केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार, 7 अक्टूबर को नई दिल्ली में वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक : आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार, मार्च, 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के प्रति कटिबद्ध है। इस रणनीति पर चलते हुए वर्ष 2024 में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के विरुद्ध आशातीत सफलता मिली है, इस साल अब तक 202 नक्सली मारे गए हैं। 2024 के शुरूआती 9 महीनों में 723 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है और 812 गिरफ्तार किए गए हैं। वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 14,400 किलोमीटर सड़क निर्माण हो चुका है और करीब…

Read More

जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव

अभी सचेत नहीं हुए तो भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा – डॉ. रमन सिंह जन भागीदारी से ही होंगे जल संचय और जल संरक्षण के प्रभावी काम – अरुण साव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 6 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज धमतरी के गंगरेल बांध के किनारे आयोजित दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों को जल संरक्षण और जल संचय के प्रति जागरूक करने दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव के दौरान…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों की हौसला अफजाई करने के लिए भेजा मंत्रीगणों को, मंत्रियों ने जवानों की पीठ थप-थपा कर बढ़ाया हौसला.

मुख्यमंत्री की भेजी मिठाई लेकर जवानों के बीच पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और कृषि मंत्री रामविचार नेताम समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 6 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने मंत्रीगणों के हाथों मिठाई भेजकर नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों की हौसला अफजाई की। उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दंतेवाड़ा-नारायणपुर की सीमा से लगे थुलथुली क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े एनकाउंटर को अंजाम देने वाले जांबाज जवानों का मुंह मीठा कराकर उनका हौसला…

Read More

वन्य जीवों के रहवास के लिए छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्र सबसे उपयुक्त – वन मंत्री केदार कश्यप

वनमंत्री कश्यप वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 अक्टूबर/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज नया रायपुर स्थित ट्रिपल आईटी के सभागार में आयोजित वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए। वन विभाग 2-8 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ‘‘सह अस्तित्व से वन्य जीव संरक्षण सप्ताह’’ थीम पर आधारित वन्य जीव सप्ताह के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में जन जागरूकता को लेकर विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तर पर आयोजित विविध गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों…

Read More

सभी की सक्रियता से सफल होगा भाजपा का राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान – कृष्ण कुमार राय

झंडी दिखा कर रवाना किया गया सदस्यता रथ. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 6 अक्टूबर / भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यता रथ को झंडी दिखा कर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर ने रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नपा उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला प्रभारी रविकांत उरांव, भाजयुमो प्रदेश प्रचार प्रमुख यश प्रताप सिंह जूदेव, मोर्चा के महामंत्री अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, निखिल गुप्ता, अभ्युदय मिश्रा,…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराजा चक्रधर सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराजा चक्रधर सिंह को 7 अक्टूबर उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह का संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने नृत्य और संगीत विधा की अनेक साहित्यिक कृतियों की रचना की। उनकी कला के प्रति साधना के कारण शास्त्रीय नृत्य के रायगढ़ घराना को जाना जाता है। राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में चक्रधर सम्मान की स्थापना की…

Read More

पहाड़ी क्षेत्र की रामबाई के लिए महतारी वंदन योजना की राशि किसी संजीवनी से कम नहीं

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 अक्टूबर/ अपने घर की परछी में मक्के का बीज निकालती रामबाई खुश है कि इस बार दशहरा-दीपावली के त्यौहार के समय बहुत ज्यादा आर्थिक समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। कोरबा शहर से लगभग सौ किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ी इलाकों में रहने वाली रामबाई के लिए जीवनयापन किसी जद्दोजहद से कम नहीं है। वह बताती है कि जब से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना शुरू की है तब से उन्हें अपने खाते में हर माह एक हजार रुपए आने की गारण्टी मिल गई…

Read More

एन्डुरन्स रन में सुकलाल अवड़े का दिखा जज्बा, 77 की उम्र में लगाई 10 किलोमीटर दौड़

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 6 अक्टूबर/ जिले में जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत लोगो क़ो जल और पर्यावरण क़ो संरक्षित रखने का संदेश देने प्रदेश और जिले के नागरिकों ने गंगरेल हाफ मैराथन, एन्डुरन्स रन और वॉकेथॉन में अपनी सहभागिता निभायी। मैराथन में 10 किलोमीटर के एन्डुरन्स रन में धमतरी निवासी सुकलाल अवड़े का बहेतरीन जज्बा दिखाई दिया। सुकलाल अवड़े ने बताया कि उनकी उम्र 77 वर्ष कि है और वे धमतरी के रहने वाले है। उन्होंने पहली बार मेराथन में हिस्सा लिया और इस दौड़ क़ो…

Read More

दुर्घटना में कट गये थे दोनों पांव, फिर भी बचा ली जान : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली दस लाख रूपए की मदद

योजना से मिली मदद से संभव हो पाया उपचार समदर्शी न्यूज़ रायपुर,  6 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुशल स्वास्थ्य प्रबंधन और त्वरित उपचार को प्राथमिकता देने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की मदद से जरूरतमंद लोगों को लगातार मदद मिल रही है। पांच जुलाई को कोण्डागांव से रायपुर आ रहे 25 वर्षीय युवक शिराज हुसैन की मोटरसायकिल,  ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में शिराज के दोनो पांव ट्रक के नीचे आ गए…

Read More

त्यौहार के सीजन में खुशियां हुई दोगुनी : शुभ मुहूर्त देख कर गांवों में बड़ी संख्या में हो रहे गृह प्रवेश, तो कहीं भूमिपूजन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पा कर ग्रामीणों के खिले चेहरे

कहीं गृह प्रवेश तो कहीं भूमि पूजन कर ग्रामीण बांट रहे अपनी खुशियां समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 6 अक्टूबर / रोटी कपड़ा और मकान जीवन की मूलभूत जरूरत है, जिसे व्यक्ति लगातार परिश्रम करके अपने परिवार के लिए इन जरूरतों को पूरा करता है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े ग्रामीणों को रोजमर्रा की चीजों के लिए लगातार मेहनत करना पड़ता है, जिससे घर की जरूरत पूरी हो सके। यदि मूलभूत जरूरत को पूरा करने के लिए सहारा मिल जाए तो जीवन के बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं। कठिन परिस्थितियों…

Read More