एकल नृत्य में एस. अभिनया शंकर ने तथा समूह नृत्य में रायपुर मंडल के केसरी बाग व दल ने छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर मंडल में अंतर मंडल सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2022 के अंतर्गत “नूपुर” नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 मई 2022 गुरूवार को किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती राधा गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार द्वारा वैगन रिपेयर शॉप, (WRS) रायपुर एवं जनरल स्टोर डिपो (जी.एस.डी) का किया गया निरीक्षण
36 प्रकार के औषधीय गुणकारी पौधों से युक्त संजीवनी वाटिका का किया उद्घाटन और वृक्षारोपण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार ने दिनांक 20 मई 2022 को वैगन रिपेयर शॉप (डब्ल्यू.आर.एस.) रायपुर एवं जनरल स्टोर डिपो (जी.एस.डी) का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने सर्वप्रथम जनरल स्टोर डिपो (जी.एस.डी) रायपुर का निरीक्षण किया, जनरल स्टोर डिपो के मुख्य सामग्री प्रबंधक शिव शंकर लकड़ा द्वारा जनरल स्टोर डिपो के विभिन्न सेक्टरों में रखे सामग्री की व्यवस्थाओं, उनके आदान-प्रदान की व्यवस्था, रखरखाव की सावधानियां,…
Read Moreयातायात पुलिस जांजगीर एवं समस्त थाना/चौकी ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही
विगत 4 दिनों से यातायात पुलिस एवं समस्त थाना/चौकी द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार एवं स़ड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए चलाया जा रहा है सघन वाहन चेंकिंग अभियान इस दौरान यातायात पुलिस व थानों/चौकियों से वाहन चेकिंग अभियान में कुल 245 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत की गई चालानी कार्यवाही, इन वाहन चालकों से कुल 90,300 रूपये समन शुल्क किया गया वसूल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन सवारी…
Read Moreजशपुर जिले के समस्त थाना/चौकी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर ली गई शपथ
सभी थाना-चौकी एवं पुलिस लाईन जशपुर में प्रभारियों ने अधिनस्थों को दिलाई शपथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर जिले भर में पुलिसकर्मियों ने आतंकवाद व हिंसा के खिलाफ शपथ ली। जिला पुलिस कार्यालय जशपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर ने कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई एवं सभी थाना-चौकी एवं पुलिस लाईन जशपुर में प्रभारियों ने अधिनस्थों को शपथ दिलाई। आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझ-बूझ…
Read Moreपूर्व विधायक मार्कण्डेय ने किया सोसायटी का निरीक्षण : सोसायटियों में मिल रहा है नकली वर्मी कंपोस्ट खाद- नवीन मार्कण्डेय
अधिकारियों को ज्ञापन सौंप इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व विधायक व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने आंरग ब्लाक के टेकरी गांव में किसानों की शिकायत पर सोसाटियों का निरीक्षण किया। जहां वर्मी कंपोस्ट खाद में मुरम-गिट्टी मिलने की शिकायत हुई थी, जिस पर सोसायटी के परिसर में ही धरने पर बैठ गए और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंप इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों के…
Read Moreजनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर सत्ता में आई कांग्रेस सिर्फ घोषणाओं का झुनझुना पकड़ा रही है– भाजपा
घोषणावीर मुख्यमंत्री बतायें बजट का प्रावधान, आगे पाट पीछे सपाट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम को जनता के धन पर राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा है कि घोषणावीर मुख्यमंत्री यह तो बतायें कि जो दनादन घोषणाओं का ढेर लगा रहे हैं, उनको पूरा करने के लिए बजट में क्या प्रावधान है ? छत्तीसगढ़ को 50 हजार करोड़ से अधिक के कर्ज में डुबोकर अर्थ व्यवस्था का दिवाला निकालने के बाद हर…
Read Moreरंजिशवश युवक की पीट-पीट कर हत्या करने वाले आरोपियों को दुलदुला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
आरोपीगणों द्वारा अपने पुत्र को मृतक के द्वारा गायब करने या उसके साथ किसी प्रकार की घटना घटित करने की शंका पर वारदात को दिया था अंजाम थाना दुलदुला में आरोपीगणों के विरूद्ध भादवि की धारा 302, 506(बी), 34 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 44/2022 हुआ पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनोहर तिर्की उम्र 80 साल निवासी विपतपुर थाना दुलदुला ने दिनांक 3 मई 2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15 अप्रैल 2022…
Read Moreवनांचल विकासखंड नगरी में शिक्षा के गुणात्मक सुधार हेतु ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई संपन्न
नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों सहित सामान्य शाला संचालन, जाति प्रमाण-पत्र शिविर, परीक्षा परिणाम, शाला की प्रस्तावित मांगों सहित शिक्षा के गुणात्मक सुधार संबंधी एजेंडा पर हुई चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, धमतरी-नगरी वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में शिक्षा के गुणात्मक सुधार हेतु सभी शासकीय-अशासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों की विकासखंड स्तरीय बैठक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी चन्द्रकान्त कौशिक एवं बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह द्वारा समस्त शासकीय-अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक 20 मई को जनपद पंचायत नगरी के सभाकक्ष में ली गयी| बैठक में नए शैक्षणिक सत्र…
Read Moreनेशनल हाईवे 49 पर मुख्य मार्ग तिलई में चक्का जाम करने वाले आरोपीगण हुए गिरफ्तार, आम नागरिकों का आवागमन हुआ था बाधित
थाना जांजगीर में आरोपियों के विरुद्ध भादवि की धारा 147,341 में अपराध क्रमांक 309/22 हुआ था पंजीबद्ध बिना अनुमति के धरना, रैली, चक्का-जाम, आंदोलन नहीं करने के सम्बन्ध में राज्य शासन द्वारा पूर्व में आदेश जारी किया गया था और कड़ाई से पालन करने निर्देशित किया गया था। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 7 मई 22 की दोपहर को नेशनल हाईवे 49 ग्राम तिलई उत्तम फ़ूड इंडस्ट्रीज के पास कुछ लोगो द्वारा इंडस्ट्री में घायल कर्मचारी के मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम…
Read More20 पहाड़ी कोरवा जनजाति के बालक-बालिकाओं का संकल्प शिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए हुआ चयन
प्रवेश हेतु 31 मई तक का दिया गया है समय गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान कर प्रावीण्य सूची में लाने की पहल की जायेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य में अपनी पृथक पहचान बनाकर सफलता का परचम लहराया है। इसी कडी में अब संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में नवाचार के रूप में 20 पहाड़ी कोरवा जनजाति के बच्चों को शिक्षा दी जायेगी। पहाड़ी कोरवा बच्चों की चयन सूची जारी कर दी गई है…
Read More