चुनाव प्रचार के लिये निकले वृद्ध का रक्तरंजीत शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, कुनकुरी पुलिस हत्या के एंगल से प्रकरण की कर रही जांच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम हर्राडांड के जकहाटोली में एक 65 वर्षीय वृद्ध का रक्तरंजीत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये कुनकुरी भेजने के उपरांत मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्रकरण के बारे में थाना प्रभारी सुनील सिंह से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 15 नवम्बर की रात्री 8 बजे से 16 नवम्बर की प्रातः 6 बजे के बीच की है। जिसकी सूचना पुलिस को गुरूवार की प्रातः पौने नौ बजे के लगभग मिली है। मृतक का नाम वृन्दाराम नागवंशी पिता मनधरन राम उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम हर्राडांड जकहाटोली है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक रूप से मृत्यु का कारण मारपीट कर हत्या किये जाने का बताया जा रहा है।

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक वृन्दा राम के पुत्र द्वारा दी गई सूचना के अनुसार उसके पिता वृन्दा राम उसकी भाभी जसिन्ता के घर में रहता था और वही खाना पीना भी करता था। वह प्रायः गांव में घूमते रहता था। दिनांक 15 नवम्बर के शाम करीब साढ़े सात बजे गांव की तरफ घूमने के बाद घर वापस आया था। रात्री करीब आठ बजे फिर से घर से बाहर कही जाने के लिये निकला था। उसके बाद घर नही लौटा। प्रातः लगभग 6 बजे गांव के अमर साय के घर के पास रोड़ में गिरा हुआ मिला। जिसके सिर में चोट का निशान था और काफी खून फैला हुआ था। प्रारंभिक रूप से किसी ठोस या भारी चीज से मारा प्रतीत होता है। कुनकुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के साथ राजनैतिक रूप से कार्य कर रहे बालमुकूंद राम ने बताया कि मृतक कल बुधवार की रात्री 8 बजे के करीब खाना खाकर घर से कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार करने के लिये निकला था। क्षेत्र में राजनैतिक दलों के बीच हुई मारपीट को भी इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। वही दुसरी ओर मृतक के द्वारा बैगा के रूप में पूजा पाठ में संलग्न रहने के कारण जादू टोना के संदेह में भी हत्या किये जाने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।  

Advertisements
error: Content is protected !!