आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, नेक्स्ट जेन जीएसटी (GST) रिफॉर्म एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी का संयुक्त आयोजन. कुनकुरी. 25 सितंबर 2025 : मंगल भवन, कुनकुरी में भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म पर कार्यशाला और पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती, महिला उद्यमिता, और कर सुधारों पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को आज की आर्थिक और…
Read MoreTag: #भाजपाजशपुर
जशपुर में भाजपा का बड़ा सम्मेलन : सेवा पखवाड़ा के नाम पर जशपुर में शक्ति प्रदर्शन ! प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाजपा नेताओं का जनसंदेश, नेताओं ने कहा – सेवा ही संगठन, समाजहित सर्वोपरि.
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जशपुर जिला भाजपा द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित. भाजपा सिर्फ राजनीति करने वाली पार्टी नहीं बल्कि सेवा को सर्वोपरि मानने वाला संगठन है. जशपुर. 20 सितंबर 2025 : जशपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रबुद्ध जन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया। जिले भर से प्रबुद्ध नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही और वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि सेवा को सर्वोपरि मानने वाला संगठन है। नेताओं…
Read Moreभाजपा जिला कार्यालय जशपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी और संकल्प संगोष्ठी आयोजित
जशपुर, 17 अगस्त 2025 : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जशपुर जिला कार्यालय में गुरुवार को संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट तथा जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् गान से हुआ। प्रदर्शनी में 1947 के भारत विभाजन से संबंधित दुर्लभ चित्र, ऐतिहासिक…
Read Moreजशपुर की सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब : जय स्तंभ तक लहराया तिरंगा, “भारत माता की जय” के नारों से गूंजा जशपुर, भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों हुए सम्मिलित.
“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जशपुर में निकली भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा जशपुर.14 अगस्त 2025 : जशपुर में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दिलीप सिंह जूदेव चौक से शुरू होकर जय स्तंभ चौक तक पहुँची इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में एक भव्य…
Read Moreजशपुर की शान को भावभीनी श्रद्धांजलि : गूंजा ‘कुमार साहब अमर रहें’ का नारा, सेवा और समर्पण की मिसाल, पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब याद करने कुमार दिलीप सिंह जूदेव को.
स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने किया उनके योगदान को याद जशपुर.14 अगस्त 2025 : जशपुर में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भावपूर्ण स्मरण किया। स्मारक स्थल पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ दो मिनट का मौन रखकर सभी ने उन्हें नमन किया। जनप्रतिनिधियों ने उनके आदर्शों, सेवा भाव और जनकल्याण के कार्यों को याद करते हुए आने वाली पीढ़ियों को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। स्वर्गीय कुमार दिलीप…
Read Moreसंविधान की हत्या का दिन नहीं भूलेगा भारत : भाजपा का ‘संविधान रक्षा संकल्प’ कार्यक्रम जशपुर में हुआ आयोजित, तानाशाही की त्रासदी का 50वां साल, भाजपा ने खोली कांग्रेस की ‘आपातकालीन कुनीति’ की परतें, लगाया लोकतंत्र हनन का आरोप.
आपातकाल की 50 वीं बरसी पर भाजपा ने मनाया “संविधान हत्या दिवस” कांग्रेस के काले इतिहास की खोली गई पोल. जशपुर. 25 जून 2025 : भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून 2025 को आपातकाल की 50वीं बरसी को जशपुर में “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाया। सनातन धर्मशाला कांसाबेल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने 1975 के आपातकाल को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला दिन करार दिया। वक्ताओं ने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाते हुए उसे लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की आज़ादी और न्याय व्यवस्था का गुनहगार बताया।…
Read More“आपातकाल: संविधान की हत्या और तानाशाही की त्रासदी का काला अध्याय” — भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना कांसाबेल में सेमीनार का आयोजन जशपुर, 24 जून 2025 : आपातकाल के दौरान संविधान की हत्या कर जनता पर अत्याचार करने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संविधान बचाने की ढोंग करते हुए घूम रहे हैं। उन्हें पहले आपातकाल के दौरान अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यो का इतिहास अच्छे से पढ़ लेना चाहिए। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रहणी ने कही। वे सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आपातकाल के 50…
Read More