मछली पालन बना आजीविका का मजबूत आधार: जशपुर की महिला समूह ने की 2.50 लाख रुपये की कमाई, बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

सफलता की कहानी : मछली पालन आय का उत्तम साधन, समूह की महिलाएं 2 लाख 50 हजार रूपए की आमदनी कर रही अर्जित जशपुर, 05 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मछली पालन अर्थात जलीय कृषि करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने हेतु खेती किसानी के साथ-साथ अन्य रोजगार से जोड़ा जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है।…

Read More

महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ की बहनों को मिला आत्मनिर्भरता का संबल—अमित शाह ने जगदलपुर से 606.94 करोड़ की राशि ट्रांसफर की

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की बहनों के जीवन में लाई है नई रोशनी – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह माई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने दी महतारी वंदन की सौगात महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ की बहनें बन रही हैं आत्मनिर्भर – मुख्यमंत्री श्री साय महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी : 65 लाख महिलाओं के बैंक खातों में पहुँचे 606.94 करोड़ रुपये रायपुर 4 अक्टूबर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मोदी की गारंटी’ के तहत शुरू की गई महतारी वंदन…

Read More

बिहान योजना और पीएम मुद्रा लोन से बदल गई जिंदगी: जशपुर की पिंकी सोनी ने 70 हजार के लोन से किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भरता की मिसाल

जशपुर, 04 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में मनोरा विकासखंड की ग्राम पंचायत मनोरा की रहने वाली श्रीमती पिंकी सोनी बिहान योजना अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी मिली और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ। पिंकी जी ने अपने किराना व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सपना देखा। इस सपने को साकार करने…

Read More

पुलिस की महिला सशक्तिकरण की मिसाल : महिला पुलिस के जज़्बा को सलाम ! नवरात्रि सुरक्षा में रायगढ़ पुलिस का अद्भुत योगदान, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘दुर्गा वाहिनी’ को दशहरे पर किया सम्मानित.

रायगढ़ की महिला पुलिस ‘दुर्गा वाहिनी’ को दशहरे पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सम्मानित रायगढ़. 3 अक्टूबर 2025 : दशहरे के अवसर पर मिनी स्टेडियम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ पुलिस की महिला बल ‘दुर्गा वाहिनी’ को विशेष सम्मान से नवाज़ा। मंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र और सम्मान चिन्ह प्रदान करते हुए उनकी नवरात्रि पर्व में सुरक्षा व्यवस्था और महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। महिला पुलिस टीम ने दिन-रात दुर्गा पंडालों, डांडिया और गरबा स्थलों में पेट्रोलिंग…

Read More

माई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों 65 लाख महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन की 20वीं किश्त का 606.94 करोड़ रुपये का होगा अंतरण

माई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के हाथों मिलेगी महतारी वंदन की सौगात महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त होगी जारी:65 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 606.94 करोड़ रुपये का होगा अंतरण रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 4 अक्टूबर को माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित करेंगे। महतारी वंदन…

Read More

महिला स्वास्थ्य में छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक कीर्तिमान: 22 लाख जांच, 5 लाख अनीमिया टेस्ट और लाखों को मिला नया जीवन

छत्तीसगढ़ में महिला स्वास्थ्य को मिला नया आयाम, बढ़ी ग्रामीण अंचलों में जागरूकता स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान: 31 हज़ार शिविरों में 22 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच नवरात्रि में जुड़ा स्वास्थ्य का संकल्प – महिलाओं ने लिया जागरूकता का व्रत 36 हज़ार से अधिक हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना व पीएम-जय कार्ड का वितरण 5 लाख अनीमिया जांच, 1.91 लाख गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग: 2.72 लाख सिकल सेल, 3.72 लाख टीबी जांच, 67 हजार बच्चों का किया गया टीकाकरण रायपुर 3 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय…

Read More

छत्तीसगढ़ की दीदियां बनीं आत्मनिर्भरता की ब्रांड एंबेसडर : लखपति दीदियों की सफलता हजारों महिलाओं के लिए बनेगी प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी बनाने के संकल्प से महिलाएं बनी आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। तकनीक ने पूरी दुनिया के उत्पादों को फिंगरटिप्स पर ला दिया है और अब डिजिटल माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुँचना संभव हो गया है। इसी उद्देश्य से बिहान की दीदियों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि छत्तीसगढ़ के उत्पाद देश और दुनिया के बाजारों तक पहुँच सकें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Read More

सफलता की कहानी : किशोरी अमृत सरोवर बना खुशहाली का स्रोत, 20 साल पुराने तालाब का कायाकल्प,  सिंचाई और मछलीपालन से बदल रही है ग्रामीणों की जिंदगी

रायपुर, 29 सितम्बर 2025/ कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम किशोरी में मिशन अमृत सरोवर के तहत नवीनीकृत हुआ तालाब आज ग्रामीण जीवन को नई दिशा दे रहा है। कभी अनुपयोगी हो चुका यह तालाब अब ग्रामीणों के लिए दैनिक निस्तार, पशुओं के पेयजल, खेती-बाड़ी और आजीविका संवर्धन का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। 20 साल पुराने तालाब का कायाकल्प ग्राम पंचायत किशोरी में लगभग 20 वर्ष पुराना तालाब लंबे समय तक उपेक्षा के कारण अनुपयोगी हो गया था। वित्तीय वर्ष 2022- 23 में पंचायत के प्रस्ताव…

Read More

जशपुर की जनजातीय महिला उद्यमियों ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में किया कमाल, महुआ और मिलेट्स उत्पादों से भारत की परंपरा और नवाचार का जलवा अंतरराष्ट्रीय मंच पर

जशपुर, 29 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में जनजातीय महिलाओं के उत्थान के लिए जशप्योर ब्रांड के तहत् स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दिया जा रहा है। ताकि जनजाजीय समूह के महिलाएं स्थानीय स्तर के चीजों और वस्तुओं का उपयोग कर अपने हाथों से बनाए उत्पादों के विक्रय से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। इसी के तहत् भारत मंडपम नई दिल्ली में 25 से 28 सितम्बर 2025 तक आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में जशप्योर ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। जशपुर से निकला यह ब्रांड अब…

Read More

छत्तीसगढ़ की महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि छीनी जा रही, बिहार की महिलाओं को 10,000 रु मिल रहे – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने उठाया सवाल

रायपुर /28 सितंबर 2025/ भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के नाम काट रही हैं और बिहार के महिलाओं को 10000 रु दे रही है यह भेदभाव क्यों? प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार देश की महिलाओं में भेदभाव क्यों कर रही है बिहार की महिलाओं को 10000 रु दे रही है लेकिन छत्तीसगढ़ की महिलाये जिन्हें महतारी वंदन योजना से 1हजार रु महिना मिल रहा है उनके नाम काटा जा रहा है उनसे योजना की राशि की रिकवरी…

Read More