दुपहिया वाहन एक्टिवा चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत बालक को कोतवाली पुलिस ने किया निरुद्ध

चोरी की गई एक्टिवा वाहन को विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से किया गया बरामद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा दिनांक 23 जून 2022 को प्रार्थी बजरंग लाल यादव पिता राम लाल यादव निवासी रामसागर पारा कोरबा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक दिनांक 22 जून 22 के रात्रि लगभग 11:00 बजे रोज की तरह वह अपनी एक्टिवा वाहन को अपने घर के सामने खड़ा किया था, जो सुबह उठकर देखा कि कोई अज्ञात चोर इनके एक्टिवा वाहन को चोरी कर ले गया है. जिसकी रिपोर्ट पर…

Read More

उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं आरटीओ अधिकारी द्वारा की गई ऑटो चालकों के साथ बैठक, संयुक्त मीटिंग में ऑटो चालकों को दिये गये निर्देश

ऑटो चालकों को निर्धारित वेशभूषा धारण करने हेतु निर्देशित किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं आरटीओ अधिकारी द्वारा ऑटो चालकों के साथ की गई बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। ऑटो चालकों को वाहन से संबंधित संपूर्ण कागजात रखने हेतु समझाईश दिया गया। ऑटो को रेल्वे स्टेशन नैला,  नया बस स्टैण्ड एवं श्रम न्यायालय के पास में निर्धारित स्थान पर खड़े करने और ऑटो चालकों को निर्धारित वेशभूषा धारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला मुख्यालय के भीड़ वाले स्थान जैसे नैला स्टेशन मोड़, कचहरी…

Read More

साढ़े तीन साल में नहीं ला सके निवेश, सरकार घूम रही देश-विदेश – विष्णुदेव साय

जहां मुख्यमंत्री खुद कहे मैं नक्सल प्रदेश से आता हूं वहां निवेश आएगा कैसे ? – भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि भूपेश बघेल साढ़े तीन साल में राज्य में निवेश नहीं ला सके, जबकि उनकी सरकार जनता के पैसे उड़ाकर देश-विदेश घूम रही है। औद्योगिक विकास की सभी संभावनाएं इस सरकार ने नष्ट कर दी हैं। निवेश आकर्षित करने के लिए तीन महत्वपूर्ण बिंदु हैं, सुविधा, सुरक्षा और संरक्षण. छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को आईसीयू में भर्ती कर देने वाली भूपेश…

Read More

पत्नी को प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 263/22 धारा 498–ए, 377 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना अकलतरा क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थियां ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी माह मार्च 2021 में ग्राम बाना (परसाही) निवासी केशव बघेल के साथ हुई थी। शादी के 02 माह बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर वाद-विवाद कर पीड़िता पर शंका करता था और मारपीट कर शारीरिक एंव मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था तथा अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाता था। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा…

Read More

महिला रक्षा टीम अब बैंकों का करेगी आकस्मिक निरीक्षण : कानून व्यवस्था नियंत्रित करने के साथ बैंकिंग अपराधों को रोकने में भी निभाएगी भूमिका

महिला रक्षा टीम महिला एवं बच्चों की सुरक्षा के अतिरिक्त नई जिम्मेदारी के साथ बैंकों की सुरक्षा एवं निरीक्षण करते हुए देगी दिखाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल द्वारा जिला कोरबा में पदस्थापना के पश्चात महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला रक्षा टीम का गठन कर शहर में ड्यूटी पर तैनात किया है, महिला रक्षा टीम शहर में पैदल एवं बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से भ्रमण कर महिलाओं एवं बच्चों के साथ छेड़छाड़, गलत हरकत एवं अपराध करने वाले अपराधियों पर नजर रखती…

Read More

बैंकों की सुरक्षा को लेकर ली गई मीटिंग : सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा गार्ड एवं अलार्म सिस्टम ठीक रखने बैंक प्रबंधन को की दी गई सूचना

कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के दिए गए निर्देश किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध दिखाई देने पर सूचना तत्काल संबंधित पुलिस थाने को करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू द्वारा आज दिनांक 23 जून 2022 को पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस हाल में जिले के सभी बैंकों के प्रबंधकों का मीटिंग लेकर सिक्योरिटी सिस्टम का जायजा लिया गया, इस दौरान शाखा प्रबंधकों से बैंक में रखें जाने वाले करेंसी चेस्ट की स्थिति, सीसीटीवी कैमरा,…

Read More

जिले में अवैध शराब बिक्री करने एवं तस्करी करने वालों पर की जा रही निरंतर कार्यवाही : एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

आरोपी के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब की गई जप्त आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 168/22 धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट पंजीबद्ध आरोपी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा आज दिनांक 23 जून 22 को थाना नवागढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम केरा के संतोष कोसले के द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर थाना नवागढ़ पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी संतोष कोसले को पकड़कर उसके कब्जे से बिक्री करने हेतु रखा कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना…

Read More

शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक में मरीजों का किया जा रहा नि:शुल्क आयुर्वेदिक उपचार, विगत एक वर्ष में 16 हजार से अधिक मरीजों ने उठाया उपचार का लाभ

शासन द्वारा ढाई करोड़ रूपए की लागत से निर्मित शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक में आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग एवं यूनानी पद्धति से किया जा रहा है उपचार रहन-सहन, खान-पान, योग, व्यायाम एवं स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर स्वस्थ रहने की दी जा रही जानकारी पंचकर्म, कटिबस्ती, जानूबस्ती, ग्रीवाबस्ती, शिरोधारा, अनुवासन बस्ती,  बालुका स्वेदन, नाड़ी स्वेदन, नेत्र दर्पण, कपिंग्स थैरेपी, नस्य जैसी विभिन्न थेरेपी से हो रहा उपचार सत्येन्द्र के ब्लडप्रेशर की बीमारी हुई दूर, श्री कुमार को कमर दर्द से मिली राहत, सियान-जतन क्लीनिक अंतर्गत बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी सुविधा उपलब्ध…

Read More

पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 167/22 धारा 498क, 306 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मृतिका दीपा श्रीवास निवासी करही की शादी वर्ष 2017 में कटौद निवासी रमाशंकर श्रीवास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही रमाशंकर अपनी पत्नी को घरेलू बात को लेकर हमेशा मारपीट करता था। दिनांक 14 अप्रैल 20 को रमाशंकर बच्चों को डांट रहा था, जिसे दीपा श्रीवास के द्वारा डांटने से मना करने पर रमाशंकर गुस्से में आकर अपनी पत्नी से मारपीट किया एवं पूर्व से भी मृतिका से मारपीट…

Read More

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय जशपुर सहित जिले की सभी मण्डलों में भाजपाईयों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें दी श्रद्धांजलि

उनकी पुण्यतिथि को मनाया बलिदान दिवस के रूप में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को भारतीय संविधान के दायरे में लाने और एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान (झंडा) के विरोध में सबसे पहले आवाज उठाने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आज बलिदान दिवस है। उनका यह स्वप्न स्वतंत्रता प्राप्ति के 70 वर्ष बाद तब पूरा हुआ जब हम सबके प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अगस्त 2019…

Read More