प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया: बस्तर में गर्भवती महिला की मौत, रायपुर साइंस कॉलेज में छात्रों पर हमला, सपना चौधरी के साथ अभद्रता — विष्णु साय के सुशासन की हकीकत

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहली घटना बस्तर में गर्भवती मरीज को खटिया पर लादकर चार किमी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा, वह महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया। यह घटना जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चितालगुर गांव के गुड़िया पदर की है, जहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विधायक है। दूसरी घटना कोरबा की है जहां हरियाणा और देश की ख्याति प्राप्त लोक कलाकार सपना चौधरी के साथ उनके होटल में अभद्रता हुई,…

Read More

गृहमंत्री की नहीं सुन रहे एसपी, फिर जनता का क्या होगा?” — कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ठाकुर का बड़ा बयान

रायपुर : एसपी कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री एवं महासमुंद एसपी के बीच हुई  नोकझोंक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की बात उनके विभागीय अधिकारी नहीं सुन रहे। एसपी सवाल का जवाब देने के बजाय गृह मंत्री से नोकझोंक कर रहे हैं। ऐसे में समझ सकते हैं कि पुलिस प्रशासन में क्या जनता की बात सुनी जाती होगी? इसीलिए अपराध बढ़ रहे हैं। जनता के साथ थानों में बदसलूकी हो रही है। एफआईआर लिखने…

Read More

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा आरोप : ईओडब्लू/एसीबी और अदालतों की सांठगांठ से न्यायपालिका पर मंडरा रहा खतरा!

जांच एजेंसी और अदालतों में सांठगांठ के सुबूत, लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत : कांग्रेस रायपुर : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकार वार्ता लेकर आरोप लगाया कि  छत्तीसगढ़ की जांच एजेंसी ईओडब्लू/एसीबी अभियुक्तों के खिलाफ झूठे साक्ष्य गढ़ रही है।  फारेंसिक जांच से प्रमाणित हुआ कि दो अलग-अलग फॉन्ट का प्रयोग हुआ।  न्यायिक प्रक्रिया की लगातार धज्जियां उड़ा रही है ईओडब्लू/एसीबी, क्या इसमें अदालतों की…

Read More

जशपुर में उमड़ा महिला शक्ति का जनसैलाब : भाजपा महिला मोर्चा की नई कमान संभालने के बाद विभा अवस्थी का पहला दौरा, ढोल-नगाड़ों, नारों और जोश से गूंजा जिला, महिला सशक्तिकरण पर रखा फोकस.

नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का जशपुर में भव्य स्वागत, महिला सशक्तिकरण और संगठन मजबूती पर दिया बल. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के प्रथम जशपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, जिला कार्यालय में हुई बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर. जशपुर. 08 अक्टूबर 2025 : भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी का बुधवार को जशपुर में भव्य स्वागत किया गया। जिलेभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका जोशपूर्ण स्वागत किया। जशपुर भाजपा…

Read More

140 साल पुरानी कांग्रेस संगठन सृजन के लिए विवश — भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर बोले, यह वैचारिक कंगाली की मिसाल

0 प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा : कांग्रेस नेता एक परिवार के चरण छूने में खप गए, खप रहे हैं; लेकिन कार्यकर्ताओं के मन को कभी छू नहीं पाए 0 एक परिवार के आंगन में सत्ता-सिंहासन को कैद करके रख देने की अलोकतांत्रिक और परिवारवादी मानसिकता ने कांग्रेस को दयनीय हालत में पहुँचा दिया रायपुर, 7 अक्टूबर 2025 :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस के संगठन सृजन पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि 140 साल पुरानी हो चली कांग्रेस को अब फिर संगठन…

Read More

भाजपा ने छत्तीसगढ़ को अवैध शराब और नशे का गढ़ बना दिया : सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा आरोप

रायपुर/5अक्टूबर 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने 2साल में छत्तीसगढ़ को अवैध शराब और नशे का गढ़ बना दिया है ।आज प्रदेश में गली गली में अवैध शराब बिक रही है सरकारी वाहन महतारी एक्सप्रेस से शराब प्रदेश में तस्करी कर लाई जा रही है ।भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ नशे के मामले में पंजाब, गुजरात और पश्चिम बंगाल को पीछे छोड़ चुका है।बिलासपुर रायगढ़ के और क्षेत्र और  रायपुर के नया राजधानी और वीआईपी रोड जैसे इलाकों में शाम ढलते…

Read More

सरकारी नौकरी बेच रही है सरकार! भर्ती घोटालों पर भड़के दीपक बैज, कहा – युवाओं का भरोसा टूटा

रायपुर/5अक्टूबर 2025। भर्ती परीक्षा में धांधली और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह सरकार युवाओं का भरोसा पूरी तरह से खो चुकी है। एडीईओ भर्ती, वन रक्षक, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा, आर आई प्रमोशन परीक्षा सहित विगत 20 महीनो के दौरान जितने भी प्रमोशन और भर्ती परीक्षा हुए हैं वे सभी संदेश के घेरे में हैं। किसी एक परीक्षा में 100 में से 27 प्रश्न गलत होना अर्थात लगभग एक तिहाई प्रश्न पत्र पर ही सवाल खड़ा होना सरकार और परीक्षा…

Read More

“शराब की नदियाँ, भ्रष्टाचार की लहरें” – रंजना साहू बोलीं, भूपेश सरकार ने घर-घर बाँटी शराब, लूटा खजाना

रायपुर, 3 अक्टूबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रंजना साहू ने नशे के गोरखधंधे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर “सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद” की कहावत को चरितार्थ कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के भूपेश-राज में प्रदेश को नशे का गढ़ बनाकर दोनों हाथों से लूटा गया, सरकारी खजाने पर डाका डाला गया, वह कांग्रेस आज घड़ियाली आँसू बहा रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साहू ने…

Read More

डॉ. विजयशंकर मिश्रा का कांग्रेस पर हमला: एनसीआरबी रिपोर्ट उजागर कर रही भूपेश सरकार के नाकारापन और जंगलराज की हकीकत

रायपुर, 3 अक्टूबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के लिए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है कि इस रिपोर्ट को लेकर प्रदेश को गुमराह करने के बजाय उन्हें आत्ममंथन करने पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अपनी तत्कालीन सरकार के नाकारापन को रेखांकित करती इस रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस नेता झूठ फैलाकर अपने अराजकतावादी एजेंडे को आगे बढ़ाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेसियों को भूलना नहीं चाहिए कि…

Read More

दीपक बैज का तीखा प्रहार: “जब-जब अमित शाह बस्तर आते हैं, भाजपा सरकार स्क्रिप्टेड सरेंडर इवेंट रचती है ताकि असफलता छिपाई जा सके”

अमित शाह गुटबाजी से परेशान हो के आ रहे – दीपक बैज कांग्रेस ने बस्तर की जनता की तरफ से अमित शाह से पूछा 8 सवाल रायपुर/03 अक्टूबर 2025। अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे है, बस्तर जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह जब-जब छत्तीसगढ़ आते है, भाजपा की सरकार उनके स्वागत में नक्सली समर्पण का इवेंट प्रायोजित करती है। पिछली बार आये थे तब युद्ध विराम के लिए नक्सलियों की चिट्ठी आई थी अब आ रहे तो नक्सलियों का आत्मसमर्पण प्रायोजित किया गया है। ताकि…

Read More