रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज सरकार ने फिर समर्पण इवेंट किया है। आज बस्तर में नक्सलवाद पीछे जा रहा है तो इसके पीछे कांग्रेस की नीतियां है। बस्तर में हमने विश्वास, विकास, सुरक्षा के मंत्र को लेकर पांच सालों तक जो काम किया उसी का परिणाम है आज सफलता मिल रही है। हमारी सरकार ने दूरस्थ एरिया में सड़के बनवाई, 15 सालों की भाजपा सरकार में जहां राशन नहीं पहुंच पाता था, लोगों को और फोर्स को महीनों राशन का इंतजार करना पड़ता था…
Read MoreTag: #DeepakBaij
धर्मांतरण पर बीजेपी सरकार की खामोशी पर कांग्रेस का हमला, दीपक बैज ने उठाई सवालों की लड़ी
रायपुर : धर्मांतरण को लेकर कानून बनाने के गृह मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीमंडल केवल शिगूफा छोड़ते है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने अपनी पहली बैठक में ही वह दावा किया था कि नया “धर्म स्वातंत्र विधेयक” का ड्राफ्ट तैयार है, 60 दिन के भीतर लागू हो जायेगा, लेकिन 1 साल बीतने के बाद आज तक मौन है। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश के शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में भी…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया: बस्तर में गर्भवती महिला की मौत, रायपुर साइंस कॉलेज में छात्रों पर हमला, सपना चौधरी के साथ अभद्रता — विष्णु साय के सुशासन की हकीकत
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहली घटना बस्तर में गर्भवती मरीज को खटिया पर लादकर चार किमी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा, वह महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया। यह घटना जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चितालगुर गांव के गुड़िया पदर की है, जहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विधायक है। दूसरी घटना कोरबा की है जहां हरियाणा और देश की ख्याति प्राप्त लोक कलाकार सपना चौधरी के साथ उनके होटल में अभद्रता हुई,…
Read Moreछत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा आरोप : ईओडब्लू/एसीबी और अदालतों की सांठगांठ से न्यायपालिका पर मंडरा रहा खतरा!
जांच एजेंसी और अदालतों में सांठगांठ के सुबूत, लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत : कांग्रेस रायपुर : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकार वार्ता लेकर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की जांच एजेंसी ईओडब्लू/एसीबी अभियुक्तों के खिलाफ झूठे साक्ष्य गढ़ रही है। फारेंसिक जांच से प्रमाणित हुआ कि दो अलग-अलग फॉन्ट का प्रयोग हुआ। न्यायिक प्रक्रिया की लगातार धज्जियां उड़ा रही है ईओडब्लू/एसीबी, क्या इसमें अदालतों की…
Read More“लोकतंत्र खतरे में, आरटीआई कमजोर हो रही” — भूपेश बघेल और दीपक बैज का मोदी सरकार पर सीधा हमला
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकार वार्ता लेकर कहा कि ऽ आज देश में आम आदमी को सशक्त बनाने वाले महत्वपूर्ण कानून सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून को लागू हुये आज 20 वर्ष पूरे हो गये। ऽ प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन श्रीमति सोनिया गांधी के नेतृत्व में आज ही के दिन 12 अक्टूबर 2005 को कांग्रेस के नेतृत्व वाली मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप : भाजपा सरकार अवैध रेत तस्करी में संलिप्त, ऑनलाइन नीलामी केवल जनता का ध्यान भटकाने का बहाना
रायपुर/07 अक्टूबर 2025। रेत खदानों की नीलामी को लेकर सरकार के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि इस सरकार के संरक्षण में ही रेत का अवैध कारोबार पूरे प्रदेश में पनपा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और सत्ता के संरक्षण में ही गुंडागर्दी के दम पर नदियों को खाली कराने का खुला खेल चल रहा है। न केवल स्थानीय बल्कि अंतरराज्यीय तस्करों का गिरोह बेखौफ होकर आंध्र, तेलंगाना, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तरप्रदेश और उड़ीसा में भी छत्तीसगढ़ से रेत तस्करी कर…
Read Moreकांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले — धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो, एमएसपी 3286 रुपए घोषित करे सरकार
एग्रीटेक पोर्टल में पंजीयन 1 माह बढ़ाया जाना चाहिए रायपुर/06 अक्टूबर 2025। कांग्रेस ने मांग किया है कि सरकार 1 नवंबर से धान खरीदी की घोषणा करे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार की नीयत 15 नवंबर से धान खरीदी करने की है जो कि गलत है धान खरीदी 1 नवंबर से होनी चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट घोषणा की जानी चाहिए कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी होगी। साथ ही धान का कीमत 3100+117+69 कुल 3286 रू. का भुगतान करने का भी…
Read Moreसरकारी नौकरी बेच रही है सरकार! भर्ती घोटालों पर भड़के दीपक बैज, कहा – युवाओं का भरोसा टूटा
रायपुर/5अक्टूबर 2025। भर्ती परीक्षा में धांधली और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह सरकार युवाओं का भरोसा पूरी तरह से खो चुकी है। एडीईओ भर्ती, वन रक्षक, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा, आर आई प्रमोशन परीक्षा सहित विगत 20 महीनो के दौरान जितने भी प्रमोशन और भर्ती परीक्षा हुए हैं वे सभी संदेश के घेरे में हैं। किसी एक परीक्षा में 100 में से 27 प्रश्न गलत होना अर्थात लगभग एक तिहाई प्रश्न पत्र पर ही सवाल खड़ा होना सरकार और परीक्षा…
Read Moreदीपक बैज का तीखा प्रहार: “जब-जब अमित शाह बस्तर आते हैं, भाजपा सरकार स्क्रिप्टेड सरेंडर इवेंट रचती है ताकि असफलता छिपाई जा सके”
अमित शाह गुटबाजी से परेशान हो के आ रहे – दीपक बैज कांग्रेस ने बस्तर की जनता की तरफ से अमित शाह से पूछा 8 सवाल रायपुर/03 अक्टूबर 2025। अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे है, बस्तर जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह जब-जब छत्तीसगढ़ आते है, भाजपा की सरकार उनके स्वागत में नक्सली समर्पण का इवेंट प्रायोजित करती है। पिछली बार आये थे तब युद्ध विराम के लिए नक्सलियों की चिट्ठी आई थी अब आ रहे तो नक्सलियों का आत्मसमर्पण प्रायोजित किया गया है। ताकि…
Read Moreएग्री स्टेक पोर्टल की गड़बड़ियों से लाखों किसान पंजीयन से वंचित, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से मांगी वैकल्पिक व्यवस्था
रायपुर/03 अक्टूबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए अनिवार्य किए गए एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन बंद हो गया। अभी तक पूरे किसानों का पंजीयन नहीं हुआ है, पिछले साल के मुकाबले लाखों किसान पंजीयन से वंचित है। एग्री स्टेक पोर्टल में आने वाली दिक्कतों पोर्टल बंद रहने, डाटा की गड़बड़ियों खसरा खतौनी में मिलान नहीं होने से बहुत से किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पोर्टल में पंजीयन की तिथि…
Read More