आयोजित कार्यक्रम में लगभग 13 बच्चों एवं किशोरों की की गई निःशुल्क मनोवैज्ञानिक जांच समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा/अंबिकापुर व्यक्ति के लिए जितना शारीरिक स्वास्थ्य जरूरी है उतना ही मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है। मानसिक रोग का इलाज संभव है। झाड़फूंक न कराकर मनोचिकित्सक से इलाज कराना चाहिए। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए ‘क्रिएटिव किड्स ट्रेनिंग सेंटर’ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर बच्चों एवं किशोरों की मनोवैज्ञानिक जांच कर उनकी मानसिक समस्याओं को जाना गया। वहीं अभिभावकों और…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
सरकार को बदनाम करने ईडी का किया जा रहा दुरुपयोग – कांग्रेस
तथ्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत करके सरकार की छवि खराब करने षड़यंत्र किया जायेगा, तो उसका मुकाबला किया जायेगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष के पत्रकारवार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रही है, यह सब मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता के कारण है। भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दे उठाने को नहीं बचे है, तो वह केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम का दुरुपयोग कर…
Read Moreईडी के प्रेस नोट ने खोली छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की पोल, मुख्यमंत्री, पद पर बने रहने का खो चुके है नैतिक अधिकार – भाजपा
नकद, ज्वेलरी और भ्रष्टाचार के सारे सबूत मिलने के बाद भी कांग्रेस द्वारा अधिकारियों की पैरवी छत्तीसगढ़ के इतिहास का काला अध्याय – नारायण चंदेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों एवं ईडी द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि ईडी के प्रेस नोट ने छत्तीसगढ़ में हो रहे बड़े भ्रष्टाचार के रैकेट की पोल खोल दी है। हम सब ने कभी सोचा भी नहीं था कि कांग्रेस के शासन में…
Read Moreमुख्यमंत्री कहते हैं कि वह लोगों की जेब में पैसा डाल रहे हैं,तो निकल अधिकारियों के घर से क्यों रहा है ? – धरमलाल कौशिक
अब तो नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी तक भ्रष्टाचार के दायरे में आ गए हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि एक तरफ मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि हम जनता की जेब में पैसा डाल रहे हैं और दूसरी तरफ अधिकारियो के घर से पैसा क्यों निकल रहा है ? अधिकारियों की गिरफ्तारी हो रही है, उनके यहां से जो निकल रहा है, वह आखिर कहां से आ रहा है ? पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा अपनी लड़ाई लड़ने में सक्षम है। भाजपा को किसी…
Read Moreअवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस की कार्यवाही : एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता,
आरोपी हफीज खान से 70 किलोग्राम विस्फोटक फटाका कीमत 40,000/-रूपये विस्फोटक पटाखा किया गया बरामद आरोपी के विरुद्ध अकलतरा पुलिस द्वारा विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 13.10.22 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हफीज खान 34 वर्ष निवासी अकलतरा वार्ड नंबर 6 थाना अकलतरा अपने घर अंदर में अवैध रूप से फटाका रखा है, जिसकी सूचना पर अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी के कब्जे से 70 किलोग्राम विस्फोटक फटाखा कुल कीमती 40000/- रूपये लगभग शासन द्वारा विस्फोटकों के…
Read Moreअवैध शराब बिक्री करने वाले तीन आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से 19 लीटर कच्ची महुआ शराब की गई बरामद, आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत पृथक-पृथक की गई कार्यवाही
आरोपी शंकर लाल यादव, फिरूराम यादव एवं गणेशदास महंत को दिनांक 14 अक्टूबर 22 को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार जारी रहेगी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 14 अक्टूबर 22 को थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम सरवानी निवासी शंकर लाल यादव अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर सारागांव पुलिस स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहॉ आरोपी शंकर यादव के…
Read Moreदीपावली पूर्व डीए की सौगात मिलने पर अधिकारी-कर्मचारियों में हर्ष, फ़ेडरेशन के महासचिव राजेश अम्बस्थ ने कहा भूपेश है तो भरोसा है…..!
छत्तीसगढ़ शासन सहित मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की गई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में कर्मचारी अधिकारी दो चरणों में 05 दिवसीय एवं 12 दिवसीय अनिश्चितकालीन आंदोलन किये जिसका नतीजा यह रहा कि दोनों ही आंदोलन में राज्य के कर्मचारियों को क्रमश: 06 प्रतिशत एवं 05 प्रतिशत कुल 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दीपावली के पूर्व में महंगाई भत्ता बढ़ाकर समस्त कर्मचारियों में हर्षोल्लास एवं उत्साह दिखने लगा। इससे जाहिर हो…
Read Moreसांसद गोमती साय ने ली जशपुर नगरपालिका में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की समीक्षा बैठक, सफाई हेतु जागरूकता अभियान चलाये जाने पर दिया जोर
जशपुर नगरपालिका की बैठक लेकर समीक्षा करने वाली पहली सांसद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने जशपुर नगरपालिका में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, नगरपालिका अध्यक्ष नरेश साय, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सभी पार्षदगण, सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। श्रीमती साय ने बैठक में कहा कि राजस्व वसूली करें ताकि आवश्यकतानुसार साफ, सफाई, बिजली आपूर्ति एवं जनसामान्य हेतु आवश्यक कार्यों में व्यय किये जाने हेतु निकाय के पास राशि…
Read Moreपुलिस अधीक्षक ने बुलाई जिले के कॉलोनाईजर एवं डेव्हलेपर की बैठक, लगभग 70-80 व्यक्ति हुए सम्मिलित
बैठक में मुख्य रूप से कॉलोनी में होने वाली चोरियों के संबंध में दिया गया उचित दिशा निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 13 अक्टूबर 22 को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के कालोनाईजर एवं डेव्हलेपर की बैठक आहुत की गई, जिसमें जांजगीर नगर के आर्या कालोनी, केनाल सिटी, व्हीआईपी सिटी, विष्णु विहार कालोनी, कृष्णा विहार कालोनी, शिवराम विहार कालोनी, चांपा नगर के ओम सिटी, ओम रेसिडेंसी, गूरूनानक रेसिडेंसी, शांति नगर कालोनी के डेव्हलेपर, कॉलोनाईजर सहित कॉलोनी में निवासरत कॉलोनी समिति के अध्यक्ष,…
Read Moreअवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहा एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं मादक पदार्थ बिक्री रकम 210/-रुपये की गई बरामद, भेज गया न्यायिक रिमांड पर
चौकी रजगामार थाना बालको जिला कोरबा(छग) में अपराध क्रमांक – 597/22 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा दिनांक 13 अक्टूबर 2022 को मुखबिर द्वारा सूचना मिला था कि इतवार सिंह अगरिया के द्वारा अपने मकान आंगन पर मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल हालात को अतिरिक्त पुलिस महोदय अभिषेक वर्मा (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी (रापुसे) को अवगत कराने पर तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर आरोपी इतवार सिंह अगरिया को गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी लेने पर…
Read More