प्राकृतिक आपदा में जनहानि पर बड़ी राहत! जशपुर प्रशासन ने मृतक अर्पण मिंज के परिजनों को दी 4 लाख की सहायता राशि

जशपुर :  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम गुल्लू निवासी स्व. अर्पण मिंज का पानी में डूबने से 10 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता श्रीमती राजमनी मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में खेती हुई डिजिटल! 744 गांवों के 4 लाख खेतों की फसल जानकारी ऑनलाइन अपलोड, किसानों को मिली बड़ी सुविधा

रकबे में लगी फसल की जानकारी ऑनलाइन देखने की भी मिली सुविधा डिजिटल फसल सर्वेक्षण प्रणाली सटीक उत्पादन अनुमान लगाने में होगी कारगर जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी तहसीलों में एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके तहत जिले के कुल 744 गांवों के 4 लाख 3 हजार से अधिक खसरों में डीसीएस के माध्यम से तथा शेष खसरों में मैन्युअल गिरदावरी कर फसलों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गई है। इसका उद्देश्य भूमि पर लगी फसल एवं…

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास की सख्त चेतावनी — राजस्व प्रकरणों में देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में समाधान करें अधिकारी

जशपुर, 07 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित नामांतरण, फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख शुद्धता एवं व्यपर्वतन जैसे मामलों की विस्तृत समीक्षा की । कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप और तय समय पर पूरा करें।…

Read More

जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा: कलेक्टर रोहित व्यास ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और डायलिसिस सुविधा का लाभ बढ़ाने दिए निर्देश

जशपुर जिले में संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश जिले में उपलब्ध डायलिसिस सुविधा से अधिक से अधिक लोगों को करें लाभान्वित – कलेक्टर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु ली बैठक जशपुर, 03 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए टीबी की जांच तीव्र करने एवं टीबी के पीडितों…

Read More

जशपुर कलेक्टर का जनदर्शन कार्यक्रम — 32 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, हर शिकायत का होगा समाधान

आवेदनों के समयबद्ध निराकरण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश जशपुर, 29 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को जाना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। जनदर्शन में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व…

Read More

अनधिकृत अनुपस्थिति पर कलेक्टर का सख्त कदम : जशपुर के भृत्य अनुराग चौहान की सेवाओं का हुआ तत्काल प्रभाव से समाप्ति आदेश

जशपुर, 29 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा लगभग पाँच माह तक बिना पूर्व सूचना के अनधिकृत अनुपस्थिति पर विभागीय जांच उपरांत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए, कार्यालय सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, जशपुरनगर में पदस्थ निलंबित भृत्य श्री अनुराग चौहान की सेवा समाप्त का आदेश जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार श्री अनुराग चौहान 20.01.2023 से 13.06.2023 तक बगैर सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। जिन्हें कार्यालय उप संचालक कृषि जशपुर एवं कार्यालय सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी जशपुरनगर के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए, कार्यपर उपस्थित…

Read More

जशपुर : जहरीले जीव के काटने से मौत, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ, परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

जशपुर, 29 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम गीधा़, निवासी स्व. चुईरा राम का जहरीला जीव-जन्तु के काटने से 23 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी पुलसो बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

मिट्टी में लथपथ, आँखों में जुनून : देशभक्ति की मिसाल ! जशपुर में अग्निवीर और SSC GD भर्ती के लिए युवाओं को मिल रही फ्री फिजिकल ट्रेनिंग, देश रक्षा के लिए जशपुर के युवा रोज मैदान में बहा रहे पसीना.

देश सेवा जुनून में प्रतिदिन घंटों मैदान पर पसीना बहा रहे जशपुर के युवा. नवसंकल्प में अग्निवीर एवं एसएससी जीडी हेतु बच्चों को दिया जा रहा निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण. जशपुर. 26 सितंबर 2025 : देशसेवा का जुनून लिए जशपुर के युवा रोज सुबह मैदान में पसीना बहा रहे हैं। कोई अग्निवीर बनने का सपना लिए है तो कोई SSC GD भर्ती की तैयारी में जुटा है। इन युवाओं को दिशा देने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से नवसंकल्प केंद्र में निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा…

Read More

जशपुर पुलिस की बड़ी सुरक्षा पहल : “गोल्डन ऑवर” में अब नहीं जाएगी जान! जशपुर में सड़क सुरक्षा मितानों को दी जा रही जीवन रक्षक ट्रेनिंग, सड़क दुर्घटना में घायल अब मिलेंगे तुरंत प्राथमिक उपचार, 105 मितान तैयार.

जशपुर पुलिस व प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से सड़क सुरक्षा मितानों, हेतु  कुनकुरी थाना परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन. जिला रेड क्रॉस सोसायटी के विशेषज्ञ डॉक्टरों व मास्टर ट्रेनरों की टीम कर रही है, सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों के प्राथमिक उपचार हेतु सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशिक्षित. उद्देश्य:- गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के बाद एक घंटे का समय) के दौरान घायलों के सही प्राथमिक उपचार से, उनकी जान बचाने में मिलेगी सहायता. 25 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगा कुनकुरी…

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास का निर्णय: कुनकुरी तहसील के कुंजारा गांव में जनहानि पर परिजन को मिली 4 लाख की मदद

जशपुर, 23 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम कुंजारा़, निवासी स्व. नरेन्द्र कुमार नाग का कुआं के पानी में डूबने से 06 दिसम्बर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता देवधर राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More