ऐतिहासिक जीत के साथ जशपुर में भाजपा का लहराया परचम : पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, सालिक साय बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव निर्वाचित.

ऐतिहासिक जीत के साथ जशपुर में भाजपा का लहराया परचम : पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, सालिक साय बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव निर्वाचित.

March 12, 2025 Off By Samdarshi News
Advertisements

जशपुर. 12 मार्च 2025 : जिला पंचायत जशपुर के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध कब्जा जमाने में सफल रही है जिला पंचायत के अध्यक्ष पर सालिक साय और उपाध्यक्ष पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव निर्वाचित घोषित किए गए। 14 सदस्य वाली जिला पंचायत में 11 समर्थित सदस्यों के साथ भाजपा पूर्ण बहुमत में है। निर्वाचन की प्रक्रिया बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में शुरू हुई।

अध्यक्ष पद के लिए सालिक साय और उपाध्यक्ष के लिए शौर्य प्रताप सिंह जूदेव का सिंगल नाम पर सभी ने सहमति दी। अध्यक्ष पद पर सालिक साय के लिए डीडीसी गेंद बिहारी प्रस्तावक और पूर्व अध्यक्ष शांति भगत समर्थक बनी। वहीं उपाध्यक्ष के लिए शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के नाम का प्रस्ताव डीडीसी वेद प्रकाश भगत ने और समर्थन अनीता सिंह ने किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा के पर्यवेक्षक मेजर अनिल सिंह और जिलाध्यक्ष भरत सिंह उपस्थित थे। भरत सिंह ने जीत को ऐतहासिक बताते हुए कहा कि जशपुर जिले में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गईं है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।