समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल दिनांक 19 मार्च 2024 के दोपहर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े को ग्राम कमरगा में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मृत्यु होने की सूचना मिली। तत्काल थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपने स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे, जहां गांव के रातूराम चौहान के मकान बरामदा में अमर साय चौहान पिता सगुन चौहान (उम्र 48 वर्ष) का शव कीचड़ में लथपथ पड़ा मिला। शव के सिर, आंख के ऊपर और कई जगह चोट के निशान थे, प्रथम दृष्टिया मामला हत्यात्मक प्रतीत होने…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर रेंज स्तरीय पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन : राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों द्वारा पी.पी.टी के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण !
आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने व कराने हेतु दिये गये निर्देश. निर्वाचन से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण करने तथा मौके पर बिना विलंब के पहुंचने दिये गये निर्देश. रेंज स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में जिलों के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने हेतु दिये गये गये निर्देश. समदर्शी न्यूज – बिलासपुर : आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपने उत्तरदायित्व का भली-भांति निर्वहन कर सके तथा भयमुक्त वातारण मतदाता को प्राप्त हो, इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक डॉ.संजीव शुक्ला द्वारा बिलासपुर रेंज के…
Read Moreपुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा ली गयी अपराध समीक्षा बैठक, विजिबल और विजिलेंट पुलिसिंग हेतु दिए गए निर्देश.
आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली के लिए भी दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन स्थित बिलासागुड़ी में आयोजित की गयी थी। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा विजिबल एवं विजिलेंट पुलिसिंग, नशे पर रोक लगाने, विवेचना का स्तर बढ़ाने, डीजे एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण एवं अन्य निर्देश सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थानाधिकारियों की दिए गए। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा थानों में पेंडिंग अपराध, पेंडिंग चालान, विवेचना का स्तर उन्नयन, किसी भी…
Read Moreचोरी के दो अपराधों के खुलासे में पुलिस को मिली सफलता : दो अपचारी बालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी की ईको कार, इनवर्टर और एक्साइड बैटरी की गई बरामद….भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपियों के विरूद्ध थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 109/2024 धारा 457,380 भादवि एवं अपराध क्रमांक 173/24 धारा 379 भादवि किया गया था पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : खरसिया पुलिस ने खरसिया के जवाहर नगर से चोरी ईको कार और हमालपारा लकड़ी टाल आफिस से चोरी ही इन्वर्टर, बैटरी के मामले में दो अपचारी बालक और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे चोरी गई कार, इन्वर्टर, बैटरी बरामद कर आरोपितों को सक्षम न्यायालय में न्यायिक रिमांड के लिए भेजा गया है। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली…
Read Moreनाबालिग बालिका से छेड़खानी प्रकरण : आरोपी को धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट में भेजा जेल…..!
आरोपी सुशांत राय उर्फ भम्बोल (50 वर्ष) के विरुद्ध धारा 354 आईपीसी और 8 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में अपराध किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ रायगढ़ : 18 मार्च को थाना धरमजयगढ़ में नाबालिग बालिका के साथ सुशांत राय उर्फ भम्बोल बंगाली नाम के व्यक्ति द्वारा छेड़-छाड़ करने की रिपोर्ट नाबालिग बालिका के परिजन द्वारा आवेदन देकर दर्ज कराया गया। बालिका के परिजन ने बताया कि कल दोपहर करीब 3:00 बजे बालिका को सुशांत राय उर्फ भम्बोल बंगाली अपने लूना में बैठा कर गांव के बाहर खेत में…
Read Moreरामपुर रोड़ पर 30 पाव अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही…!
आरोपी के विरूद्ध की गई है थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही समदर्शी न्यूज – रायगढ़ : जिले में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों पर मुखबीर लगाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर अवैध ब्रिकी के लिये शराब परिवहन कर रहे आरोपित हितेश परमार पिता हरीश परमार उम्र 36 वर्ष सा. षडंगी कालोनी सर्किट हाउस थाना कोतवाली जिला रायगढ़ को रामपुर सर्किट हाउस…
Read Moreबस स्टैंड पर लुक-छिप कर सट्टा-पट्टी लिख रहे व्यक्ति को धरमजयगढ़ पुलिस ने पकड़ा……आरोपी पर जुआ एक्ट के साथ की गई प्रतिबंधक कार्रवाई….!
आरोपी के विरुद्ध धारा 6 (क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से धारा 107, 116(3)/151 सीआरपीसी (CrPC) के अंतर्गत की गई है प्रतिबंधात्मक कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर निकटवर्ती होली त्यौहार एवं आम चुनाव को देखते हए जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर अभियान स्तर पर कार्यवाही जारी है। इसी परिप्रेक्ष्य में नव पदस्थ थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ…
Read Moreअवैध शराब ब्रिकी करने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार : आरोपी के कब्जे से कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर, आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए किया गया पेश.
आरोपी – बंदे कुमार लोनिया पिता धनीराम लोनिया उम्र 34 वर्ष निवासी घुटकू, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.) के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत थाना कोनी में अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु लगातार आदेशित किया जा रहा है। जिसके परिपालन में आज…
Read Moreबड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव सट्टेबाजी घोटाले में हुई एफआईआर, अपराध किया गया दर्ज !
इस एफआईआर में भूपेश बघेल के अलावा महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित 16 अन्य लोगों के नाम हैं सम्मिलित. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव ऑनलाइन बुक ऐप घोटाले में बड़ा झटका लगा है। इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा उन्हें आरोपी के रूप में नामित कर मामला दर्ज किया गया है। इस ऐप का अनुमानित मूल्य ₹ 6,000 करोड़ बताया जाता है, वहीं लोकसभा चुनाव से पहले ये मामला कांग्रेस नेता और पार्टी के लिए कई…
Read Moreबिलासपुर पुलिस डायल 112 ने आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की बचाई जान, सुरक्षित पहुंचाया घर !
घटना स्थल – नेहरू चौक बिलासपुर, घटना – ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करना. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : सिविल लाईन 112 की टीम को इवेंट प्राप्त हुआ था कि एक महिला शहर के मध्य नेहरू चौक में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। सूचना प्राप्त होने पर 112 टीम इवेंट में तत्परता दिखाते हुए तत्काल घटना स्थल नेहरू चौक पहुँची। जहां एक महिला सड़क के बीच खड़ी होकर ट्रक के सामने कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी, जिसे पकड़ कर सड़क के…
Read More