मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की जानकारी हेतु किए गये दीवार लेखन, दिव्यांग मतदाताओं हेतु बनाये गये रैम्प, शौचालय, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का किया गया निरीक्षण. समदर्शी न्यूज़ – बलौदाबाजार : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के. एल. चौहान ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जाजंगीर लोकसभा के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों की सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, साथ ही संबधित अधिकारियों को सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने ग्राम छरछेद स्थित शासकीय…
Read MoreTag: बलौदाबाजार
श्रीराम लला दर्शन योजना : जिले के 163 श्रद्धालु जायेंगे अयोध्या, लॉटरी पद्धति से किया गया चयन, 5 मार्च को विशेष ट्रेन से होंगे रवाना.
सभी चयनित श्रद्धालुओं को आज सूचना कर मेडिकल जांच के दिए गए है निर्देश. समदर्शी न्यूज़ – बलौदाबाजार : राज्य शासन के निर्देश पर श्रीराम लला दर्शन योजना के क्रियान्वयन में कार्यवाही जिले में प्रारंभ कर दी गई है। योजना के लक्ष्य के अनुरूप पहले चरण में 163 श्रद्धालुओं का चयन लॉटरी पद्धति से किया गया। सभी श्रद्धालु विशेष ट्रेन से रायपुर से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, समिति…
Read Moreगणतंत्र दिवस : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को कम्बल व फल भेंट कर किया सम्मानित !
बुजुर्गों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार स्थित श्री वाटिका वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों से मिलकर उनसे बातचीत की व कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत 13 बुजुर्गों को कम्बल व फल भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री श्री वर्मा ने वृद्धाश्रम के डायनिंग हाल, किचन एवं शयन कक्ष का…
Read Moreगौठानों में चारा-पानी की हो पर्याप्त व्यवस्था, सभी जनपद सीईओ को दिए निर्देश – कलेक्टर
चुनाव के कार्यों के साथ-साथ ही गौठानों के व्यवस्था संबधित मूलभूत कार्यों को करना है अनिवार्य. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार बलौदाबाजार : गौठानों में चारा-पानी उपलब्धता नहीं होने की शिकायतों को कलेक्टर चंदन कुमार ने बड़ी गंभीरता से लिया है। उन्होंने आज बैठक कर सभी जनपद पंचायत सीईओ को गौठानों में पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था करने कहा है। श्री कुमार ने दो टूक कहा कि इसके लिए हम चुनाव ड्यूटी का बहाना नहीं बना सकते, चुनाव के कार्यों के साथ-साथ ही गौठानों के व्यवस्था संबधित मूलभूत कार्यों को करना अनिवार्य…
Read Moreविधानसभा आम निर्वाचन 2023 : मतगणना की तैयारी से सबंधित सभी कार्य समय पर पूर्ण कराएं – कलेक्टर
नोडल अधिकारियों की बैठक हुई सम्पन्न, अधिकारियों को सौंपे गए व्यवस्था संबंधित प्रभार. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार. बलौदाबाजार : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंदन कुमार ने शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मतगणना की तैयारी से जुड़े नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना की तैयारी के लिए नियुक्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को सौंपे गए कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना 3 दिसंम्बर 2023 को नवीन…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : मतगणना की तैयारी हुई प्रारंभ, ड्यूटी के लिए अधिकारी कर्मचारियों की हुई पहली रेंडमाइजेशन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र कसडोल, बलौदाबाजार एवं भाटापारा के मतगणना की तैयारी तेज हो गई है। इस सिलसिले में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के एनाईसी कक्ष में मतगणना ड्यूटी हेतु अधिकारी कर्मचारियों की प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। जिसके तहत आज मतगणना सुपरवाइजर,मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर के लिए चयनित किया गया है। इस दौरान जिला सांख्यिकी अधिकारी सुमीत मेरावी,डीआईओ सत्यनारायण प्रधान,सभी विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी भीं उपस्थित रहे।
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : व्यय लेखा प्रस्तुत नही करने पर तीनों विधानसभा क्षेत्र 22 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत व्यय प्रेक्षक के समक्ष निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नही करने पर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के 22 प्रत्याशियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जिसमें विधानसभा कसडोल के 14,बलौदाबाजार 3 एवं भाटापारा के 5 शामिल है। कसडोल विधानसभा में डॉ. देवदत्त बरतामसी,जे मनहरण दास गुरूगोसांई, अमरीका साहू ,गोप कुमार पटेल, छबीलाल पैकरा, धनेश कुमार कोसले,सुश्री परमेश्वरी पैकरा,पुरूषोत्तम सोनी,धनीराम केंवट प्रीतलाल कुर्रे,मनोज कुमार, आडिल, लीलाधर निषाद,शैलेन्द्र एवं संदीप साहू.इसी तरह विधानसभा बलौदाबाजार में संतोष यदु दुर्गेश्वरी देवी घृतलहरे, नरोत्तम…
Read Moreफ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता, गौठानों में शत प्रतिशत हो गोबर की खरीदी : कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा,समय सीमा के भीतर कार्य करने के दिए निर्देश
आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का शीघ्र करे निराकरण,स्कूलों में नियमित कराएं मासिक टेस्ट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर चंदन कुमार ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय-सीमा के तहत विभागीय कार्यों की कामकाज की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बैठक में कहा कि जिले की सभी गोठानों में गोबर की खरीदी शत प्रतिशत होनी चाहिए। हमारे जिले के लोगों को भी राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना का फायदा जरूर मिलना चाहिए।…
Read Moreहाई स्कूल परिसर धमनी में रोपे गए कटहल के पौधे, धमनी को कटहल ग्राम बनाने लिया गया संकल्प, स्कूली बच्चों को खेल सामग्री व ग्रामीणों को बांटे गए पौधे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार पलारी विकासखण्ड के वन ग्राम धमनी स्थित हाई स्कूल परिसर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शनिवार को अतिथियों के द्वारा कटहल के पौधे रोपे गए। जिला बलौदाबाजार -भटापारा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार एक्का के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायलय श्रीमती सुमन एक्का की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यर्पण एवं राजगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर ग्राम धमनी में बड़े पैमाने पर कटहल पौधे लगाकर कटहल ग्राम…
Read Moreकृषि विभाग की कार्रवाई जारी, जिले के 5 कृषि केंद्रों में दी दबिश, नोटिस जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कृषि विभाग द्वारा जिले के 5 कीटनाशक विक्रय केंद्रों में दबिश देकर जांच की गई तथा अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि खरीफ 2023 के प्रारंभ से ही कृषको को गुणवत्ता युक्त सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में विकासखंड सिमगा के कीटनाशक निरीक्षक रामअवतार राठौर द्वारा तीन कृषि केंद्रों में दबिश दी गई जहां की अनियमितता पाई गई। ग्राम लिमतरा के निषाद कृषि सेवा…
Read More