समीक्षा बैठक : कलेक्टर रोहित व्यास ने लोक निर्माण कार्यों की समीक्षा में ठेकेदारों को दी सख्त चेतावनी, निर्माण कार्यों में देरी पर दो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, कलेक्टर ने दिए तत्काल निर्देश.

समय सीमा उल्लंघन पर कलेक्टर का कहर, दो ठेकेदार सीधे ब्लैकलिस्ट की सूची में अनावश्यक विलंब करने और समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश जशपुर. 30 अप्रैल 2025 : जशपुरनगर में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने तय समय-सीमा का पालन न करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए दो ठेकेदारों को ब्लैक-लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए। यह…

Read More

“प्रेम में ठुकराया तो टांगी से मौत दी”: कुनकुरी की सीएचओ देवकी चक्रेश की हत्या मामले में कुनकुरी की अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, आरोपी मनोज कुमार को उम्रकैद की सजा

प्रेम संबंधों में शंका और प्रतिशोध की परिणति बनी युवती की दर्दनाक मौत कुनकुरी, 30 अप्रैल 2025 : चार साल का प्रेम, दो साल की दूरी और कुछ महीनों की नाराज़गी — और फिर एक जानलेवा वार, जिसने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं और समाज को झकझोर कर रख दिया। कुनकुरी में वर्ष 2022 में घटित बहुचर्चित देवकी चक्रेश की दिल दहला देने वाली हत्या के मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री बलराम कुमार देवांगन ने फैसला सुनाते हुए आरोपी मनोज कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा…

Read More

देश में रोज नफरत फैलाने वाली कांग्रेस का नफरत पर ज्ञान देना हास्यास्पद – देवलाल ठाकुर

रोज वैमनस्यता फैलाने वाले कांग्रेस के ऑफशियल पेज सहित कई कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन लगना चाहिए : देवलाल ठाकुर रायपुर, युवा कांग्रेस के कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा की पोस्ट पर शिकायत को भाजपा ने ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ को चरितार्थ करने वाला कृत्य बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कांग्रेस के ऑफशियल पेज से रोज आपत्तिजनक पोस्ट होते हैं। कई कांग्रेस के नेता भी रोज सोशल मीडिया पर लोगों की भावना को आहत करने वाले पोस्ट करते…

Read More

वक्फ सुधार जनजागरण अभियान छत्तीसगढ़ में 1 मई से लेकर 10 मई तक – किरण सिंह देव

वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ (संशोधन) कानून और मुसलमान वक्फ (निरसन) कानून के संसद में पारित होने के पश्चात पार्टी द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 1 मई से लेकर 10 मई 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किये जाएंगे। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के…

Read More

युक्तियुक्तकरण के नाम पर हजारों स्कूल बंद करके शिक्षकों के पदों को खत्म करने का षड्यंत्र – सुरेंद्र वर्मा

नया सेटअप पूरी तरह से अव्यावहारिक, पहले प्रमोशन फिर ट्रांसफर उसके बाद ही युक्तियुक्तकरण का फैसला ले सरकार युक्तियुक्तकरण और नए सेटअप के नाम पर शिक्षकों का भयादोहन बंद करे सरकार रायपुर/29 अप्रैल 2025। भाजपा सरकार के द्वारा स्कूल और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के नाम पर लिए गए अव्यावहारिक फैसले का कड़ा प्रतिवाद करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि साय सरकार ने छत्तीसगढ़ के हजारों स्कूलों को बंद करके शिक्षकों के रिक्त पदों को खत्म करने का षड्यंत्र रचा है। बिना प्रभावित…

Read More

भाजपा सरकार के संरक्षण में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम से जनता को लूटा जा रहा – धनंजय सिंह ठाकुर

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट परिवहन विभाग के अलावा बाहर भी लगाने की छूट दिया जाये रायपुर/29 अप्रैल 2025। पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के नाम से मची लूट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम से आम जनता को लूटा जा रहा है परिवहन विभाग से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अनिवार्यता के चलते आम जनता परेशान हो रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है…

Read More

हम भी बस्तर में शांति चाहते है लेकिन बस्तर के लोगों के जान माल से समझौता नहीं  – दीपक बैज

रायपुर/29 अप्रैल 2025। इंद्रावती बचाव अभियान के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हम भी बस्तर में शांति चाहते है, लेकिन बस्तर के आदिवासियों के जान माल से समझौता नहीं करेंगे। क्या नक्सलियों के आड़ में आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन और संसाधन को छीनने की साजिश तो नही हो रही? हम शुरू से शंका करते रहे है और यह सब इस सरकार में हुआ भी है। बैलाडीला के संसाधन और पहाड़ को निजी हाथों में बेच दिया गया। कांकेर खदानों को बेच दिया। क्या गारंटी…

Read More

सूरजपुर पुलिस की सघन जांच : सूरजपुर में बाहरी तत्वों पर पुलिस की बड़ी निगरानी, अवैध प्रवासियों के खिलाफ चला चेकिंग ऑपरेशन, नहीं मिली कोई अनियमितता.

सूरजपुर में अवैध प्रवासियों का बड़ी चेकिंग अभियान, 500 व्यक्ति किए गए चेक, नहीं मिले अवैध प्रवासी. सभी थाना प्रभारियों को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखने किया गया निर्देशित. सूरजपुर. 29 अप्रैल 2025 : सूरजपुर जिले में अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा एक सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें अब तक 500 से अधिक लोगों के पहचान-पत्र की जांच की गई। इस अभियान के दौरान कोई…

Read More

कुनकुरी : महिला ने लगाया हॉलीक्रॉस अस्पताल पर गंभीर आरोप, अस्पताल प्रशासन ने दावों को बताया भ्रामक…पढ़ें खबर…जानें पूरा मामला…!

कुनकुरी, 29 अप्रैल 2025 :  जशपुर जिले के कुनकुरी में स्थित मिशन द्वारा संचालित हॉलीक्रॉस अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है, जब एक महिला मरीज द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के आरोपों ने जनचर्चा का विषय बना दिया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों के आधार पर पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है। अधीक्षिका डॉ. दीपशिखा ने बयान जारी कर बताया कि आरोप न केवल भ्रामक हैं, बल्कि इससे मरीजों के बीच अनावश्यक डर और भ्रम की स्थिति भी पैदा हो रही है। जानें…

Read More

सरगुजा में चोर गिरोह का भंडाफोड़ : नाबालिग गिरोह ने बाइक चोरी से मचाया कहर, नाबालिगों से संचालित बाइक चोरी रैकेट का पर्दाफाश, छः लाख का माल बरामद 12 बाइक चोरी का कबूलनामा, 7 दोपहिया वाहन बरामद, न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 133/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया विवेचना में. अंबिकापुर. 29 अप्रैल 2025 : सरगुजा जिले में पुलिस ने दोपहिया वाहन और नकदी-मोबाइल चोरी के मामलों में बड़ी सफलता पाई है। नाबालिगों से संचालित एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। आरोपियों ने कुल 12 बाइक चोरी की बात स्वीकार की है, जिनमें से 7 दोपहिया वाहन और मोबाइल सहित कुल ₹6 लाख का मशरूका…

Read More