दोकड़ा की शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का मामला : स्कूल में रखे तीन नग कम्प्यूटर सेट एवं अन्य सामान की चोरी करने वाला आरोपी टंकेश्वर यादव हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

उक्त घटना में सहआरोपी एक अन्य अपचारी बालक भी है शामिल, आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ समस्त सामान किया गया जप्त, चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपियों के विरूद्ध धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध  समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राहुल सिंह उम्र 34 साल आई.टी.प्रशिक्षक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दोकड़ा ने दिनांक 08 अप्रैल 2023 को चौकी में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि स्कूल के आई.टी.…

Read More

पहाड़ी कोरवा परिवार की सामूहिक आत्महत्या प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता पहुंचे राजभवन, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन !

इस प्रकरण की जाँच हाई कोर्ट के वर्तमान जज से कराये जाने और समय सीमा पर उसकी रिपोर्ट मंगाने की मांग की समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पहाड़ी कोरवा परिवार की सामूहिक आत्महत्या मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, सांसद सुनील सोनी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के नेताओं के साथ राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को इस मामले की उच्च स्तरीय…

Read More

नकली नोट के दो सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों के कब्जे से 500-500 के कुल 1,72,500/- रुपए, कलर प्रिंटर,,पेपर कटर, मोटर सायकल एवं मोबाइल फोन किया गया जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों के विरुद्ध धारा 489 क, ख, ग,34 भादवि के अंतर्गत पामगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा पामगढ़ : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09 अप्रैल 23 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड मेऊभाठा थाना पामगढ़ के पास वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर निवासी भिलौनी नकली नोट रखकर खपाने के लिए घूम रहा है। सूचना पर गवाहों को साथ लेकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मौके पर वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर उम्र 38 वर्ष निवासी…

Read More

भाजयुमो की चुनावी बैठक संपन्न : नितिन नवीन के नेतृत्व में युवा मोर्चा की रणनीति तैयार

प्रदेश के युवाओं को ठग कर कांग्रेस सरकार ने अपराध किया – अरुण साव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजयुमो प्रदेश सह प्रभारी दीप ज्योति मुंड, प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्रकार और अंकित जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गुंजन प्रजापति उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण…

Read More

अवैध रूप से सट्टा खेलाने वाले आरोपी के विरूद्ध कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की कड़ी कार्यवाही : आरोपी के कब्जे से सट्टा खेलाने में प्रयुक्त एक नग मोबाईल, लाखों की सट्टा-पट्टी सहित 30,000/- रूपये नगद रकम की गई जप्त !

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 238/2023, धारा-6 जुआ अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही नाम आरोपी – फरहाद अली पिता शहादत अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी-दुरपा रोड, कोरबा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : दिनांक 08 अप्रैल 2023 को कोतवाली पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिली थी कि दुरपा रोड निवासी फरहाद अली उर्फ बाबू नामक युवक लोगों से पैसा लेकर मोबाईल के माध्यम से अवैध रूप से सट्टा खेलवा रहा रहा है। जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया।…

Read More

दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 1,10,000/- रूपये कीमत के 8 गाय-बैल जप्त, चौकी उमेश्वरपुर पुलिस ने की कार्यवाही.

छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 08 अप्रैल 2023 को चौकी उमेश्वरपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि टाटा मैजिक व छोटा हाथी में मवेशी को अवैध रूप से पशु तस्करों द्वारा परशुरामपुर सुरता से तस्करी कर ले जा रहे है। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश चौकी प्रभारी को दिए। अतिरिक्त पुलिस…

Read More

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 46 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 16,900/- रूपये समन शुल्क !

हेड लाईट आधा काला नहीं पाए जाने एवं नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर की गई कार्यवाही हेड लाईट आधा काला नहीं पाए जाने 11 एवं नो पार्किग में खड़ी किये गये 15 वाहनों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 46 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई, जिसमें बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते…

Read More

पहाड़ी कोरवा परिवार का आत्महत्या प्रकरण : सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म पर चल रही विभिन्न भ्रामक खबरों के बीच प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण, पुलिस प्रशासन गंभीरता से कर रहा है जांच !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : जशपुर जिले के अंतर्गत बगीचा ब्लॉक के ग्राम सामरबार में पहाड़ी कोरवा परिवार के आत्महत्या प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म पर चल रही भ्रामक खबरों को लेकर जशपुर जिला प्रशासन का पक्ष भी सामने आया है, जिसमें उसकी हत्या के तार उसके पिता की पूर्व में हुई हत्या से और आरोपियों से जोड़ने के विषय में कुछ तथ्य रखे गए हैं। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बगीचा ब्लॉक अंतर्गत सामरबार निवासी मृतक राजू राम के पिता की हत्या 22 फरवरी…

Read More

80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सिविक एक्शन प्रोग्राम का किया गया आयोजन : देश के अग्रणी विकास में भागीदार बनने तथा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवा कर भारत सरकार, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी विकास योजनाओं का भर पूर लाभ उठाने की अपील की गई !

दुर्गम ग्रामीण इलाके में भी चिकित्सा शिविर भी लगाई गई, वाहिनी के एवं जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने आम ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जाँच की एवं उनके बीमारी के अनुसार वाहिनी द्वारा दवाईयाँ उपलब्ध कराई गई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर : 80 बटालियन केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल द्वारा श्री जितेन्द्र कुमार कमाण्डेंट 80 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, के मार्गदर्शन में आज ग्राम कोलेंग में सिविक एक्सन प्रोग्राम 2022-23 का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के आम ग्रामीणों के बीच दैनिक उपयोग की सामग्री जिसमें बर्तन, सोलर लैम्प,…

Read More

प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न : बैठक में बनी जीत की रणनीति, जनविरोधी कांग्रेस के खिलाफ जनता के बीच जाने का रोड-मैप तय – डा. रमन सिंह

‘मोर आवास-मोर अधिकार अभियान’ ने मौसम बदल दिया – अरुण साव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाजपा ने इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर मंथन किया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‘मोर आवास मोर अधिकार’ अभियान की सफलता ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक मौसम बदल दिया है। इस अभियान को प्रदेश भर में हर विधान सभा क्षेत्र में मिले प्रबल जन समर्थन से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर…

Read More