‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ : विद्युत वितरण कंपनी कुनकुरी एवं पत्थलगांव के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया पौधा रोपण

जशपुर, 01 अगस्त 2025/ ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ अभ्यान के तहत् जिले में वृहत स्तर पर पौधा रोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंशानुरूप जिले के सभी विभागों द्वारा इस अभियान को सार्थक करने और पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन हेतु सम्पूर्ण वर्षा ऋतु भर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज विद्युत वितरण कंपनी कुनकुरी एवं पत्थलगांव के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा वृहद स्तर पर पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रत्येक उप संभाग में सहायक यंत्रियों एवं वितरण केन्द्रों में कनिष्ठ…

Read More

आयुष विभाग की अभिनव पहल: जशपुर के आठ ग्रामों में औषधीय पौधों का वितरण और जागरूकता कार्यक्रम, हर पौधा मां को समर्पित…जानिए योजना का उद्देश्य और लाभ..!

जशपुर, 30 जुलाई 2025/ जिला आयुष अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में विभाग के द्वारा आठ आयुष ग्रामों में ‘‘एक पेड़ मां के नाम थीम पर 643 औषधियों पौधों का वृक्षारोपण किया गया। आठ आयुष ग्रामों में नारायणपुर, बटईकेला, तुमला, कुर्रोग, शेखरपुर, करडेगा, घाघरा एवं लोखण्ड़ी शामिल हैं। इन ग्रामों में वृक्षारोपण कर ग्रामीणजनों को भी पौधो का वितरण किया गया। उन्हें पौधों के औषधिय गुणों और उनके उपयोगिता के संबंध जानकारी दी गई और संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों को वर्षा ऋतु जन्य रोग,…

Read More

जशपुर में कलेक्टर की सख्ती: सभी विभागों को ई-ऑफिस अनिवार्य, युवाओं को मिलेंगे रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में होगा वृहद पौधरोपण

जशपुर कलेक्टर ने श्रम विभाग, वन विभाग, कौशल विकास विभाग, उद्योग विभाग, अन्त्यावसाई की समीक्षा बैठक ली मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत वर्तमान में रोजगार की मांग के अनुसार ही युवाओं को प्रशिक्षण दें जशपुर 7 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कौशल विकास विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग, अन्त्यावसाई,उघोग विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले के युवाओं को वर्तमान रोजगार की मांग के अनुसार विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण…

Read More

‘अब नहीं चेते तो अगली पीढ़ी नहीं करेगी माफ’ – प्रियंवदा सिंह जूदेव की चेतावनी, “छत्तीसगढ़ को ऑक्सीजन ज़ोन बनाने की मुहिम तेज़, पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया बड़ा कदम, दिया समाज को हरियाली बढ़ाने का संदेश.

समाज प्रमुखों को पौधा वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश : पर्यावरण का संरक्षण हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व – प्रियंवदा सिंह जूदेव जशपुर. 03 जुलाई 2025 : पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने जशपुर नगर में एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने समाज प्रमुखों को पौधे वितरित कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा, वरना आने…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने बादाम का पौधा लगाया, लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील

रायपुर, 05 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर स्थित हाई स्कूल मैदान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बादाम का पौधा रोपित किया। यह कार्यक्रम राज्य में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रमदेव उसेंडी, विधायक श्री आशाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर में बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में हुए शामिल, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में की सहभागिता की अपील

भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंदल में गोंडवाना सामाजिक भवन के लिए 25-25 लाख रूपए क घोषणा रायपुर, 05 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव…

Read More

राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आज जिला स्तर के अधिकारियों की हुई समीक्षा बैठक : राज्यपाल ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर दिया जोर, टीबी मरीजों, सड़क सुरक्षा, जैविक खेती और पुस्तकालय संस्कृति पर हुई खुली चर्चा.

जलसरंक्षण, पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ जनसहभागिता से कार्य करने पर दिया जोर. जशपुर. 22 अप्रैल 2025 : राज्यपाल श्री रमेन डेका के जशपुर प्रवास के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राज्यपाल ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए जनसहभागिता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया। जल संरक्षण, नशामुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा और स्वसहायता समूहों के नवाचारों को केंद्र में…

Read More

सीएम जनदर्शन : रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन, मौके पर ही कई आवेदनों का हुआ निराकरण ; मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया शुभारंभ, जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

श्रमिक परिवारों को दी 11 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि : महतारी वंदन योजना के लिए बहनों ने जताया अभार समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों का एक बार फिर आमजनों में उत्साह दिखा, रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस बार एक और बात को लेकर लोगों में उत्साह दिखा वह हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा…

Read More

सीएम जनदर्शन : सुनहरे भविष्य की उम्मीद ; दिव्यांग रूपेश को मिली पचास हजार रुपए की सहायता राशि

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवास परिसर में आयोजित जनदर्शन में आए दिव्यांग श्री रूपेश कुमार साहू को शिक्षण, प्रशिक्षण और व्यवसाय के लिए 50 हज़ार रूपए आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की। इस घोषणा से रूपेश की खुशी का ठिकाना नही रहा। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाले संघर्षाे को हँसते हुए सामना करना अब उनकी दिनचर्या में शामिल है। भानसोज निवासी दिव्यांग रूपेश कुमार साहू कठिनाईयों का हँसते हुए सामना कर अपने दो भाइयों के साथ-साथ अपने परिवार को आर्थिक…

Read More

मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए लोगों को मिली योजनाओं की जानकारी : जनमन पुस्तिका का किया गया वितरण

आम नागरिकों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जनमन पत्रिका समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज जनसंपर्क विभाग के द्वारा प्रकाशित की जाने वाली ’जनमन’ पुस्तिका का वितरण लोगों को किया गया। यह पुस्तिका राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। जनमन पुस्तिका के वितरण का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी से अवगत कराना है जिससे अधिक से अधिक लोग इसे पढ़कर योजनाओं का लाभ उठा सकें। जनदर्शन के…

Read More