धारा 370 हटाने और तीन तलाक समाप्त करने जैसे मोदी सरकार के बड़े फैसलों ने देश को प्रदान किया है एक नया आयाम. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर/सरायपाली : आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह खैरमाल, अर्जुन्दा, सरायपाली में जनजातीय महासम्मेलन में सम्मिलित हुए, इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी इस महासम्मेलन में हिस्सा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में आदिवासी विकास…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
टूल्लू पंप चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गए टूल्लू पंप को किया गया बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.
आरोपी – 01 नीलकंण्ड मनहर उम्र 18 वर्ष 3 माह, 02 सूरज औये उम्र 19 साल दोनों निवासी ठडगाबहरा थाना बलौदा. आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 457, 380,34 भादवि के अंतर्गत थाना बलौदा पुलिस ने की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा/बलौदा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजा नारंग उम्र 26 साल साकिन ठडगाबहरा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 30 अगस्त 2023 को रात्रि प्रार्थी के घर के बाथरूम में लगा…
Read Moreजांजगीर पुलिस द्वारा चलाया गया विश्वास जन जागरुकता अभियान : स्वामी आत्मानंद स्कूल चाम्पा में शिक्षक/शिक्षिकाओं छात्र/छात्राओं को सायबर क्राइम, यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति एप्प की दी गई जानकारी !
छात्र-छात्राओं को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के बारे में दी जा रही है जानकारी. घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को ‘गुड टच एवं बेड टच’ के बारे में दी गई जानकारी. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चाम्पा जांजगीर चाम्पा : जिला पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तथा वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत रखते हुये, जिले में ‘विश्वास…
Read Moreभूपेश सरकार के विरुद्ध भाजपा ने जारी किया आरोप-पत्र, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस को घेरा, कहा – भ्रष्ट भूपेश सरकार को हम बहुत जल्द जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।
छत्तीसगढ़ में माफिया राज व्याप्त हो चुका है, चारों ओर लूट और भय का वातावरण है. जन घोषणा-पत्र के सारे वादे अधूरे, प्रदेश में माफिया राज – पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ आरोप-पत्र लॉन्चिंग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित कई दिग्गज नेताओं…
Read Moreसंपत्ति संबंधी अपराध की पतासाजी एवं रोकथाम जैसी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले उपनिरीक्षक हरिशंकर सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा किया गया निलंबित !
जिला जशपुर के थाना तपकरा क्षेत्र में चोरी की लगातार घटित घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, रोकथाम एवं कार्यवाही हेतु टीम गठित की गई थी, जिसमें उपनिरीक्षक हरिशंकर सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी, वे कर्तव्य से अनुपस्थित थे. दिनांक 02 सितंबर 2023 को निलंबन पश्चात् रक्षित केन्द्र जशपुर में किया गया संबद्ध. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला जशपुर के अंतर्गत थाना तपकरा क्षेत्र में चोरी की लगातार घटित हो रही घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, रोक-थाम एवं कार्यवाही हेतु जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील ड्यूटी से थाना तपकरा में पदस्थ…
Read Moreजहरीली शराब से मौत के लिये हजारों करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने वाली प्रदेश की भूपेश सरकार है दोषी – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
शासन व प्रशासन के संरक्षण में इस अवैध कार्य को संचालित किया जा रहा है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत के लिये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि जहरीली व विषयुक्त शराब पीने से जांजगीर-चाँपा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमोदा में 2 लोगों की मौत के लिये हजारों करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने वाली भूपेश सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि…
Read Moreभाजपा ने दागा सवाल : ‘प्रधानमंत्री’ शब्द के कारण आवास योजना को रोकने वाले बघेल बताएँ कि राजीव मितान क्लब के लिए पैसा कहाँ से आ रहा है ?
‘ग्रामीण क्षेत्र के 16 लाख और शहरी क्षेत्र के 4 लाख आवास यह कहकर रोका कि उसमें ‘प्रधानमंत्री’ शब्द जुड़ा है, इसलिए पूरा पैसा प्रधानमंत्री दें, राजनीतिक ओछेपन की यह पराकाष्ठा है’ भाजपा प्रदेश महामंत्री शर्मा ने पूछा – राजीव मितान क्लब, जिसमें ‘राजीव’ जुड़ा हुआ है, उसके लिए क्या गांधी परिवार से पैसा आ रहा है, क्या राहुल गांधी पैसा लेकर आ रहे हैं ? ‘मुख्यमंत्री बघेल यह भी बताएँ, अगर राजीव मितान क्लब के लिए पैसा गांधी परिवार से नहीं आ रहा है, तो फिर प्रदेश सरकार किस…
Read More“पत्निहंता” गिरफ्तार : थाना कापू के ग्राम बताती में अधेड़ महिला की पति ने की थी डंडे से मारपीट कर हत्या…..!
आरोपी महेश मंझवार पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध, घटना में प्रयुक्त डंडे एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य किए गए जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/कापू : कल दिनांक 31 अगस्त 2023 को थाना कापू में ग्राम बताती खालपारा में रहने वाली श्रीमती भजन कुवंर (45 साल) को उसके पति द्वारा डंडे से मारपीट कर हत्या की सूचना थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को स्थानीय रहवासियों से प्राप्त हुई थी। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराते हुये अपने स्टाफ के साथ तत्काल ग्राम बताती रवाना हुये।…
Read Moreरात्रि में रास्ता रोककर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !
आरोपियों के विरूद्ध धारा 394, 34 भादवि के अंतर्गत सारागांव पुलिस ने की कार्यवाही. आरोपियों के कब्जे से लूट की संपत्ति दो नग मोबाईल एवं नगदी 200/- रूपये बरामद. आरोपीगण – (01) करण टंडन उम्र 20 साल, (02) धनेश्वर टंडन उम्र 20 साल, (03) धीरेन्द्र सूर्यवंशी उम्र 19 साल, सभी निवासी ग्राम हथनेवरा थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा/सारागांव : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31 अगस्त 23 के रात्रि 11:30 बजे प्रार्थी…
Read Moreमहिला संबंधी अपराध में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : छेड़खानी मामले में चंद घंटों के भीतर पाँच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…. न्यायालय द्वारा भेजा गया रिमांड पर.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : कल दिनांक 31 अगस्त 2023 की शाम को थाना लैलूंगा में स्थानीय किशोर बालिका द्वारा आरोपी राजवीर चौहान और उसके साथियों द्वारा छेड़खानी करने और उसके परिवारवालों के साथ आरोपियों द्वारा झगड़ा, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता बतायी कि घटना दिनांक 30 अगस्त 2023 को रात्रि में खाना खाकर आंगन में बैठकर बातचीत कर रहे थे, रात्रि करीबन 9:00 बजे आंगन की ओर लड़ाई-झगड़े की आवाज पर बाहर निकल कर देखें तो राजवीर उर्फ प्रकाश चौहान, नितेश चौहान दोनों बालिका के…
Read More