आरोपी के कब्जे से दो थैला में रखा 5-5 लीटर के जरीकेन में भरा कुल 10 लीटर भरा अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1000/- रूपये किया गया जप्त.
आरोपी अनिल के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर तथा सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वालों के विरुद्ध 36(च)(1)आबकारी एक्ट के तहत चाम्पा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
34(2)आबकारी एक्ट का आरोपी अनिल खूंटे पिता फिरंगी लाल खूंटे उम्र 33 वर्ष निवासी चाम्पा छुइहा तालाब थाना चाम्पा
36(च)(1) आबकारी एक्ट के आरोपी – 01 . पंच राम साहू पिता सोनू साहू निवासी देवरहा जांजगीर, 02 . रवि देवांगन पिता जगसाय पता चाम्पा, 03. खोगेश्वर देवांगन पिता मोहनलाल पता भाठा पारा बिर्रा
समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा, 20 अगस्त / पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को मूखबीर से सूचना मिली थी कि आरोपी अनिल खूंटे निवासी चाम्पा द्वारा अवैध शराब बिक्री की जाती है। जिसकी सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसके कब्जे से एक थैला में रखा 5 लीटर के जरीकेन व एक बोरी के थैला में रखा 5 लीटर के जरीकेन में भरा कुल 10 लीटर भरा हाथ भठठी से बनी कच्ची महुआ शराब कीमत 1000/- रूपये को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट का अपराध धारा सदर का घटित करना सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 20 अगस्त 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले तीन आरोपियों के विरूद्ध भी 36 (च) 1 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक डॉ. नरेश पटेल थाना प्रभारी चाम्पा, ASI दिलीप सिंह, अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आर. प्रकाश राठौर, आर. वीरेश सिंह, एवं थाना चाम्पा स्टॉफ का सराहनीययोगदानरहा है।
उपस्थित लोगों को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के बारे में दी गई जानकारी.
घरेलु हिंसा, बाल विवाह,नशापान के दुष्प्रभाव एवं ‘हमर बेटी हमर मान’ के बारे में दी गई जानकारी
उपस्थित छात्राओं को ‘गुड टच एवं बेड टच’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.
सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए शराब पी कर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल उचित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा कर मदद करने हेतु अपील की गई
नवीन कानून के संबंध में भी लोगों को दी गई विस्तृत जानकारी.
समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा, 20 अगस्त / वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत् रखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए ‘हमर पुलिस हमर संग’ कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 20 अगस्त 2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का आयोजन निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ द्वारा नवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुलसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, बाल विवाह, नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में एवं हमर बेटी हमर मान के बारे में जानकारी दी गई तथा शराब पी कर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील किया गया।
जिले के थाना क्षेत्र के सभी गांव में बीट सिस्टम बनाया गया है और गांव में दीवाल में पेंट से बिट अधिकारी एवं कर्मचारी तथा थाना प्रभारी का नाम मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। यदि गांव में किसी व्यक्ति के द्वारा जुआ, सट्टा खिलाता है तो तथा अवैध शराब बिक्री करता हो या अन्य कोई असामाजिक व्यक्तियों के द्वारा गलत काम करता है, जिसकी सूचना देने हेतु अपील की गई।
उपरोक्त कार्यक्रम के सफल संचालन में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, निरीक्षक सत्यकला रामटेके, उपनिरीक्षक लालन पटेल यातायात, महिला प्रधान आरक्षक एनुका तिर्की महिला सेल का सराहनीययोगदानरहा।
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 20 अगस्त / प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 और कार्यशाला का शुभारंभ कार्यक्रम राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में हुआ, जिसमें पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय भी सम्मिलित हुई।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, मंत्रीगण, सांसदगण, विधायक साथी,संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य जनभीउपस्थितरहे।
फरसाबहार मेंअपैक्स बैंक खुलने से फरसाबहार की 58 ग्राम पंचायत के हजारों किसानों को लाभ होगा तथा बागबहार, कोतबा क्षेत्र के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा.
समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/फरसाबहार, 20 अगस्त / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रायपुर मुख्यमंत्री निवास में फरसाबहार राजस्व अनुभाग में अपैक्स बैंक, उपपंजीयक, उपकोषालय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय खोलने हेतु सुनीति भोय जनपद पंचायत सदस्य के नेतृत्व में मांग-पत्र सौपा गया। जिसमें राज्य सहकारी बैंक (अपैक्स बैंक) अति आवश्यक है, क्योंकि कुनकुरी अपैक्स बैंक से आश्रित रहना पड़ता है। फरसाबहार में अपैक्स बैंक खुलने से फरसाबहार के 58 ग्राम पंचायत के हजारों किसानों को लाभ होगा तथा बागबहार, कोतबा क्षेत्र के किसानों को भी इसका लाभ होगा। राजस्व अनुभाग फरसाबहार अंतर्गत दो सहकारी समिति तपकरा एव कोनपारा संचालित है तथा धान खरीदी केंद्र तपकरा, फरसाबहार, भगोरा, समडमा, कोनपारा, गंझियाडीह, चोंगरीबहार, बागबहार, कोतबा के 10 हजार से भी अधिक किसानों के लिए लाभ होगा। मुख्यमंत्री महोदय ने अवगत कराया कि कार्यालय सहकारिता एवं पंजीयक कार्यालय के द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक नाबार्ड से अनुमति के लिए पत्र लिखा गया है।
राजस्व अनुभाग फरसाबहार में उप कोषालय की आवश्यकता है, क्योंकि फरसाबहार राजस्व अनुभाग क्षेत्र के कर्मचारियों के बेतन भत्ते के लिए कुनकुरी उप कोषालय पर आश्रित रहना पड़ता है।
भूमि क्रय-विक्रय के लिए उप पंजीयक कार्यालय (रजिस्ट्री कार्यालय) हेतु उप पंजीयक कार्यालय कुनकुरी जाना पड़ता है। कभी-कभी वहां जाने के बाद भी काम नहीं होता है। कोल्हेनझरिया, माटी पहाड़ छर्रा, लवाकेरा, सागजोर के ग्रामीणों को 70 से 75 किलोमीटर की दूरी तय करके उप पंजीयक रजिस्ट्री कार्यालय कुनकुरी जाना पड़ता है, इसलिए उप पंजीयक कार्यालय खोलने से फरसाबहार राजस्व अनुभाग क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी में राहत मिलेगा।
फरसाबहार राजस्व अनुभाग क्षेत्र सह विकासखंड मुख्यालय में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस का कार्यालय की भी अति आवश्यकता है, क्योंकि फरसाबहार उड़ीसा, झारखंड सीमा से लगा हुआ है, फरसाबहार के चारों 20 किलोमीटर में 5 थाना एवं 4 पुलिस चौकी है। जो इस प्रकार है फरसाबहार, तपकरा, तुमला थाना एवं ऊपरकछार, कोल्हेंनझरिया पुलिस चौकी संचालित है, साथ ही कांसाबेल थाना, पुलिस चौकी दोकड़ा एवं थाना बागबाहर थाना, पुलिस चौकी कोतबा लगा हुआ है।
सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने सभी कार्य के पूरा करने हेतु पहल करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस बात से भी अवगत कराया गया कि श्रीमती सुनीति भोय जनपद पंचायत सदस्य के द्वारा लगातार पांच वर्षों से बार-बार इन मांगों को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद एवं विधायक से मुलाकात कर मांग-पत्र सौंपा गया है। इस अवसर पर श्रीमती सुनीति भोय जनपद पंचायत सदस्य, श्रीमती सुरन्ति पैंकरा सरपंच जामटोली, प्रमोद पैंकरा सरपंच बोखी, अरुण खलखो सरपंच फरसाबहार, जगनारायण सिदार सरपंच महुवाडीह, रुखमेंत पैंकरा सरपंच डुमरिया एवं जामटोली सरपंच प्रतिनिधि कुँवर साय पैंकरा उपस्थित रहे।
सरगुजा रेंज पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा, ब्राऊन शुगर, हीरोईन, डोडाचूरा, सिरप, कैप्सूल, इंजेक्शन, टेबलेट किए गये थे जप्त.
समदर्शी न्यूज़ सूरजपुर, 20 अगस्त / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पूर्णतया रोक लगाए जाने एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सरगुजा रेंज समस्त जिलों में जप्त कुल 1162.67 किलो गांजा, 1650 नग गांजा का पौधा, 21.08 किलो डोडा चुरा को इंदिरा पावर जैन प्राईवेट लिमिटेड गिरवरगंज-नयनपुर जिला सूरजपुर में कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में नष्टीकरण किया गया। जप्त अवैध मादक पदार्थों/ नशीले दवाओं का नष्टीकरण हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग (भापुसे) की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाते हुए कमेटी के सदस्यों की उपस्थित में आज दिनांक 20 अगस्त 2024 को इंदिरा पावर प्लांट के बायलर में गांजा-डोडा चुरा डाल कर नष्टीकरण करते हुए बिजली का उत्पादन किया गया। सरगुजा रेंज में अब तक यह तीसरी बार है जब गांजा नष्टीकरण कर बिजली का उत्पादन किया गया है। नष्टीकरण के पूर्व जप्त गांजा-चरस का माप तौल कमेटी के सदस्यों के उपस्थित में कराते हुए उसका रिकार्ड संधारण कार्यवाही भी पूर्ण की गई।
सरगुजा रेंज आईजी श्री अंकित गर्ग, डीआईजी /एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) तथा पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) की उपस्थिति में इन नशीली सामग्रियों का नष्टीकरण किया गया। कफ सिरप की शिशियों और टेबलेट्स को जलाकर नष्ट किया गया और जमीन में गड्ढा खोदकर उसे मिट्टी से पाट दिया गया। नष्टीकरण किए गए नशीले वस्तुओं का बाजार मूल्य करीब 4 करोड़ 31 लाख रूपये है।
आईजी श्री अंकित गर्ग ने कहा कि नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने के दौरान नशीली पदार्थ गांजा, ब्राऊन शुगर, हीरोईन, डोडाचूरा, सिरप, कैप्सूल, इंजेक्शन, टेबलेट बड़ी मात्रा में जप्त की गई थी। रेंज के जिलों में कुल 133 प्रकरणों में 1162.67 किलो गांजा, 1650 नग गांजा का पौधा, 21.08 किलो डोडा चुरा, 704.08 ग्राम ब्राऊन शुगर, 105 ग्राम हेरोईन, 9128 नग इंजेक्शन, 4982 नग टेबलेट व 58977 नग जप्त कफ सिरप का नष्टीकरण इंदिरा पावर जैन प्राईवेट लिमिटेड सूरजपुर में किया गया।
नष्टीकरण कार्यवाही के दौरान कमेटी के सदस्य सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया मोनिका ठाकुर, डीएसपी पुमनि कार्यालय मानकराम कश्यप, सीएसपी सूरजपुर एस.एस.पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय सूरजपुर महालक्ष्मी कुलदीप, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, कोतवाली प्रभारी सूरजपुर निरीक्षक विमलेश दुबे, आईजी रीडर सुभाष ठाकुर सहित रेंज के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
साइबर ठगी पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, खरसिया के व्यक्ति से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डीलरशिप के नाम हुई थी ठगी.
पुलिस टीम ने इंटर-स्टेट साइबर गिरोह के नेटवर्क को किया ध्वस्त, ठगी के लिए इस्तेमाल 40 मोबाइल, 49 ATM,बैंक पासबुक और नकदी रूपये बरामद.
समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 20 अगस्त / खरसिया थाना क्षेत्र में एक बड़े साइबर ठगी मामले का पर्दाफाश करते हुए रायगढ़ पुलिस ने 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी में संलिप्त एक अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया, जिसने मामले को सुलझाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। एसपी दिव्यांग पटेल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में संपूर्ण घटना का खुलासा और पुलिस की कार्यवाही की जानकारी प्रेस से साझा की।
घटना का विवरण –
पीड़ित व्यवसायी ने करीब डेढ से दो माह पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डीलरशिप के लिए फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा और दिए गए नंबर पर संपर्क किया। कॉलर ने खुद को कंपनी का प्राधिकृत कर्मचारी बताया और धीरे-धीरे पीड़ित से विभिन्न शुल्कों के नाम पर 75 लाख रुपये ठग लिए। जब डीलरशिप नहीं मिली और आरोपियों ने और पैसे की मांग की, तब व्यवसायी को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने खरसिया थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना खरसिया में अज्ञात मोबाइल धारकों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 467/2024 धारा 318, 61(2)(a) पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही –
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। घटना के 24 घंटे के अंदर इस 9 सदस्यीय टीम ने बिहार में कई स्थानों पर छापेमारी की और एक हफ़्ते चले इस लंबे ऑपरेशन में बैंक खातों की जांच, मोबाइल नंबरों के विश्लेषण और बैंक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये।
अपराध की कार्य प्रणाली –
आरोपीगण एक संगठित सिंडिकेट बनाकर कुल 8 परतों (layers) में ठगी को अंजाम देते थे।
LAYER -1 खाता धारक जिनके नाम से फ्रॉड के पैसे मँगवाने हेतु खाता खुलवाए जाते थे।
LAYER-2 जिनके द्वारा खाता धारक के आधार कार्ड में उनके वास्तविक पते को बदलकर फ़र्ज़ी पता दर्ज किया जाता था।
LAYER-3 जिनके द्वारा कलकत्ता पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों से फ़र्ज़ी सिम लाकर उपलब्ध कराया जाता था, ताकि इन सिम कार्ड का प्रयोग फ्रॉड कॉलिंग एवं बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के रूप में किया जा सके।
LAYER-4 जो फ्रॉड सिम एवं फ्रॉड एड्रेस के आधार पर LAYER-1 के साथ विभिन्न बैंकों में उनका खाता खुलवाने जाते थे।
LAYER- 5 पोस्ट आफ़िस के डाकिया जिसके द्वारा बैंक से रजिस्टर्ड डाक में प्राप्त ATM कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों को फ़र्ज़ी एड्रेस पर डिलीवर किया जाता था।
LAYER-6 जिनके द्वारा पोस्टमैन से सभी फ़र्ज़ी खाता धारकों का एटीएम, पासबुक, चेक बुक आदि प्राप्त किया जाता था एवं फ्रॉड पैसे खाते में आने पर तुरंत पैसों का आहरण करके मुख्य सरग़ना को दिया जाता था।
LAYER -7 जो प्रतिदिन फ्रॉड कॉलिंग करने वालों को उपलब्ध/active अकाउंट की जानकारी देते थे, ताकि उसमें प्रार्थी को ठग कर उसके पैसे मंगाए जा सके।
LAYER – 8 मुख्य कॉलिंग टीम जो फ़र्ज़ी नंबरों का प्रयोग कर प्रार्थी को कॉल कर ठगी को अंजाम देते थे एवं पैसा आने पर नीचे के सभी लेयर्स को यथोचित कमीशन बांटते थे। इस प्रकार पुलिस की पकड़ में आने से बचने के हर संभव प्रयास के बावजूद भी रायगढ़ पुलिस द्वारा अपनी सूझबूझ और कार्यकुशलता से इस गिरोह का भांडाफोड़ किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है, निकट भविष्य में और भी आरोपियों के पकड़े जाने की संभावना है।
पटना, बिहार रेड में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका –
एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल,डीएसपी अमन लखीसरानी, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक (जूटमिल), प्रधान आरक्षक करुणेश राय (कोतरारोड़), सायबर सेल आरक्षक प्रशांत पंडा, आरक्षक महेश पंडा, आरक्षक विकास प्रधान, आरक्षक नवीन शुक्ला, आरक्षक पुष्पेन्द्र जाटवर, थाना खरसिया के आरक्षक साविल चंद्रा, आरक्षक प्रदीप तिवारी, आरक्षक मुकेश यादव, आरक्षक योगेश साहू, आरक्षक डमरूधर पटेल और महिला आरक्षक गुणवती भगत की अहम भूमिका रही है। सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, प्रधान आरक्षक रेणु सिंह मंडावी, आरक्षक धनंजय कश्यप, आरक्षक प्रताप बेहरा, आरक्षक सुरेश सिदार, आरक्षक रविंद्र गुप्ता, आरक्षक विक्रम सिंह और महिला आरक्षक मेनका चौहान का विशेष योगदान रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
(1) सावन कुमार पिता रामबाबू उम्र 34 वर्ष निवासी दौलतपुर पीटर इंग्लैंड शोरूम के पास पोस्ट जमालपुर थाना जमालपुर जिला मुंगेर (बिहार) हाल मुकाम पटेल कलानी संदलपुर थाना बहादुरपुर जिला पटना (बिहार)
(02) कुमार विद्यानंद पिता विद्या भूषण प्रकाश उम्र 37 वर्ष निवासी पिरोजा थाना एकरसराय जिला नालन्दा बिहार हाल ठिकाना रामकृष्ण नगर थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)
(03) मिंकू कुमार उर्फ सोनू पिता उमेश प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी गुलाबचक थाना हिल्सा जिला नालन्दा (बिहार) हाल पता रामकृष्ण नगर मुकेश सिंह का घर थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)
( 04) विकास कुमार पिता अरविन्द प्रसाद उम्र 29 वर्ष निवासी ग्वाल बिगहा पोस्ट मानिकपुर पुलिस थाना करय परशुराय जिला नालन्दा (बिहार) हाल मुकाम रामकृष्ण नगर थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)
( 05) नयन पांडे उर्फ प्रदुमन उर्फ भार्गव पिता विजय पांडे उम्र 25 वर्ष निवासी नोनौरा थाना नूरसराय जिला नालन्दा (बिहार), साहपुर देवनगर कॉलोनी रोड नं. 01 थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)
(06) पवन कुमार पिता राम नरेश कुमार महतो उम्र 36 वर्ष निवासी बस्ती वार्ड नं. 3 थाना हरनौद जिला नालंदा हाल मुकाम शाहपुर देवनगर रोड नं. 01 थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)
(07) सतीश कुमार पिता राजू महतो उम्र 20 वर्ष निवासी धरमपुर थाना कसार जिला शेखपुरा बिहार हाल मुकाम साहपुर थाना रामकृष्ण नगर जिला नालन्दा (बिहार)
(08) राहुल कुमार पिता राम बचन पंडित उम्र 20 वर्ष निवासी शकरोड़ा थाना नगरोसा जिला नालन्दा हाल स्थान न्यू जगनपुरा सुभाष नगर रोड नंबर 14 रामकृष्ण नगर थाना रामकृष्ण नगर जिला पटना (बिहार)
(09) अंकित कुमार पिता मुन्ना प्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 70 नंदगोला बड़ी संगत दिवेन्दर यादव का मकान थाना मरसलामी जिला पदना
(10) शुभम कुमार महतो पिता नरेश महतो उम्र 29 वर्ष निवासी बस्ती थाना हरनौद जिला नालन्दा (बिहार)
(11) अनिल कुमार शर्मा पिता रामधीन शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी हरगावा पोस्ट हरगावा थाना मानपुर जिला नालन्दा (बिहार)
(12) पिन्टू कुमार पांडे पिता सुनील पांडे 20 वर्ष निवासी नरौरा, थाना नूरसराय जिला नालन्दा (बिहार)
(13) आरती कुमारी पिता शर्मानंद मिस्त्री उम्र 19 साल निवासी जीवनचक थाना शाजहांपुर, पटना (बिहार)
(14) पप्पू कुमार पिता कमल तिवारी उम्र 32 साल निवासी रायपुरा इमली चौंक पोस्ट व थाना फतुहा, जिला पटना (बिहार)
थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही.
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी की गई जप्त.
आरोपी के विरुद्ध थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 114/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध किया गया पंजीबद्ध.
समदर्शी न्यूज़ अम्बिकापुर, 20 अगस्त / सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि सूचक सोमार एक्का साकिन कर्रा पाटीपारा थाना दरिमा द्वारा दिनांक 19 अगस्त 2024 को थाना लुन्ड्रा आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया गया था कि घटना दिनांक 19 अगस्त 2024 को सूचक का भतीजा मृतक प्रदीप एक्का अपने पिता नवरंग एक्का से जमीन का हिस्सा मांगते हुए घर में लड़ाई-झगड़ा करते हुए घर में रखे टांगी से घर के खिड़की दरवाजा को काट खपट रहा था। पिता नवरंग एक्का अपने पुत्र को दरवाजा खिड़की काटने से मना किया, लेकिन मृतक फिर भी नहीं मानकर लगातार लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। पिता पुत्र में इसी बात को लेकर हाथापाई होने लगा, इस दौरान मृतक के पिता नवरंग एक्का द्वारा अपने पुत्र के हाथ में रखे टांगी को लेकर पीछे से 02 टांगी सर में मार दिया हैं, जो मृतक प्रदीप एक्का मौक़े पर ही फौत कर गया हैं, मृतक का शव घर में ही पड़ा हुआ हैं, खून निकला है। सूचक की रिपोर्ट पर मामले में थाना दरिमा में मर्ग क्रमांक 71/24 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया।
मर्ग जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किये गए, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी शिवरंग को तलब कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम नवरंग एक्का उम्र 45 वर्ष साकिन कर्रा पाटीपारा थाना दरिमा का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक को पुत्र प्रदीप एक्का द्वारा जमीन हिस्सा बंटवारा की मांग कर घर में लड़ाई झगड़ा कर रहा था, मना करने पर भी नही मान रहा था। इस दौरान आरोपी पिता नवरंग एक्का द्वारा अपने पुत्र प्रदीप एक्का के हाथ में रखा टांगी लूट कर मृतक के सर में टांगी से गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 114/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति, सहायक उपनिरीक्षक बैजनाथ राम, सहायक उपनिरीक्षक दिलसाय राम, प्रधान आरक्षक राजेंद्र तिर्की, आरक्षक संजय केरकेट्टा, आरक्षक शरद राजवाड़े, आरक्षक जगेश्वर बघेल, आरक्षक नमीष सिंह, आरक्षक दुर्गेश राजवाड़े, आरक्षक भूपेंद्र पैकरा, आरक्षक राज जायसवालसम्मिलित रहे।
अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने और जीवन में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने किया प्रेरित.
समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 20 अगस्त / रक्षाबंधन के पावन अवसर पर थाना धरमजयगढ़ की प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने अपने स्टॉफ के साथ बिरहोर आश्रम और मिशन हॉस्टल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम और हॉस्टल के बच्चों को राखी बांधी और मिठाई वितरित की। कमला पुसाम ठाकुर ने बच्चों को अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने और जीवन में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक सीताराम ध्रुव ने नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर में रक्षा बंधन का पर्व मनाया। उन्होंने शिक्षक और छात्र-छात्राओं के बीच उपस्थित होकर इस पवित्र त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर छात्राओं ने थाना प्रभारी और उनके स्टॉफ को राखी बांधी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मिठाई बांट कर सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी।
ब्रह्माकुमारी बहनों और एकल विद्यालय की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी.
समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 19 अगस्त / रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने थाना चक्रधरनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर और उनके स्टॉफ को राखी बांधकर त्यौहार मनाया। पुलिस चौकी खरसिया में भी ब्रह्मकुमारी बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस भावनात्मक मौके पर पुलिसकर्मियों और बहनों के बीच भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला।
इसी तरह एकल विद्यालय की छात्राओं ने थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे और अन्य स्टॉफ को भी राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों को सौंपते हुए रक्षा-सूत्र के रूप में राखी बांधने की परंपरा को निभाया।
थाना कापू क्षेत्र में भी एकल विद्यालय की छात्राओं ने थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम और उनके स्टॉफ को राखी बांधकर रक्षा-बंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच स्नेह और सुरक्षा के बंधन को और भी मजबूत होते देखा गया।
रक्षाबंधन पर्व पर हॉस्टल की छात्राओं को पुलिस ने दिया मिठाई और चॉकलेट का उपहार.
समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 19 अगस्त / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष अभियान चलाया है। इसी कड़ी में आज थाना पूंजीपथरा के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने अपने स्टॉफ के साथ ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल का दौरा किया। रक्षा-बंधन के शुभ अवसर पर पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए और उनके साथ चॉकलेट और मिठाई बांट कर इस त्यौहार की खुशियां साझा की।
पुलिस ने छात्राओं को हॉस्टल के भीतर और बाहर सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने और सुरक्षा के प्रति सजग रहने के निर्देश दिये।
थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड के खतरों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और अनजान व्यक्तियों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कैसे साइबर अपराधी सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्होंने छात्राओं को किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।
रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर पुलिस द्वारा किया गया यह कदम न केवल छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का है, बल्कि उन्हें यह भरोसा दिलाने का भी कि उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है।इस अवसर पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा,ओपी जिंदल युनिवर्सिटी के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री अजय पांडे, वार्डन श्रीमती प्रीति मनहर तथा थाना पूंजीपथरा की सहायक उपनिरीक्षक सरस्वती महापात्रे,प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक बालचंद राव और आरक्षक अभिषेक द्विवेदीउपस्थित रहे।