मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में अंबिकापुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

अम्बिकापुर-रायपुर 2 मार्च 2025/ नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार ‘अटल…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की : स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए पुख्ता तैयारी के दिए निर्देश, लंबित विद्युत देयकों का भुगतान प्राथमिकता से करने कहा

सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने के निर्देश रायपुर. 28 फरवरी 2025/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ सभी नगरीय निकायों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित समिति कक्ष में आयोजित बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस.…

Read More

पीने के पानी की किल्लत, आवासीय पट्टा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर एक्शन मोड में विनयशील! कुनकुरी की जनता को जल्द मिलेगी राहत

नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील का जनता से सीधा संवाद: समस्याओं को दूर करने का संकल्प कुनकुरी, 26 फरवरी 2025 :  नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष विनयशील लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और त्वरित समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के तहत वे नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर आम नागरिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता दे रहे हैं। समस्याओं पर फोकस, समाधान की राजनीति शुरू अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान अध्यक्ष विनयशील ने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दुर्ग एवं धमतरी के नवनिर्वाचित मेयर सहित पार्षदों ने की मुलाकात : कहा – वार्डों का सर्वांगीण विकास पार्षदों की प्राथमिकता में हो

अटल विश्वास पत्र के वादों को पूरा करने में पार्षदों की भूमिका अहम नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत से ट्रिपल इंजन सरकार का संयोग, विकास को मिलेगी गति रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के महापौर एवं पार्षदों से कहा है कि वार्डों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में होना चाहिए। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। सभी पार्षद अपने वार्ड के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखें…

Read More

“मोदी की गारंटी” फेल, अब “अटल विश्वास पत्र” का छलावा – कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला

भाजपा का नगरीय निकाय घोषणा पत्र जनता को ठगने का नया दस्तावेज विधानसभा में मोदी की गारंटी के नाम पर किये 20 में से 17 वादे आज भी पूरे नहीं रायपुर/ राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने जनता को ठगने के लिए नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम से घोषणा पत्र जारी किया था उसे पूरा नहीं कर पाये। जनता का…

Read More

शहर विकास के संकल्प का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा घोषणा पत्र – अमर अग्रवाल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को घोषणा पत्र समिति की फाइनल ड्राफ्ट की बैठक हुई। बैठक में घोषणा पत्र समिति के संयोजक पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू की गरिमामय उपस्थिति रही। इस दौरान घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि हमने नगरीय क्षेत्र के समग्र विकास के दस्तावेज को अंतिम रूप दे दिया है। शहरों का विकास कैसे हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प और…

Read More