आईटी छापा प्रकरण : सूर्यकांत के बयान चोर की दाढ़ी में तिनका – भाजपा

कांग्रेस का लिखा बयान पढ़ते हुए सूर्यकांत बहुत घबरा रहे हैं – संजय श्रीवास्तव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने आईटी छापे में चर्चित आरोपी सूर्यकांत तिवारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जेल भेजने जैसी बयानबाजी करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि उन्हें यह समझना चाहिए कि उनका तोता कोयले के कारोबार में अवैध कमाई का आरोपी है। श्री श्रीवास्तव ने कहा आरोपी सूर्यकांत तिवारी ने इनकम टैक्स विभाग के सामने 200 करोड़ की अनुचित आय…

Read More

डेंगू रोग नियंत्रण हेतु किया जा रहा सभी वार्डों में फ़ॉगिंग मशीन से दवाई का छिड़काव

जापानी इंसेफ़्लाइटिस का टीकाकरण भी किया जा रहा है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर वैक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए जगदलपुर शहर के सभी वार्डों में कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देशानुसर नगर निगम  और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा फ़ॉगिंग मशीन से दवाई  छिड़काव किया जा रहा है। आयुक्त नगर निगम दिनेश नाग ने बताया कि शहर के पूरे 48 वार्डों में स्वास्थ्य और निगम के संयुक्त दल ने तीन हज़ार से अधिक घरों में  वैक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए दवाई का छिड़काव किया है। सभी वार्ड के लक्षित सभी घरों…

Read More

जंगल में संदिग्ध अवस्था में खड़ी 20 नग मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा किया गया बरामद, इन मोटर सायकिलों को धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत किया गया जब्त

मोटर सायकल के वारिसानों की पता-साजी की जा रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनाँक 9 जुलाई 22 को ग्राम सांकर के धान मंडी के सामने जंगल में संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल खड़ी होने की सूचना प्राप्त होने पर अकलतरा पुलिस द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक किया। जहाँ पर मोटरसाइकिल (1) पैशन प्रो काला रंग सीजी 06 सीएस 2820 (2) Bajaj CT 100 काला रंग CG 11 BD 3621 (3) Hero Passion Pro सिल्वर रंग क्रमांक CG 11 AM 2292 (4) Hero Splendor Proहरा काला रंग क्रमांक CG 12 Ak…

Read More

तीन जुआरियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, जुआरियों के कब्जे से 15,200/- रुपये नकद किया गया बरामद

थाना अकलतरा द्वारा धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनाँक 09 जुलाई 22 को ग्राम सांकर चंगोरी रोड जंगल मे जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। पुलिस को देखकर अन्य जुआरी भाग गए और वहाँ उपस्थित जानकी वल्लभ साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ससहा थाना पामगढ़, कमलेश लहरे उम्र 24 वर्ष  निवासी कोटमी सोनार एवं सुरेश कहरा उम्र 33 वर्ष निवासी कहरा पारा जांजगीर जुआ खेलते मिले। इन जुआरियों के फड़ व पास से…

Read More

बिजली बंद की सूचना देने वाला मोर बिजली एप पहुंचा 10 लाख मोबाइल तक, सर्वाधिक डाउनलोड होने वाला एप बना मोर बिजली एप

10 लाख उपभोक्ताओं की पसंद बना मोर बिजली एप मात्र 31 महीने में हासिल की 4.4 स्टार रेटिंग, राज्य के सार्वजनिक उपक्रम का सर्वाधिक डाउनलोड किया जाना वाला एप समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का मोर बिजली एप अब 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंच चुका है। बिजली बंद से लेकर बिल भुगतान संबंधी 16 सुविधाएं केवल एक क्लिक में देने वाला मोर बिजली एप सर्वाधिक लोकप्रिय एप में शामिल हो चुका है। यह छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक उपक्रमों में सर्वाधिक डाउनलोड होने वाला एप बन…

Read More

काव्य भारती आषाढ़ उत्सव : हो हो भइया पानी दो, पानी दो गुड़घानी दो, अंकुर फुटे खेत में………!

मनीष दत्त की स्मृति में आषाढ़ उत्सव, घनघोर वर्षा में काव्य भारती की संगीत संध्या का हुआ आयोजन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर काव्य भारती के संस्थापक एवं विख्यात रंगकर्मी मनीष दत्त की परम्परा का निर्वाह करते हुये काव्य भारती द्वारा आषाढ़ उत्सव का गीत संगीत का आयोजन विकास नगर कार्यालय बाजपेयी परिषद में डॉ. विमल कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष राजभाषा आयोग के मुख्य अतिथ्य, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक अध्यक्ष काव्य भारती की अध्यक्षता एवं डॉ. विजय कुमार सिन्हा महासचिव काव्य भारती एवं डॉ. अजय पाठक संरक्षक सदस्य काव्य भारती…

Read More

कार से कर रहे थे भारी मात्रा में गाँजा की तस्करी, पुलिस द्वारा ओडिसा सीमा पर घेरा बंदी कर किया गया गिरफ्तार, दोनों आरोपियों से कार सहित 39 किलो 755 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त

Honda Civic कार क्रमांक DL7CF- 5500 से मादक पदार्थ गांजा मात्रा 39 किलो 655 ग्राम कीमती 04 लाख रूपये की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपीगण अजय कुमार एवं आतीस तंवर इस मादक पदार्थ गांजा को ओड़िसा से तस्करी करते हुये उत्तरप्रदेश की ओर ले जा रहे थे,  थाना तपकरा में आरोपियों अजय कुमार एवं आतीस तंवर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 90/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार कीमत 04 लाख रूपये एवं मादक…

Read More

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने जशपुर के हत्याकांड पर जताया दु:ख, कहा प्रदेश में अपराध के मूल में ही है अवैध नशे का कारोबार – कौशिक

जिलों में एसपी बदल रहे हैं, हालत जस के तस, नशे के अवैध कारोबार के कारण बढ़ रहा अपराध, प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को जरा भी चिंता नहीं जशपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिये गृहमंत्री को तत्काल समीक्षा बैठक करना चाहिये समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर/जशपुर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध के मामलो पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। इसके मूल में ही नशे का अवैध कारोबार है।…

Read More

जशपुर में महिला पुरुष की हत्या पर भाजपा की प्रतिक्रिया : छत्तीसगढ़ जल रहा है और भूपेश बंसी बजा रहे हैं – विष्णुदेव साय

भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है, राज्य की कानून व्यवस्था रसातल में पहुंच गई है शराबबंदी के वादे के साथ सत्ता में आये भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को नशे में डुबो दिया है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के जामुंडा नवाटोली गाँव में घर में घुसकर अज्ञात तीन लोगों द्वारा शराब के लिए महिला-पुरुष की गोली मारकर हत्या कर  दिए जाने की खबर पर राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ जल…

Read More

जिला न्यायालय परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान : न्यायालय परिसर के साथ-साथ न्यायालय भवनों के अंदर भी की गई साफ-सफाई

समस्त न्यायाधीशगणों एवं कर्मचारियों को निरन्तर श्रमदान कर साफ-सफाई करने के लिए किया गया प्रेरित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सम्मिलित होकर जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आलोक कुमार, न्यायाधीशगण तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने श्रमदान के माध्यम से पूरे न्यायालय परिसर की सफाई की। जिला न्यायाधीश श्री आलोक कुमार ने स्वच्छता अभियान के संबंध में कहा कि मनुष्य अपने दिनचर्या में अपने घर तथा अपने कार्यस्थल पर ही पूरा समय बिताता है।…

Read More