निफ्टम ने मोटा अनाज आधारित बेकरी उत्पादों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित जशपुर : निफ्टम ने मोटा अनाज आधारित बेकरी उत्पादों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा की कुंडली में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट की ग्राम अंगीकरण कार्यक्रम टीम ने प्रो. प्रसन्ना कुमार जी.वी. और श्री अभिमन्यु गौर के नेतृत्व में आज जशपुर नगर, जशपुर में महुआ पर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में मोटा अनाज से बने बेकरी प्रोडक्ट्स पर फोकस करते हुए एक हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग…
Read MoreTag: #जशपुरप्रशासन
जशपुर में भ्रूण हत्या पर अब तगड़ी कार्रवाई! पत्थलगांव–कुनकुरी में अवैध भ्रूण जांच की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम, कलेक्टर व्यास की कड़ी चेतावनी
पत्थलगांव एवं कुनकुरी विकासखंड क्षेत्र में अवैध भ्रूण जांच की साक्ष्य सहित सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम कलेक्टर व्यास की विशेष पहल से कन्या भ्रूण हत्या पर कसेगी नकेल, बालिका लिंगानुपात में होगी सुधार पीसीपीएनडीटी अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में बालिका लिंगानुपात में सुधार तथा अवैध भ्रूण परीक्षण एवं भ्रूण हत्या रोकने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के अंतर्गत पत्थलगांव एवं कुनकुरी विकासखण्ड में यदि कोई व्यक्ति साक्ष्य सहित अवैध रूप से हो रहे…
Read Moreजशपुर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई : झारखंड सीमा पर 60 बोरी अवैध धान जब्त, प्रशासन ने कड़ी निगरानी तेज की
जशपुर/रायपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखने जिला प्रशासन द्वारा सतत कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने विगत देर रात झारखंड सीमा पर स्थित विभिन्न चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजस्व टीम में तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर निरीक्षक, राजस्व एवं पटवारी शामिल रहे। टीम ने जशपुर विकास खंड के ग्राम साईंटागर बैरियर के पास अवैध धान परिवहन करते हुए पिकअप वाहन JH01FW 7832 वाहन…
Read More“सांप ने डसा, पर परिवार ने नहीं खोया धैर्य!” — जशपुर में 13 वर्षीय लक्ष्मी की जान समय पर इलाज से बची, प्रशासनिक जागरूकता अभियान बना मिसाल
सांप काटने पर परिजनों ने दिखाई तत्परता बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर बची जान झाड़ फूंक के चक्कर में ना आए तत्काल अस्पताल पहुंचे जिला प्रशासन के जागरूकता का असर दिखने लगा जशपुर : विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के जागरूकता का असर दिखने लगा है पत्थलगांव के पालीडीह निवासी 13 वर्षीय लक्ष्मी सिदार पिता प्रदीप सिदार अपने परिजनों के साथ खेत के किनारे मेड पर बैठी थी। परिजन खेत में धान काटने में व्यस्त थे, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने लक्ष्मी के पैर में…
Read Moreडूबने से गई जान, प्रशासन बना सहारा — जशपुर में आपदा पीड़ित के परिजन को 4 लाख की आर्थिक मदद
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम अबीरा निवासी स्व.फूलमनी बाई का डेम के पानी में डूबने से 24 दिसम्बर 2022 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र विक्टोर कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreकिसानों के हित में प्रशासन हुआ सक्रिय! जशपुर में अपर कलेक्टर ने दिए निर्देश — एग्रीस्टेक पंजीयन और राजस्व प्रकरणों का जल्द निपटारा सर्वोच्च प्राथमिकता
नक्शा नामांतरण, डायवर्सन, भू-अर्जन, त्रुटि सुधार एवं सीमांकन जैसे प्रकरणों को प्राथमिकता से करें निराकृत एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप साहू ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में अनुविभाग एवं तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए विशेष अभियान चलाकर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए नामांतरण, डायवर्सन, भू-अर्जन, त्रुटि सुधार, सीमांकन,…
Read Moreजशपुर कलेक्ट्रेट में जनदर्शन: कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनी आमजन की समस्याएं, हर आवेदक को मिलेगी समय पर जानकारी
जशपुर, 15 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व के मामले, साफ- सफाई, अधोसंरचना निर्माण, अन्य शासकीय योजनाओं…
Read Moreनहर में डूबने से गई जान, जशपुर प्रशासन ने 4 लाख की सहायता राशि दी मंज़ूर, पीड़ित परिवार को मिली राहत
जशपुर, 04 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम कुरूमकेला निवासी स्व. केदार गुप्ता का नहर के पानी में डुबने से 23 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी सरस्वती गुप्ता हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreबिजली की कड़क से पहले जान लें ये बातें! जशपुर में गिरी आकाशीय बिजली के मद्देनज़र जिला प्रशासन की चेतावनी और जीवनरक्षक निर्देश, जारी किया हेल्पलाइन और मुआवजा गाइडलाइन
सतर्कता बरतने के साथ जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील की जशपुर, 07 जुलाई 2025/ बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहता है। इससे बचाव के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियाँ अपनाने की अपील की है और कहा है की बिजली एक शक्तिशाली प्राकृतिक घटना है, लेकिन यदि हम सतर्क और तैयार रहें, तो जानमाल का नुकसान कम किया जा सकता है। बिजली से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां जिला प्रशासन ने जानकारी देते…
Read Moreजशपुर : जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण की रोकथाम हेतु की जा रही नियमित जांच
खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए गए वाहनों पर की गई है कार्यवाही जशपुर, 18 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण की रोकथाम हेतु खनि अमला द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्र में मौका जांच किया गया। इस दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पाये गये वाहनों पर, अवैध रेत के भण्डारण करने एवं खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन कर ईंट बनाये जाने पर खान और खनिज, विकास एवं विनियमन…
Read More