अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही : अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी भोला प्रसाद कुर्रे के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया बरामद, आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 314/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को ग्राम गोधना निवासी भोला प्रसाद कुर्रे अटल चौक के पास अवैध शराब बिक्री कर रहा है। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर नवागढ़ पुलिस द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ आरोपी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 314/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध…

Read More

छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही : राजधानी रायपुर के चिप्स के दफ्तर पर ED की टीम ने दी दबिश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। राजधानी रायपुर स्थित चिप्स के दफ्तर पर ED की टीम ने दबिश दी है। ईडी की टीम चिप्स के दफ्तर को खंगाल रही है। इसके साथ ही चिप्स दफ्तर में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। आपको बता दें ईडी ने चिप्स के सीईओ और IAS अधिकारी समीर विश्नोई सहित दो कारोबारियों को कोल घाटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को ईडी ने 21 अक्टूबर…

Read More

iRAD – एकीकृत सड़क दुर्घटना एप्लीकेशन पर प्रशिक्षण : प्रदेश के विभिन्न मार्गों में दुर्घटनाओं के सही कारण मालूम होने से आवश्यक सुधारात्मक उपाय से दुर्घटनाओं में कमी संभावित

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर देशभर में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने तथा दुर्घटनाओं में नियंत्रण के उद्देश्य से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) तथा IIT मद्रास के सहयोग से iRAD (एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस) मोबाइल ऐप और वेब एप्लीकेशन तैयार किया है। इस एप्लीकेशन पर अपलोड किये गए डाटा संबंधित विभागों (पुलिस [परिवहन], हाईवे तथा स्वास्थ्य) के माध्यम से सड़क सुरक्षा की भावी कार्य योजनाओं के लिये अत्यंत उपयोगी होंगे। प्रदेश के विभिन्न…

Read More

पुलिस मुख्यालय, नवा-रायपुर में ‘एण्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग’ विषय पर राज्य स्तरीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

मानव तस्करी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए चलाये जा रही विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर जिलों में गठित एन्टी ह्यूमेन ट्रेफिकिंग यूनिट के नोडल अधिकारी एवं इस इकाई में पदस्थ पुलिस अधिकारियों को संवेदीकृत करने के उद्देश्य से आज मानव दुर्व्यापार विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन पुलिस मुख्यालय, नवा-रायपुर के मुख्य सभागार में संपन्न हुआ। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के निर्देशन पर उक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस…

Read More

ग्लोबल हैंड वाशिंग डे : बीमारियों से बचाती है हाथों की सफाई, स्कूली बच्चों को हाथों की सफाई का महत्व बताकर हाथों को स्वच्छ रखने के लिए किया जागरूक

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा अच्छी तरह से हाथ साफ करने के तरीके से कराया गया अवगत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर/तखतपुर “हाथों की स्वच्छता हर संक्रमण से बचाती है। स्वस्थ रहने के लिए हाथों को स्वच्छ रखना बहुत जरूरी है। अधिकतर बीमारियों का संक्रमण हाथों के माध्यम से ही फैलता है। इसलिए हाथों की स्वच्छता के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। उक्त बातें ग्लोबल हैंड वाशिंग डे के अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील हंसराज ने स्कूली बच्चों के लिए शासकीय स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कही।“ साथ…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाने हेतु अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्य प्रगति की जानकारी हेतु  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने योजनांतर्गत कार्य में प्रगति लाने तथा समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता अम्बिकापुर श्री संजय सिंह,  कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के श्री एच.के.शेंडे,  विभाग के एसडीओ, उप अभियंता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विकासखण्ड वार जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य की जानकारी…

Read More

तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान के क्रियान्वयन के लिए स्कूल स्तरीय जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, तंबाकू उपयोग के दुष्प्रभावों से स्कूली छात्रों को कराया अवगत

स्कूल के छात्र-छात्राओं को तंबाकू निषेध अधिनियम के प्रावधानों की भी दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर “जिंदगी चूनो तंबाकू नहीं” की सीख देते हुए तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान के क्रियान्वयन के लिए स्कूल स्तरीय जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के कई स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं को तंबाकू या तंबाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों एवं बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं दूसरी ओर शैक्षणिक संस्थानों एवं उसके…

Read More

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे देवभूमि उत्तराखंड, बद्रीनाथ व केदारनाथ में किये सपरिवार दर्शन, स्वरुपानंद जी ने सनातन संस्कृति की सेवा और रक्षा का जो बीज बोया वो वृक्ष आज दे रहा है छाया – बृजमोहन अग्रवाल

ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के पट्टाभिषेक में सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल जो भी सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाएगा उसे माफ नहीं किया जाएगा – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज डेस्क देवभूमि उत्तराखंड के जोशीमठ में दक्षिण-पश्चिम-उत्तराम्नायपीठाधीश्वर श्रीजगद्गुरू-शंकराचार्य -महामहासम्मेलन एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी का पट्टाभिषेक संपन्न हुआ। इस आयोजन में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के साथ-साथ ज्योतिर्मठ में पधारे श्रृंगेरी शारदा पीठ के शंकराचार्य ‘विधु…

Read More

केबल तांबा तार चोरी करने वाला फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 20 किलो तांबा तार बरामद, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

चौकी-हरदीबाजार, थाना-कुसमुण्डा कोरबा के इस्तगासा क्रमांक 25/22 धारा-41(1-4) जा.फौ./379,34 भादवि का केबल तांबा तार चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार हरदीबाजार पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही है जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा प्रभारी पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिन्सन गुरिया द्वारा सभी थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में केबल तथा डीजल चोरी करने वालों पर लगातार कार्यवाही की…

Read More

पहाड़ी जंगल में जुआ खेलते हुए 15 जुआरी गिरफ्तार, नगदी 3 लाख 10 हजार रूपए, 20 मोटर साइकिल, 3 कार जप्त, पहाड़ी के ऊपर घने जंगल और नेटवर्क विहीन क्षेत्र में चल रहा था जुआ

कोरबा जिले के थाना पाली क्षेत्र के चैतुरगढ़ पहाड़ के ऊपर स्थित जंगल में घेराबंदीकर पकड़ा गया जुआरियों को समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा थाना पाली क्षेत्र के चैतुरगढ़ पहाड़ के ऊपर स्थित जंगल में जुआ खेलते हुए 15 आरोपियों को पकड़ने में कोरबा पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों से नकदी रकम 3 लाख 10 हजार रुपए, 20 मोटरसाइकिल एवं 3 कार जप्त किया गया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिल रही थी कि थाना पाली क्षेत्र के चैतुरगढ़ स्थित घने जंगलों…

Read More