प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन में आ रहा है सकारात्मक परिवर्तन-मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 05 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत सक्ति जिले के ग्राम करिगांव का दौरा किया। यहां उन्होंने पीपल के वृक्ष के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई। इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करते हुए अपनी समस्याएं, सुझाव और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read MoreTag: #महतारी_वंदन_योजना
महतारी वंदन योजना की 15वीं किश्त के तहत 648 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी
रायपुर, 01 मई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज एक तारीख को माह मई 2025 की पंद्रहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.32 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 15 माहों में 9788.78 करोड़ रुपये…
Read Moreसुशासन तिहार के अंतर्गत शम्भूनाथ कश्यप के आवेदन का निराकरण: राशनकार्ड में परिवार के दो सदस्यों का नाम जोड़ने पर सरकार को दिया धन्यवाद
रायपुर 18 अप्रैल 2025/ राज्य शासन के सुशासन तिहार से आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निवारण होने से जनसाधारण को बड़ा सम्बल मिल रहा है। बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत धुरागांव निवासी शम्भूनाथ कश्यप के परिवार में पहले केवल दो सदस्य माता समली कश्यप और वह स्वयं ही थे लेकिन तीन वर्ष पहले विवाह होने के बाद पत्नी महादई कश्यप और दो साल का बेटा प्रभात भी अब परिवार में सदस्य हैं। इन दोनों का नाम उन्हें प्रदत्त प्राथमिकता राशनकार्ड में शामिल नहीं था। इसे देखते…
Read Moreआदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं की दी जानकारी
रायपुर, 08 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज अपने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से उनके निवास कार्यालय से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मंत्री श्री नेताम और मुख्यमंत्री श्री यादव के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित केन्द्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। मंत्री श्री नेताम ने बताया कि राज्य सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों सहित सभी वर्गों के…
Read Moreजशपुर : एनईएस महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया ग्राम बेने का सामाजिक अध्ययन, नशा, शिक्षा और योजनाओं पर की गहन पड़ताल
जशपुर, 08 अप्रैल 2025 : शासकीय राम भजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक दौरे का नेतृत्व प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष श्री जे.आर. भगत के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें अतिथि व्याख्याता कु. विद्यावती भगत और श्रीमती बबीत भगत का सक्रिय सहयोग रहा। छात्र-छात्राओं ने ग्राम बेने का सामाजिक अध्ययन कर वहां की प्रमुख सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थितियों पर बारीकी से शोध किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उनके प्रोजेक्ट प्रबंधन…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम में हुए शामिल, सर्व समाज प्रमुखों का किया सम्मान, कहा- बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है
रायपुर, 22 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं, त्योहार और पारिवारिक मूल्य – सबकुछ एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। ये रिश्ता केवल भूगोल का नहीं, बल्कि भावनाओं और संस्कारों का है। वे आज भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बिहार और छत्तीसगढ़ के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता केवल कहावत नहीं, अब सामाजिक हकीकत…
Read Moreमंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए 9820 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित
महिला एवं बाल विकास के लिए 8245 करोड़ तथा समाज कल्याण विभाग के लिए 1575 करोड़ रूपए के अनुदान मांगें पारित महतारी वंदन योजना के लिए 5500 करोड़ रूपए का प्रावधान आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुविधाओं का विस्तार व संचालन के लिए 700 करोड़ रूपये का प्रावधान पोषण अभियान के लिए 125 करोड़ रूपये का प्रावधान समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन योजनाओं के लिए 1395 करोड़ 53 लाख 76 हजार रूपए का प्रावधान रायपुर, 11 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए वित्तीय…
Read Moreमहतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन
रायपुर, 9 मार्च 2025 / महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित “महतारी वंदन योजना” पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महतारी वंदन अभिनंदन समारोह में ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन किया। यह कॉमिक्स महतारी वंदन योजना की उपलब्धियों और इसके प्रभाव को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को योजना के उद्देश्य और जनसंदेश को व्यापक रूप से पहुँचाने का अभिनव प्रयास बताया। समारोह में कार्टून वॉच इंडिया की श्रीमती आरती शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया…
Read Moreमहिला सशक्तिकरण के प्रति हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक – मुख्यमंत्री श्री साय
छत्तीसगढ़: सखी वन स्टॉप सेंटर की एसओपी निर्धारित करने वाला पहला राज्य महिला कल्याण के लिए चार नए पोर्टल लॉन्च, महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी मुख्यमंत्री श्री साय महिला मड़ई समापन समारोह में हुए शामिल रायपुर, 08 मार्च 2025 // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित “वृहद महतारी वंदन सम्मेलन” में शामिल हुए और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि हमारी सरकार की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएँ, कहा – महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव
रायपुर, 7 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण…
Read More