जशपुर : गजरथ यात्रा द्वारा निरंतर स्कूलों में जाकर हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की जानकारी दी जा रही है। जशपुर वनमण्डलाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गजरथ यात्रा के माध्यम से अब तक जिले के 90 स्कूलों में 9800 छात्र-छात्राओं को हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की जानकारी दी जा चुकी है। इनमें फरसाबहार, कुनकुरी एवं बगीचा विकासखण्ड अन्तर्गत आने वाले 75 स्कूलों के लगभग 8205 छात्र-छात्राएं एवं पत्थलगांव विकासखण्ड अंतर्गत 15 स्कूलों के 1595 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वर्तमान में पत्थलगाव विकासखंड में निरंतर गजरथ यात्रा अपना कार्य कर…
Read MoreTag: #वन्यजीव_संरक्षण
जशपुर वनमंडल की अनोखी पहल! 8 हजार से अधिक छात्रों को सिखाई गई हाथियों की गतिविधियां और मानव-हाथी संघर्ष से बचाव के उपाय
जशपुर, 8 अक्टूबर 2025/ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर से अक्टूबर 2025 तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का आयोजन जशपुर वनमण्डल के समस्त परिक्षेत्रों में किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में इस वर्ष 2025 में वन्यजीव सप्ताह मनाये जाने हेतु ‘‘मानव-पशु सह अस्तित्व’’ विषय चुना गया है। साथ ही वन्यजीव सप्ताह के दौरान मानव-हाथी संघर्ष को ध्यान में रखते हुए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी तारतम्य में हाथी मानव द्वंद को न्यूनतम करने उद्देश्य से जशपुर वनमण्डल द्वारा गजरथ यात्रा 2025 का शुभारंभ…
Read Moreग्लोबल टाइगर-डे पर छत्तीसगढ़ में बाघ संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर होगी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर, 29 जुलाई 2025: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशन में 29 जुलाई को ग्लोबल टाइगर डे-2025 के अवसर पर राज्य के टाइगर रिजर्व्स, चिड़ियाघरों और वन्यजीव स्थलों में बाघ संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्लास्टिक मुक्त अभियान भी चलाया जाएगा एवं एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्लोबल टाइगर-डे के अवसर पर अचनाकमार टाइगर रिज़र्व में लोरमी, कोटा और केवंची बफर रेजों के…
Read Moreजशपुर बना मानव-हाथी सहजीवन का मॉडल! गजरथ यात्रा में 150 स्कूल प्रमुखों को दी गई व्यवहारिक जानकारी, छात्र होंगे जागरूकता के वाहक
तपकरा, कांसाबेल एवं कुनकुरी में गजरथ यात्रा के संबंध में कार्यशाला आयोजित जशपुर, 23 जून 2025/ फरसाबहार विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद विद्यालय तपकरा, कांसाबेल एवं कुनकुरी के मिडिल और हाईस्कूल में लगभग 150 प्राचार्य एवं प्रधानपाठक की उपस्थिति में गजरथ यात्रा के संबंध में कार्यशाला आयोजित किया गया और समस्त बिन्दूओं और पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दिया गया। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उक्त कार्यशाला में पी.के. भटनागर, जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर, अभिनव केशरवानी उप वनमण्डलाधिकारी कुनकुरी, एस.के. होता, वन परिक्षेत्राधिकारी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय : छात्रों, उपभोक्ताओं और वन्यजीव संरक्षण को समर्पित बड़े फैसले, मिलेगी छात्रवृत्ति, मुफ्त बिजली और बाघों को मिलेगा नया जीवन
रायपुर, 18 जून 2025: छत्तीसगढ़ की प्रगति, जनकल्याण और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सामाजिक न्याय, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, वन्यजीव संरक्षण और खनिज संसाधनों के समुचित उपयोग को केंद्र में रखकर अनेक दूरगामी निर्णयों के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हुई। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को समतुल्य छात्रवृत्ति और आवास सुविधा, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में अतिरिक्त राज्य अनुदान, बाघ संरक्षण हेतु…
Read Moreबस स्टैंड से हाथी दांत की अवैध डीलिंग पकड़ी गई : वन विभाग ने 4.66 किलो हाथी दांत के साथ दो को दबोचा
अम्बिकापुर, 23 मई 2025/ उप वनमण्डलाधिकारी अम्बिकापुर श्रीमती जैनी ग्रेस कुजूर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 21 मई को रात्रि 08ः00 बजे प्रतीक्षा बस स्टैंड अम्बिकापुर के पास दो नग हाथी दांत की तस्करी और सौदा करते हुए धुरिया रमकोला निवासी जनकू एवं हरीगंवा बलरामपुर निवासी विनोद वर्मा पकड़े गए। उनके पास दो नग हाथी दांत 4.660 किलो ग्राम के प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध वन अपराध दर्ज किया गया तथा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 39 (2) धारा 44, धारा 39 (3),…
Read More