जशपुर, 17 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में गृह निर्माण मंडल, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड तथा आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान कलेक्टर ने तीनों विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और लंबित कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा मंय पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी विकासकार्य तेजी से संचालित हो इसे प्राथमिकता में रखकर कार्य करें। कलेक्टर ने…
Read MoreTag: #ChhattisgarhProgress
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित ‘केशव भवन’ का लोकार्पण
शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम नवनिर्मित केशव भवन – मुख्यमंत्री विष्णु देव कोरबा, 12 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की ऊर्जा धानी कोरबा स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए नवनिर्मित केशव भवन (शिशु वाटिका) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिवार और समस्त नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का संगम बनेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि केशव भवन बच्चों के…
Read Moreअबूझमाड़ के कुतुल तक पहुँची बस सेवा, नियद नेल्ला नार योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर
ग्रामीणों में दिखा उत्साह, मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर, 03 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार देखने को मिल रही है। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत नारायणपुर जिले के अंदरूनी इलाकों में 14 नवीन पुलिस कैंपों की स्थापना के बाद वहां सड़क, पुल-पुलियों एवं मोबाइल कनेक्टिविटी का तेज़ी से विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा 13 मई 2025 को पहली बार ग्राम कुतुल तक नारायणपुर से सीधी बस सेवा प्रारंभ की गई। यह बस सेवा जिला मुख्यालय से लगभग…
Read More54 दिवसीय ‘सुशासन तिहार का धमतरी जिले में समापन : सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रिमझिम बारिश के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे धमतरी के समाधान शिविर में, कमल के हार से मुख्यमंत्री का जोशिला स्वागत धमतरी जिले में सौगातों की बारिश: 213 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्याें की घोषणा मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहियों को किया सामग्री का वितरण रायपुर, 31 मई, 2025/ रिमझिम बारिश के बीच आज धमतरी के समाधान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नागरिकों की मांग पर 213 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्याें की सौगात दी। उन्होंने हाईटेक बस स्टैण्ड, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और…
Read Moreजल जीवन मिशन: जशपुर का पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ हर घर जल श्रेणी में शामिल, विशेष जनजाति के 69 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से मिल रही है शुद्ध पेय जल
ग्रामीणों ने जाहिर की खुशी, मुख्यमंत्री को दिए धन्यवाद जशपुर, 24 मई 2025/ जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 70 कि.मी. दूरी पर स्थित भितघरा पंचायत का छोटा सा गांव राजपुर, जिसकी आबादी 247 जिनमें मुख्यतः पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति का निवास है। इस गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2 उच्च स्तरीय एकल ग्राम योजना के द्वारा सभी 69 ग्रामीण परिवारों को उनके घरों तक क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेय जल आपूर्ति की जा रही है। विदित हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में विशेषीकृत दत्तक अभिकरण के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण – विधानसभा अध्यक्ष, सांसद, महापौर अन्य जनप्रतिधि रहे उपस्थित
मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर स्नेह एवं दुलार दिया राजनांदगांव 16 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय राजनांदगांव के हीरामोती वार्ड में 36 लाख 66 हजार रूपए की लागत के विशेषीकृत दत्तक अभिकरण के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विशेषीकृत दत्तक अभिकरण में निवासरत नन्हे-मुन्हे बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उन्हें स्नेह एवं दुलार दिया। इस दौरान श्री साय एवं…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में सुशासन तिहार के तीसरे चरण की समीक्षा करते हुए दिए निर्देश– शिक्षा, पेयजल, रोजगार और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता
रायपुर 15 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत निगरानी एवं समन्वय बनाए रखें। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में भू-जल स्तर और पेयजल के स्रोतों की उपलब्धता की समीक्षा की। कलेक्टर बीजापुर ने बताया कि मांग के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलदाकछार में दी कई सौगातें: महानदी में होगा तटबंध निर्माण, चौक में लगेगी हाई मास्ट लाइट
रायपुर 9 मई 2025/ प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम बलदाकछार में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम बलदाकछार में महानदी के बहाव से नदी के तट को कटाव से बचाने हेतु तटबंध निर्माण एवं गांव के चौक में हाई मास्ट लाइट लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही ग्रामीणों की मांग पर बलदाकछार में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने, महानदी में एनीकट निर्माण हेतु जांच कराने, नवापारा अभयारण्य…
Read Moreदशकों बाद बस्तर संभाग के दूरस्थ अंचलों में हो रही शासकीय कार्यालयों की पुनः स्थापना: बस्तर में बहेगी विकास की धारा
रायपुर, 8 मई 2025/ बस्तर संभाग में लगभग तीन दशकों से चला आ रहा नक्सली आतंक अब समाप्ति की ओर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर दिखाई देने लगे हैं। इस परिवर्तन के साथ ही शासन द्वारा लंबे समय से बंद पड़े शासकीय कार्यालयों की पुनः स्थापना प्रारंभ कर दी गई है, जिससे बस्तर के दूरस्थ अंचलों में विकास की धारा बहने लगी है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन…
Read Moreदलदली के जंगलों में गूंजा विकास का स्वर: मुख्यमंत्री श्री साय के दौरे से वनांचल में पेयजल, आवास और जनकल्याण योजनाओं की पहुँची सौगात
दलदली सहित वनांचल के गांवों में पेयजल संकट का होगा स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कबीरधाम के दलदली में मुख्यमंत्री श्री साय ने की ऐतिहासिक घोषणाएं, ग्रामीणों में दौड़ी खुशी की लहर रायपुर 6 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के सुदूर और दुर्गम पहाड़ियों पर बसे ग्राम दलदली पहुँचे। आदिवासी और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह बैगा बहुल्य इस अंतिम सीमावर्ती गांव में मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन की खबर फैलते ही दलदली सहित समीपस्थ ग्रामों के …
Read More