मुख्यमंत्री ने 220 करोड़ रूपए की लागत से बन रही सिद्धबाबा सिंचाई जलाशय परियोजना का किया निरीक्षण 34 गांव के किसानों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के दिए निर्देश, गुणवत्ता का रखें ध्यान रायपुर, 16 मई 2025/ सुशासन तिहार के अपने दौरे पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सीतागांव के समाधान शिविर के बाद हेलीकॉप्टर से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गभरा गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के समीप 220 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे सिद्धबाबा सिंचाई जलाशय परियोजना का निरीक्षण किया। इस सिंचाई जलाशय से 34…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
झुरानदी में बिना पूर्व सूचना पहुंचे मुख्यमंत्री, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
झुरानदी गांव में बरगद पेड़ की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल मुख्यमंत्री श्री साय की बड़ी घोषणाएं: झुरानदी को मिले स्कूल भवन, सीसी सड़क और दो उच्चस्तरीय पुल मुख्यमंत्री ने झुरानदी में 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा रायपुर, 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सहजता और सरलता से झुरानदी गांव के ग्रामीण अभिभूत हो उठे। तपती दोपहरी में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम झुरानदी में उतरा। बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों को हर्ष मिश्रित…
Read Moreतेंदूपत्ता संग्रहण वनांचल में बना रोजगार और आय का जरिया : मुख्यमंत्री बोले – तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत का हर रुपया उनके हाथ तक पहुँचाना ,हमारी प्राथमिकता
10 लाख से अधिक संग्राहक परिवारों को 596 करोड़ का सीधे भुगतान रायपुर, 16 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के वनवासी अंचलों में इस वर्ष भी तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य तेज़ी से जारी है। राज्य के 902 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से 10,631 फड़ों में यह कार्य हो रहा है। असमय हवा, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के कारण इस वर्ष तेन्दूपत्ता फसल को नुकसान जरूर पहुँचा है, लेकिन संग्राहक परिवारों की मेहनत और सरकार की प्रतिबद्धता ने इस चुनौती को अवसर में बदल दिया है। अब तक की रिपोर्ट…
Read Moreनक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निकलेगा विकास का नया सूरज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
राज्य सरकार का संकल्प: विकास के थमे पहिए तेजी से आगे बढ़ेंगे अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 132 केवी सब स्टेशन, मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास को मिली मंजूरी सीतागांव हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल तथा उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की घोषणा मुख्यमंत्री सीतागांव के समाधान शिविर मे हुए शामिल रायपुर 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही विकास का नया सूरज निकलेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित रहा है…
Read Moreमुख्यमंत्री पहुंचे सीतागांव समाधान शिविर : 132 केवी सब स्टेशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन, हायर सेकेंडरी स्कूल उन्नयन की घोषणाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक में सीतागांव समाधान शिविर में हुए शामिल रायपुर, 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत आज के समाधान शिविर में क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों—सीतागांव, मदनवाड़ा, कारेकट्टा, हलांजुर, हुरेली, कंदाडी, कोहका,…
Read Moreटंकी खड़ी है, लेकिन उम्मीदें गिर चुकी हैं : बरांगजोर गांव जहां पानी नहीं, सिर्फ प्रतीक्षा है, पढ़ें सूखी योजनाओं की एक भीगी कहानी!
कुनकुरी, 16 मई 2025 | सागर जोशी जशपुर जिले के विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बरांगजोर इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में जब पानी जीवन की सबसे अहम आवश्यकता बन जाती है, तब इस गांव के लोग कुछ पुराने बोरिंग और गंदे कुओं पर निर्भर होकर दिन गुजारने को मजबूर हैं। पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा दो अलग-अलग पेयजल योजनाएं इस गांव में स्वीकृत और क्रियान्वित की गईं — एक 36 लाख रुपए की लागत से बनी स्थाई टंकी योजना और…
Read Moreमुख्यमंत्री पहुंचे सीतागांव : समाधान शिविर में साकार हुआ सुशासन का वादा, जनसंवाद, आवास चाबी वितरण और मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बांटी खुशियों की सौगातें.
समाधान शिविर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ सम्मिलित हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा. रायपुर. 16 मई 2025 : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम सीतागांव में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली, हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी, तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र व सामग्रियाँ वितरित की। साथ ही क्षेत्र के होनहार छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह…
Read Moreदोकड़ा में इतिहास रचेगा श्री जगन्नाथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ : जीर्णोद्धारित जगन्नाथ मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक होंगे सम्मिलित.
पुरी के पंडित, कलश यात्रा, वेद मंत्रों का गूंजता समागम, दोकड़ा में 8 दशकों बाद फिर प्राण प्रतिष्ठित होंगे श्री जगन्नाथ प्रभु. भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा भगवान जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में पुरी के पंडितों के समूह द्वारा कराई जाएगी पूजा जशपुर. 16 मई 2025 : जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत दोकड़ा गांव स्थित प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में 21 से 27 मई 2025 तक भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
Read Moreजशपुर में अवैध प्रवासियों की एंट्री पर अलर्ट! पश्चिम बंगाल व झारखंड से आकर कोतबा में रह रहे 23 प्रवासियों की जांच, मकान मालिकों को सतर्क रहने का निर्देश
कोतबा में रह रहे 23 प्रवासियों की दस्तावेजों की की गई जांच, लिए गए फिंगर प्रिंट जशपुर, 16 मार्च 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस के द्वारा लगातार अवैध व अनाधिकृत रूप से रह रहे प्रवासियों की जांच हेतु सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस के द्वारा पूर्व में जशपुर, कांसाबेल के ग्राम पोंगरो, बटाईकेला व कुनकुरी टाउन में अभियान चला कर दूसरे राज्यों से आकर रह रहे…
Read Moreजशपुर का किसान शंभू साय बना उन्नत कृषि का उदाहरण : गर्मी में मूंगफली की खेती कर रहा बेहतर आमदनी, मुख्यमंत्री की मंशा को दे रहा धरातल पर सफलता
जशपुर, 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव के मंशानुरूप जिले के किसानों को अच्छी आमदनी मिले और किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो इस हेतु कृषि और उद्यान विभाग द्वारा किसानों को रबी फसल के अलावा खरीफ सीजन में भी खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और खेती के लिए उपयुक्त बीच सहित विभागीय योजनाओं से मिलने वाली लाभों की जानकारी देकर उन्नती कृषि करने में मार्गदर्शन के साथ सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में बगीचा विकासखण्ड के ग्राम बिमड़ा निवासी शंभू साय को ग्रामीण कृषि…
Read More