मुख्यमंत्री को भेंट की छिंद की चटाई, रागी, कुटकी और कटहल रायपुर, 21 मई 2025/ पहाड़ी कोरवा के जनमन आवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहुंचने पर परिवार ने पारंपरिक रीति रिवाज और सरई फूल की माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत अचानक बलरामपुर-रामानुजगंज जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर पर सुदूरवर्ती पहाड़ी कोरवा ग्राम हरगवां ढोढरीकला पहुंचे थे। जहां ग्रामीणों से चौपाल में संवाद के बाद मुख्यमंत्री पीएम जनमन योजना के तहत दो हितग्राहियों के नवनिर्मित आवास में जाकर…
Read MoreTag: #सुशासन_तिहार
तेज हवाओं के बीच ढोढरीकला में अचानक उतरा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर, महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल : ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
सुशासन तिहार: हरगवां ग्राम पंचायत में शत्-प्रतिशत आवेदनों का हुआ निराकरण रायपुर 21 मई 2025/ तेज हवाओं के बीच आज एक हेलिकाप्टर अचानक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की जनपद पंचायत शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत हरगवां के ढोढरीकला, कोरवाटोली नवापारा में उतरा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपने बीच पाकर ग्रामवासियों के बीच खुशी की लहर दौड़ उठी। भीड़ ने आत्मीयता पूर्वक मुख्यमंत्री का स्वागत किया। आरती और चौपाई से गांव की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। महुआ पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री ने खटिया में बैठकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हरगवां गांव में औचक दौरा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
रायपुर 21 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर आज जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत हरगवां स्थित ढोढ़रीखाला (नवापारा) पारा में उतरा। मुख्यमंत्री का यह दौरा ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण के रूप में रहा। मुख्यमंत्री को अचानक गांव में हेलीकॉप्टर से उतरते देख ग्रामीणों में खुशी और उत्सुकता की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग चौपर देखने दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री साय का पांव पखार उन्हें टीका लगाया और सरई पत्ते की…
Read Moreगृह जिले जशपुर के ग्राम दोकड़ा के समाधान शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय : कहा- मैं आपके गांव-घर का बेटा, प्रदेश को विकास की राह में ले जाना मेरा संकल्प
दोकडा में कॉलेज सहित अन्य कार्यों की घोषणा की पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद जशपुर 21 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण में प्रदेश के कोने-कोने में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानने निकले प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उड़नखटोला आज उनके गृह जिले जशपुर के दोकड़ा ग्राम में उतरा। यहाँ समाधान शिविर में उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही और पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की हकीकत जानी।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक पहुंचे अछोटी : निर्माणाधीन महतारी सदन का लिया जायजा, पानी से की तराई
अछोटी और मुरमुंदा में योजनाओं का निरीक्षण एवं लोकार्पण रायपुर 20 मई 2025/ राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया। ग्राम अछोटी में मुख्यमंत्री श्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मुआयना किया और स्वयं अपने…
Read Moreमुख्यमंत्री के कड़े तेवर: लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, समीक्षा बैठक में मुंगेली और जीपीएम जिले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
रायपुर, 19 मई 2025/ सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो बड़े निर्णय लिए। मुख्यमंत्री ने मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मनियारी जलाशय और पथरिया जलाशय जैसी महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाएं वर्षों से अधूरी पड़ी हैं, जो लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को पद से हटाने…
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मोतीपुर स्कूल मैदान में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में हुए शामिल : बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए किया गया सामग्री वितरण
राजनांदगांव 16 मई 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज नगर निगम राजनांदगांव के मोतीपुर स्कूल मैदान में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में शामिल हुए। मोतीपुर स्कूल मैदान में आयोजित समाधान शिविर में वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 7 एवं 8 के नागरिकों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संयुक्त रूप से समाधान शिविर का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समाधान शिविर में नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती मातओं की गोदभराई और स्वच्छता किट का वितरण की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…
Read Moreमुख्यमंत्री पहुंचे सीतागांव : समाधान शिविर में साकार हुआ सुशासन का वादा, जनसंवाद, आवास चाबी वितरण और मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बांटी खुशियों की सौगातें.
समाधान शिविर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ सम्मिलित हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा. रायपुर. 16 मई 2025 : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम सीतागांव में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली, हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी, तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र व सामग्रियाँ वितरित की। साथ ही क्षेत्र के होनहार छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणा पर जिला प्रशासन की त्वरित अमल, बल्दाकछार में विभागों द्वारा कार्यवाही शुरू
बलौदाबाजार, 13 मई 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जल संसाधन एवं क्रेड़ा विभाग के एसडीओ और सब इंजीनियर आज विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम बल्दाकछार पहुंचे और सर्वे का काम शुरू किया। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप नदी तट को कटाव से बचाने के लिए महानदी में तटबंध निर्माण हेतु मंगलवार को जल संसाधन विभाग के इंजिनीयर द्वारा सर्वे किया गया । कार्यपालन अभियंता ने बताया कि महानदी के बाढ़…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी : सुशासन तिहार में विशेष पिछड़ी जनजाति के युवा को मिला नौकरी की सौगात
रायपुर,13 मई 2025/ सुशासन तिहार की रोशनी प्रदेश के कोने -कोने में फ़ैल रही है लेकिन ग्राम बल्दाकछार के बेरोजगार आदिवासी युवा टिकेश्वर के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। सुशासन तिहार से विशेष पिछड़ी जनजाति के युवा टिकेश्वर प्रसाद के जीवन में नई रोशनी आई है। विगत 9 मई को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर जब अचानक विकासखण्ड कसडोल के ग्राम बल्दाकछार में उतरा तो ग्रामवासियों के लिए यह किसी कौतूहल से कम नहीं था। प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय ने अपने स्नेह और आत्मीयता…
Read More