशरवानी, उप संचालक रायपुर, 26 जून 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल से वन पट्टों के फौती नामांतरण की प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित हो गई है। किसी पट्टाधारी की मृत्यु के बाद उसके वैध वारिसों को अधिकार अब आसानी से मिल रहा है। वारिसों के नाम पर पट्टा दर्ज होने से वे न केवल भूमि के वैधानिक स्वामी बन पा रहे हैं, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ भी उन्हें सुलभता से मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रत्येक वनभूमि पट्टाधारी परिवार को उसका…
Read More