इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी, भाजपा बौखलाई – दीपक बैज का तीखा हमला

रायपुर/25 अगस्त 2025। इंडिया गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को बनाये जाने पर भाजपा बौखला गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा को पता है कि उसके उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार रेड्डी के सामने नहीं टिक पा रहे है इसीलिए भाजपा अब स्तरहीन राजनीति पर उतर आई है। भाजपा जस्टिस रेड्डी का बहाना लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर डेढ़ दशक बाद सवाल खड़ा कर रही है, सलवा जुडूम के मामले में जस्टिस रेड्डी ने अकेले फैसला नहीं दिया था यह सुप्रीम…

Read More

20 महीने में असफल साबित हुए गृह मंत्री विजय शर्मा – दीपक बैज का आरोप, कहा अपराधियों में नहीं बचा पुलिस का डर

रायपुर/23 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मंत्रिमंडल के विभाग फेर बदल में गृहमंत्री भी बदलना था। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा गृह विभाग संभाल नहीं पा रहे है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 20 महीनें में परफॉर्मेंस दिखाने में असफल साबित हो गए हैं। आए दिन हत्या चाकूबाजी, लूटपाट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, गोलीबारी की घटनाएं हो रही है, नशीली दवाइयों की तस्करी बढ़ गई है, जेल में भी आपराधिक बेलगाम हो रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फ्लॉप हो गई है, अपराधी अनियंत्रित…

Read More

भुगतान रोका तो अस्पताल बंद करेंगे इलाज, आयुष्मान योजना संकट में – दीपक बैज ने ठहराया सरकार को जिम्मेदार

रायपुर/22 अगस्त 2025। सरकार की लापरवाही के कारण आयुष्मान योजना बंद होने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों का भाजपा सरकार भुगतान रोक कर रखी है जिसके कारण निजी अस्पताल वाले आयुष्मान योजना के तहत गरीबों का इलाज बंद करने की चेतावनी अनेकों बार दे चुके है। पिछले 17 माह से आश्वासन के बाद भी चिकित्सकों का भुगतान नहीं हुआ है। बकाया भुगतान करने की अस्पतालों ने अंतिम चेतावनी भी सरकार को दिया है। उसके बाद भी सरकार अस्पतालों का…

Read More

बस्तर ओलंपिक में भ्रष्टाचार का आरोप: कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले– ट्रैक सूट खरीदी में हुआ बड़ा घोटाला, 717 सड़कों के दावे पर भी उठाए सवाल

रायपुर/19 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि जिस बस्तर ओलंपिक को लेकर प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से बड़ी-बड़ी बाते कर रहे थे उसी बस्तर औलंपिक में ट्रेक सूट खरीदी में साय सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। 4500 ट्रैक सूट खरीदी के लिये निविदा बुलाया गया, जिसमें क्वालीफाई करने वाली 5 कंपनियां एक ही ब्रांड शिव नरेश स्पोर्ट्स प्रा.लि. से जुड़ी थी। सभी पांचो कंपनियां एक ही ट्रैक सूट मॉडल (आर्टिकल कोड 459 ।) के लिये बोली लगाया। इसमें…

Read More

कांग्रेस सिर्फ एक परिवार देखती है सही, क्या राहुल गांधी को बनाना चाहती है चुनाव आयुक्त? – डॉ. विजय शंकर मिश्रा का कटाक्ष

निर्वाचन की समझ नहीं, राहुल की राह पर चल रहे बैज रायपुर, 18 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने सोमवार को एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वोट चोरी का कांग्रेस झूठा भ्रम फैला रही है। कांग्रेस को निर्वाचन की मामूली समझ भी नही है, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी उसी राह पर चल रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के चुनाव को लेकर जारी नियमो को पढ़ना…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा आरोप – बस्तर में खून-खराबे का शिकार सिर्फ आदिवासी, सरकार दे रही सिर्फ बयान

रायपुर/18 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने  पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि कोंडागांव के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोहकामेटा के जंगल में चिड़िया मारने गये एक आदिवासी युवक अभय नेताम को पुलिस (डीआरजी) के जवानो ने गोली मार दिया, युवक चिल्ला रहा था वह नक्सली नहीं है, वह गांव का ही रहने वाला है। इसके बावजूद पुलिस ने पांच रांउड गोली चलाया। युवक कोंडागांव अस्पताल में भर्ती है। उसके परिजन भी मीडिया के सामने आकर बता रहे वह नक्सली नही है। पुलिस का यह रवैया…

Read More

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का BJP सरकार पर हमला, कहा—रोज़ हो रही हत्याओं से दहशत में छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा, कहा- प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था रोज हो रही हत्याओ, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में डर का वातावरण रायपुर/12 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था रोज हो रही हत्याओं, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में डर का वातावरण है। धमतरी में रायपुर के 3 युवको की चाकू मारकर हत्या हो गयी। राजधानी में डिलवरी ब्वाय को चाकू मार कर हत्या कर दिया गया। रोज हो रही…

Read More

दीपक बैज का BJP पर हमला: ‘घर-घर तिरंगा’ स्वतंत्रता आंदोलन में काले इतिहास पर पर्दा डालने की कोशिश

रायपुर/11 अगस्त 2025। भाजपा की घर-घर तिरंगा अभियान नई राजनैतिक नौटंकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा का घर-घर तिरंगा अभियान प्रायश्चित के लिये है। आजादी के बाद 52 वर्षों तक आरएसएस के मुख्यालय नागपुर में तिरंगा नहीं फहराया गया था। आज भाजपाई देश भक्ति का ढोंग करने घर-घर तिरंगा अभियान चला रहे है। अपने पूर्वजों के पापों का प्रायश्चित करने भाजपाई तिरंगा अभियान की नौटंकी कर रहे है। भाजपा द्वारा आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा का अभियान स्वतंत्रता आंदोलन में भाजपा के…

Read More

“सीसीटीवी फुटेज छुपाना और डेटा न देना… क्या चुनाव आयोग लोकतंत्र से समझौता कर रहा है?” – दीपक बैज का बड़ा सवाल

रायपुर/10 अगस्त 2025। कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद मतदाता सूची में भारी हेरफेर को लेकर गंभीर चिंताएं उठाई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इन चिंताओं को राहुल गांधी ने 7 अगस्त 2025 को एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान और भी स्पष्ट रूप से रखा, जहाँ उन्होंने मतदाता सूचियों में भयानक अनियमितताओं का खुलासा किया। उनके खुलासे इस बात की ओर इशारा करते हैं कि किस हद तक और कितनी सटीकता से चुनावी धोखाधड़ी की जा रही है – वह भी…

Read More

भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ बना अपराध और नशाखोरी का गढ़ – दीपक बैज

डबल इंजन की सरकार में ड्रग्स कैसे पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ पहुंच रहा ? रायपुर/08 अगस्त 2025। भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ अपराध और नशाखोरी का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में रोज- रोज हो रही आपराधिक घटनाएं, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती, नशे का व्यापार प्रदेश की खास्ताहाल हो चुकी कानून व्यवस्था का उदाहरण है। राज्य की राजधानी में औसतन रोज एक से दो हत्याएं हो रही है। प्रदेश का कोई शहर नहीं बचा है, जहां हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की…

Read More