कुनकुरी | 16 जून 2025 : कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष विनयशील द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय को एक महत्वपूर्ण पत्र भेजा गया है, जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र में स्वीकृत नालंदा परिसर लाइब्रेरी का नाम “धरती आवा बिरसा मुंडा” रखने की मांग की गई है। यह पहल न केवल एक सांस्कृतिक सम्मान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आदिवासी समाज की ऐतिहासिक पहचान और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की एक प्रेरणास्पद कोशिश मानी जा रही है। पत्र में विनयशील ने उल्लेख किया है कि कुनकुरी…
Read MoreTag: #KunkuriNews
आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, जोकबहला गांव में छह गौवंशों की दर्दनाक मौत
कुनकुरी, 1 जून 2025 : कुनकुरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम जोकबहला में 31 मई की शाम अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी-तूफान के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने गांव के पशुपालकों को गहरा झटका दिया। गांव के पास स्थित चरागाह में मवेशी सामान्य दिनों की तरह पेड़ के नीचे घास चर रहे थे, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से छह गौवंशों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण करुणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हृदयविदारक घटना में उडील खाखा के…
Read Moreजशपुर : ऑपरेशन सिंदूर में सीमा पर जीती जंग, सड़क पर हार गया जवान जिंदगी की लड़ाई, सड़क हादसा बना आखरी सफर की वजह..!
देशसेवा कर लौटे बीएसएफ जवान आरक्षक कुलवंत पन्ना की सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु, अञ्चल में शोक की लहर कुनकुरी/27 मई 2025 : देश की सरहदों की रक्षा कर रहे एक वीर सपूत की दर्दनाक मौत से जशपुर जिले के कुनकुरी अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। बीएसएफ की 35वीं बटालियन जैसलमेर (डाबला, राजस्थान) में आरक्षक पद पर पदस्थ रहे 35 वर्षीय कुलवंत पन्ना का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे कुछ ही दिन पूर्व “ऑपरेशन सिंदूर” से लौटने के बाद छुट्टी पर अपने गृहग्राम बरटोली (गिनाबहार) आए…
Read Moreकुनकुरी : मानसिक अवसाद में डूबी युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी न होने से थी परेशान
कुनकुरी, 7 मई 2025 : थाना कुनकुरी क्षेत्र के बेमताटोली शांतिपारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय युवती ने मानसिक अवसाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कुमारी नित्या खलखो पिता स्व. इग्रेश खलखो के रूप में हुई है, जो हाल ही में कुसमी के कार्मेल स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। मिली जानकारी के अनुसार, नित्या बीते 15-20 दिनों से अपने घर बेमताटोली लौटी हुई थी। 4 मई को वह अपनी चचेरी बहन स्मिता खलखो के साथ अंबिकापुर गई…
Read Moreगर्मी से जूझते कुनकुरीवासियों को राहत : पार्षद अमन शर्मा के प्रयासों से इंटेकवेल हेतु 20 लाख की राशि स्वीकृत, ढोढ़ीडांड़ में लगेगा नया VT पंप
कुनकुरी, 30 अप्रैल 2025: कुनकुरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन शर्मा के निरंतर प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। ढोढ़ीडांड़ में स्थित इंटेकवेल के लिए नया VT पम्प एवं आवश्यक सामग्री की खरीदी हेतु राशि ₹20 लाख की सैद्धांतिक स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की गई है। यह स्वीकृति भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे कुनकुरी वासियों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। जल संकट की गंभीर स्थिति से मुख्यमंत्री को कराया अवगत अमन शर्मा ने…
Read Moreधुमाडांड में पीडीएस दुकान पर बवाल : राशन घोटाले पर भड़के हितग्राही, दुकान बंद कर जताया विरोध
सैकड़ों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा शिकायत-पत्र, सरपंच ने उच्चस्तरीय जांच का दिया भरोसा कुनकुरी, 29 अप्रैल 2025 – कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धुमाडांड में मंगलवार को शासकीय उचित मूल्य की दुकान (पीडीएस) में वर्षों से चल रही राशन वितरण में अनियमितता आखिरकार ग्रामीणों के धैर्य की सीमा लांघ गई। लंबे समय से चुप रहने के बाद आज सैकड़ों हितग्राहियों ने पीडीएस दुकान पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकान को घेर लिया और कामकाज ठप करा दिया। बायोमेट्रिक होती है, राशन नहीं मिलता ग्रामीणों ने आरोप…
Read Moreकुनकुरी में कांग्रेसी नेता यू.डी. मिंज के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग
कुनकुरी, 28 अप्रैल 2025 – भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी के नेतृत्व में आज कुनकुरी नगर में कांग्रेस के पूर्व विधायक और संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन यू.डी. मिंज द्वारा फेसबुक पर किए गए कथित देश विरोधी पोस्ट के विरोध में आयोजित किया गया था, जिसने स्थानीय राजनीति में जबरदस्त हलचल मचा दी है। भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में कुनकुरी विश्राम गृह में एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए कांग्रेसी नेता यू.डी. मिंज के खिलाफ “यू.डी.…
Read Moreढक्कन टूटा और चली गई जान! कुनकुरी में सेप्टिक टैंक हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच जारी
कुनकुरी, 8 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लम्बीटोली गांव में एक महिला की सेप्टिक टैंक में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान आसोमती बाई (उम्र 43 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में दुर्घटनावश गिर गईं और ढक्कन टूटकर उनके ऊपर गिर जाने से दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई। थाना कुनकुरी में मर्ग क्रमांक 24/2025 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कैसे हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के…
Read Moreहॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी प्रबंधन पर धर्म परिवर्तन का आरोप, छात्रा और प्राचार्य आमने-सामने : मामला गरमाया, विहिप ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी
कुनकुरी, 4 अप्रैल 2025/ हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी प्रबंधन विवादों में घिर गया है। कॉलेज के अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने प्राचार्य सिस्टर विंसी जोसेफ पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने इन आरोपों को नकारते हुए छात्रा को अनुशासनहीन और गैर-हाजिर करार दिया है। छात्रा का कहना है कि उसे पहले वर्ष में दाखिले के कुछ महीनों बाद से ही ‘नन’ बनने और ईसाई धर्म अपनाने के लिए बार-बार प्रेरित किया गया। जब उसने इस प्रस्ताव को अस्वीकार किया, तो मानसिक प्रताड़ना,…
Read Moreकुनकुरी में शिवमहापुराण आयोजन के फर्जी VVIP पास का खेल! फर्जी पास बनाने वाला गिरफ्तार, प्रशासन ने दुकान की सील!
कुनकुरी-जशपुर, 24 मार्च 2025: शिवमहापुराण महोत्सव के लिए फर्जी VVIP पास तैयार करना एक व्यवसायी को भारी पड़ गया। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने ‘गुप्ता नीड्स’ नामक दुकान पर छापा मारते हुए दो फर्जी पास जब्त किए और दुकान को सील कर दिया। आज दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि दुकान संचालक रितिक गुप्ता (40 वर्ष, निवासी कुनकुरी) शिवमहापुराण कार्यक्रम के लिए फर्जी VVIP पास तैयार कर रहा है। सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रमोद पटेल, ऋतुराज सिंह और थाना कुनकुरी की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान…
Read More