कुनकुरी भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, मरिजों में किया फल वितरण

सागर जोशी,समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुनकुरी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन नगर के सनातन धर्म समिति के धर्मशाला में मनाया गया। इस अवसर पर केक काट कर जन्मदिन की  बधाई दी और अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरण किया। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने संबोधित भी किया जिसमे वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश तथा हमारे गौरव है। उनके द्वारा देश हित में बड़े फैसले भी लिए गए है जैसे…

Read More

अपहरण कर गाली गलौज एवं मारपीट करने वाले फरार आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर, ग्राम बालाझार निवासी प्रार्थी प्रितम निकुंज के घर में दिनांक 11 जुलाई 2020 के रात्रि करीबन 11 बजे रामसागर चौहान निवासी मयूरनाचा सुगाजोर अपने साथी सतीश चौहान निवासी चंदागढ़ के साथ मोटर सायकल से आये और प्रार्थी के घर घुसकर रात्रि में ही उसे जबरन मोटर सायकल में बैठाकर पुष्पा चौहान के घर ले जाकर बंधक बनाकर रात भर रखे एवं उससे गाली-गलौज, मारपीट कर पैसों की मांग किये थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 342, 458, 363, 364, (क)294, 506, 323, 34…

Read More

प्रदेश में 2 लाख 14 हजार से अधिक लोगों का गुरुवार को कोरोना टीकाकरण

अब तक कुल 1 करोड़ 61 लाख 73 हजार से अधिक डोज लगाए जा चुके स्वास्थ्य अमला युद्ध स्तर पर कर रहा टीकाकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य अमला युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन में लगा हुआ है। संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 16 सितंबर 2021 को प्रदेश में 1905 सेशन साइट्स पर 2 लाख 14 हजार 84 लोगों को टीका लगाया…

Read More

एसडीओपी जशपुर ने जिले के ढाबा संचालकों की बैठक लेकर दिये सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश

ढाबा संचालकों को संदिग्ध गतिविधियां परिलक्षित होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने कहा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा जिले के ढाबा संचालकों की एक बैठक ली गई। एसडीओपी जशपुर द्वारा इस बैठक में उपस्थित ढाबा संचालकों को CCTV कैमरा की उपयोगिता बताते हुये अपने ढाबा में सड़क की ओर फेसिंग किये हुये एवं प्रवेश द्वार पर उच्च गुणवत्ता के CCTV कैमरा लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इन स्थलों में CCTV…

Read More

सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पंचायती राज सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस सम्मेलन में पंचायतों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में जिला पंचायत और जनपद पंचायत के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने और ग्रामीण विकास संबंधी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, सरगुजा…

Read More

छोटे कद की लंबी छलांग: स्वावलम्बी व्यवसाय से कर रहा है परिवार का भरण पोषण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो दुर्ग, भले ही बौने आम लोगों से कद में छोटे होते हैं लेकिन उन्हें प्रतिभा के मामले में किसी का मुंह नहीं देखना पड़ता। देवेंद्र कुमार यादव जो कि रानी लक्ष्मीबाई चौक केलाबाड़ी दुर्ग के निवासी हैं ने अपने छोटे कद को अपनी सफलता के बीच आने नहीं दिया। उनका कहना है कि मैं कद में छोटा जरूर हूं लेकिन मेरी अदम्य इच्छाशक्ति ने इसे कभी भी मेरी बाधा नहीं बनने दिया। सामान्यतः देखा गया है कि बौने व्यक्ति को समाज के साथ तथा सामाजिक परिवेश में…

Read More

उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने 1 करोड़ 18 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायगढ़, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने खरसिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जनसंपर्क में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 1 करोड़ 18 लाख 57 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उच्च शिक्षामंत्री श्री पटेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास गांव के विकास के बिना पूर्ण नहीं हो सकता है। यही कारण है कि छ.ग.शासन निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना क्रियान्वित कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वालंबन के लिए गांवों में…

Read More

मुख्यमंत्री से कोटवार संघ के प्रतिनिधिमंडल से की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कोटवार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांग और ज्ञापन के सबंध में मुख्यसचिव और राजस्व सचिव की संयुक्त कमेटी के परीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वसन दिया। इस अवसर पर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो और विधायक राम कुमार यादव उपस्थित थे।

Read More

नया जिला बनने से विकास में आएगी तेजी: मुख्यमंत्री

बिलाईगढ़ के नागरिकों ने जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ को नया जिला बनाए जाने की घोषणा के बाद से इस इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। इस तारतम्य में राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज शाम बिलाईगढ़ क्षेत्रवासियों ने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभिनंदन करते हुए आभार जताया। इस अवसर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो और विधायक राम कुमार यादव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा…

Read More

राष्ट्रीय पोषण माह: आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण किट का वितरण, जनमानस को दिया जा रहा सुपोषण का संदेश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, राष्ट्रीय पोषण माह 2021 के दौरान जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में हितग्राहियों को पोषण किट का वितरण किया गया। पोषण किट में रेडी टू इट फूड से बने व्यंजन, पोषण वाटिका में उत्पादित फल व सब्जियां व अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्रियों को शामिल कर कुपोषित बच्चों के पालकों तथा गर्भवती महिलाओं को प्रदान किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट भेंट कर माता तथा शिशु के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की…

Read More