शिक्षा, स्वागत और संस्कार का उत्सव : जयकारी व देवबोरा संकुल में तिलक, मिठाई और पौधारोपण से हुआ नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत

संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव : जयकारी व देवबोरा संकुल में मना शिक्षा का पर्व कुनकुरी, 19 जुलाई 2025 : विकास खंड कुनकुरी के संकुल केन्द्र जयकारी एवं देवबोरा के अंतर्गत आने वाली शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कमतारा में सत्र 2025-26 का शाला प्रवेश उत्सव अत्यंत उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन न केवल विद्यालयी शिक्षा की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक बना, बल्कि इसमें शामिल प्रत्येक गतिविधि ने शिक्षा, संस्कृति और भावनात्मक जुड़ाव की मिसाल भी पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की…

Read More

संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव : जिस स्कूल में पढ़े मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वहीं मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, दिया गया शिक्षा के प्रति समर्पण का संदेश, बगिया स्कूल में साइकिल, गणवेश और पौधारोपण से गूंजा शिक्षा पर्व, कौशल्या साय बोलीं – ‘हर बच्चा पढ़े, यही सरकार का संकल्प’.

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य – श्रीमती कौशल्या साय शा.उ.मा.वि. बगिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस विद्यालय में कर चुके हैं अध्ययन. जशपुर. 12 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगिया में शनिवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री…

Read More

शाला प्रवेश उत्सव : शिक्षा का पर्व, हर बच्चे का हक, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को मिला तिलक, मिठाई और साइकिल, ‘मां के नाम एक पौधा’, बेटियों को साइकिल और बच्चों को किताबें – दुलदुला में उम्मीदों से भरा शाला प्रवेश उत्सव.

सरकार की प्राथमिकता कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे – श्रीमती कौशल्या साय. विद्यालय में पौधरोपण कार्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल – शौर्य प्रताप सिंह जूदेव. जशपुर. 11 जुलाई 2025 : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में आज विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने नवनिर्मित छात्र-छात्राओं का तिलक कर, मिठाई खिलाकर और शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में…

Read More

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में धूमधाम से हुआ शाला प्रवेश उत्सव : छात्राओं को मिली साइकिल, बच्चों को किताबें, शाला प्रवेश उत्सव में श्रीमती कौशल्या साय ने बच्चों को दिया मेहनत और अनुशासन का मंत्र.

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी – श्रीमती कौशल्या साय जशपुर. 09 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूल कुनकुरी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने बच्चों का पारंपरिक स्वागत कर उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान कीं और छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरित…

Read More

शाला प्रवेश उत्सव : सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने नवप्रवेशी बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित, स्मार्ट स्कूलों की पहल को बताया ऐतिहासिक, “शिक्षा है जीवन की सच्ची दिशा” – शाला प्रवेश उत्सव में गूंजी कौशल्या साय की प्रेरक वाणी.

शिक्षा जीवन को दिशा देने वाला सर्वोत्तम मार्ग – श्रीमती कौशल्या साय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव जशपुर/कुनकुरी . 05 जुलाई 2025 : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजारा में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को दिशा देने वाला सर्वोत्तम मार्ग है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की शिक्षा के क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी दी…

Read More

बगीचा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उत्साह से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

जशपुर 5 जुलाई 2025/ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य अतिथि में बगीचा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूम धाम से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया इस अवसर पर सरस्वती सायकल वितरण एवं स्कूल गणवेश व पुस्तक वितरण किया गया। विधायक ने अपने संबोधन में बताया कि हम सभी बहुत गरीबी में पढ़े हैं। आप लोगों को बहुत अच्छा अवसर प्राप्त हुआ है आप अपने जीवन को तभी संवार सकते हैं जब आप मन लगाकर पड़ेंगे। पढ़ाई के साथ साथ खेल संस्कार अपने देश की संस्कृति एवं इतिहास…

Read More

शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को मिली पढ़ाई की सौगात : कठिन श्रम से बनता है भविष्य – कौशल्या साय की प्रेरणादायी संदेश से गूंजा आदर्श स्कूल बंदरचुआं, बांटे गए सायकल, किताबें और गणवेश.

कठिन श्रम और त्याग से मिलती है सफलता – श्रीमती कौशल्या साय आदर्श शासकीय प्राथमिक विद्यालय बंदरचुआं में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोउल्लास के साथ हुआ संपन्न 80 नवप्रवेशी बच्चों को दिया गया पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश जशपुर. 04 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के आदर्श शासकीय प्राथमिक विद्यालय बंदरचुआं (कुनकुरी) में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को परिश्रम व त्याग के महत्व पर संबोधित किया। इस अवसर पर कक्षा…

Read More

मटासी शाला में हुआ प्रेरक और भावनात्मक प्रवेश उत्सव : शिक्षा के साथ संस्कार का पाठ – मटासी में राज्य स्तरीय अतिथियों की मौजूदगी में अनूठा शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों को मिला भविष्य का संबल, बच्चों को उपहार, भोज और पौधारोपण का उपहार.

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटासी में माटीकलाबोर्ड अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन श्री शंम्भूनाथ चक्रवर्ती की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव में नेवता भोज एवं वृक्षारोपण. कुनकुरी. 03 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के मटासी गांव स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के माटीकला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, बीडीसी प्रतिनिधि, शिक्षा अधिकारीगण और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बच्चों का स्वागत उपहार, चॉकलेट, पुस्तक, गणवेश एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों के माध्यम से किया गया। साथ ही वृक्षारोपण…

Read More