जशपुर में प्राकृतिक आपदा से जनहानि के मामले में प्रशासन की संवेदनशील पहल, कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वीकृत किए 4 लाख रुपये सहायता राशि

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम तोरा निवासी स्व. भुटकुल का कुआं के पानी में डूबने से 17 फरवरी 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी रूखमणी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जनदर्शन में पहुंचे 34 आवेदन, कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी — जनता को मिलेगा त्वरित समाधान

जशपुर, 06 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा। जनदर्शन के दौरान…

Read More

’छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री विकासशील ने कार्यभार संभाला’

रायपुर, 30 सितंबर 2025/ श्री विकास शील भारतीय प्रशासनिक सेवा 94 बैच के आईएएस अधिकारी ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री विकासशील छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके पहले वे एशियन डेवलपमेंट बैंक, मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर पदस्थ थे। श्री विकास शील को आईएएस बनने के बाद मध्य प्रदेश कैडर मिला था। नवंबर 2000 में मध्यप्रदेश राज्य के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला। वे कोरिया, बिलासपुर और रायपुर जिले के कलेक्टर रहे…

Read More

फाइलों से बाहर निकला प्रशासन! जनता के बीच जाकर समस्याएं सुलझा रहे कलेक्टर रोहित व्यास, जशपुर में मिली नई पहचान, प्रशासनिक कार्यशैली में आया सकारात्मक बदलाव

जशपुर, 31 जुलाई 2025/ जिले में कलेक्टर रोहित व्यास की कार्यशैली इन दिनों आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके नेतृत्व में जिले का प्रशासन अब फाइलों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान देने में जुटा हुआ है। कलेक्टर व्यास लगातार विभिन्न विकासखंडों का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पत्थलगांव में विधायक श्रीमती गोमती साय के साथ भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम निर्माण, हाइटेक बस…

Read More

जशपुर : सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लापरवाही नहीं चलेगी! कलेक्टर रोहित व्यास ने दी चेतावनी, खरीदी केंद्रों में होगा फिजिकल वेरिफिकेशन

जशपुर कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को सभी उचित मूल्य दुकानों में समय पर राशन भंडारण करने के निर्देश कोनपारा, कोतबा दुलदुला और जहां से ज्यादा शिकायत मिलती है उन केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करेंगे अधिकारी राशन कार्ड धारी हितग्राहियों को समय पर चावल वितरण करने के निर्देश जशपुर 28 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि, नागरिक आपूर्ति विभाग, विपणन विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी और फूड इंस्पेक्टर को हितग्राहियों…

Read More

45 समस्याएं, 1 समाधान मंच! जनदर्शन में बोले कलेक्टर – समय पर होगी हर शिकायत का हल

जशपुर, 21 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदनों को समय पर निराकृत करने को भी कहा। जनदर्शन में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधी मामले, शाला प्रवेश, भूमि विवाद, राशनकार्ड निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित मामले एवं विभिन्न विषयों से संबंधित मांगें शामिल थीं।

Read More

जशपुर में डूबने और आकाशीय बिजली से दो मौतें, परिजनों को मिले 8 लाख की आर्थिक मदद

जशपुर, 21 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम महुआ निवासी स्व. संध्या भगत4 कापुटोली नाला के पानी में डूबने से 25 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता जेण्डर राम एवं माता रजनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सन्ना तहसील के ही…

Read More

आपदा में मौत, परिजनों को राहत: जशपुर कलेक्टर ने स्वीकृत की 4 लाख की सहायता राशि, ग्राम मयूरनाचा निवासी को मिलेगा संबल

जशपुर, 30 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् एक प्रकरणों हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम मयूरनाचा निवासी भागल राम के कुएं में डूबने से 19 फरवरी 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस पुत्र भारत साय एवं पुत्री हरावती, कलावती, लीलावती के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

जशपुर 30 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्राप्त आवेदनों का निराकरण होने पर उसकी सूचना संबंधित व्यक्ति को अवश्य देने को कहा। जनदर्शन में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें मुख्य रूप से शाला में प्रवेश, राजस्व संबंधी मामले, भूमि विवाद, आपदा…

Read More

जशपुर: अवैध खनिज उत्खनन पर कलेक्टर रोहित व्यास सख्त, टास्क फोर्स को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण पर जांच कर कार्यवाही करने के दिए निर्देश जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर के मध्य नदियों से खनिज रेत का उत्खनन पूर्णतः प्रतिबंधित जशपुर, 18 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक विगत दिवस कलेक्टोरेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर, एसडीओ फारेस्ट, एसडीओ पुलिस, परिवहन अधिकारी, खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी एवं खनि निरीक्षक उपस्थित थे। जशपुर ब्रेकिंग :…

Read More