सरगुजा संभाग प्रभारी बने संजीव पाण्डेय, बस्तर संभाग प्रभारी बने गोपाल दीक्षित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी की अनुशंसा से भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी द्वारा विभिन्न पदों की घोषणा की गई है। जो इस प्रकार है– हाई कोर्ट एवं पीआईएल प्रभारी नरेश गुप्ता, सरगुजा संभाग प्रभारी संजीव पाण्डेय, बिलासपुर संभाग प्रभारी अजय केशरवानी, रायपुर संभाग प्रभारी सुधीर पाण्डेय, दुर्ग संभाग प्रभारी बृजेश पाण्डेय, बस्तर संभाग प्रभारी गोपाल दीक्षित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
एचएनएलयू के पूर्व छात्र गौरव कुमार अग्रवाल ने 2021 की संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अपने चयन के साथ अपने अल्मामेटर का नाम किया रोशन
गौरव कुमार अग्रवाल अखिल भारतीय मेरिट सूची में हासिल की 86 वीं रैंक. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एचएनएलयू के पूर्व छात्र गौरव कुमार अग्रवाल ने 2021 की संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अपने चयन के साथ अपने अल्मामेटर का नाम रोशन किया है, उन्होंने अखिल भारतीय मेरिट सूची में 86वीं रैंक हासिल की. गौरव कुमार अग्रवाल 2015-20 के बैच में एचएनएलयू में शुरू से ही मेधावी छात्र थे। गौरव ने पीएस बिलिमोरिया, अमृता और देबेशपांडा, और खेतान एंड कंपनी जैसी प्रमुख लॉ फर्मों के साथ काम किया। एचएनएलयू…
Read Moreपर्यावरण को सुरक्षित एवं समृद्ध करने में हम सबका हो योगदान – यू.डी.मिंज
संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी.मिंज ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को अधिक से अधिक पौध-रोपण करने अपील की जशपुर क़े पर्यावरण को समृद्ध करने अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उसकी सुरक्षा क़े लिए कदम आगे बढ़ाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी. मिंज ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनता से अपील की है कि वे जशपुर क़े पर्यावरण को समृद्ध करने अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उसकी सुरक्षा क़े लिए कदम आगे बढ़ाएं. उन्होंने अपने विधानसभा…
Read Moreपीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त की राशि किसानों के खाते में हुई जमा – सांसद गोमती साय
किसान सम्मान निधि की 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खाते में सीधे जमा की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ के तत्वावधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की केन्द्र में सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गरीब कल्याण सम्मेलन हिमाचल का सीधा प्रसारण किया गया। रायगढ़ में आयोजित प्रसारण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय गरीब कल्याण योजना रायगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ…
Read Moreथॉमस कप विजेता भारतीय टीम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए भेजा हस्ताक्षर किया हुआ बैडमिंटन किट, थॉमस कप जीतकर भारतीय टीम ने रचा इतिहास
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामनाएं भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव ने मुख्यमंत्री को सौंपा उपहार अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन संघ द्वारा इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा छत्तीसगढ़ में आयोजित करने का फैसला आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने दी सहमति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर थॉमस कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने उपहार स्वरूप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के लिए अपने हस्ताक्षर किया हुआ बैडमिंटन किट भेजा है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षरयुक्त बैग और बैडमिंटन रैकेट शामिल है। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव श्री संजय मिश्रा ने आज…
Read Moreकिसानों का आधार कार्ड प्राप्त कर फर्जी तरीके से एटीएम जारी कर किसान सम्मान निधि का रकम निकालने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
थाना सक्ती पुलिस की कार्यवाही में आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा मे एटीएम कार्ड एवं नकदी रकम हुई जप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रात्रि लगभग 02:30 बजे के आसपास बाराद्वार रोड स्थित एसबीआई एटीएम में 04 युवक पैसा निकाल रहे थे, जिसे काफी देर तक एटीएम में खड़े देख कर गार्ड सालिक राम गोंड को संदेह होने पर सक्ती पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल सक्ती पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर युवकों को…
Read Moreसूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल
आरोपी के विरूद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 81/22 धारा 454, 380 भादवि पंजीबद्ध थाना सारागांव की त्वरित कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31 मई 22 को प्रार्थी जयगोपाल केवट उम्र 47 वर्ष निवासी अफरीद द्वारा थाना सारागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि अपने पत्नि के साथ 07 माह पूर्व काम करने कुधरी गया था एवं उसका पुत्र ग्राम अफरीद में ही रहता है। दिनांक 28 मई 22 को उसका पुत्र राजकुमार…
Read Moreमहिला आरक्षक आत्म-हत्या प्रकरण : आरोपी आरक्षक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
आरोपी आरक्षक दुष्यंत पांडेय के विरूद्ध अपराध क्रमांक 362/22 धारा 306 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि महिला आरक्षक ने दिनांक 08 मार्च 22 को अपने शासकीय आवास निलयम कालोनी में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। परिजनों की सूचना पर थाना जांजगीर में मर्ग क्रमांक 21/22 दिनांक 08 मार्च 22 को कायम किया गया था। प्रारंभिक विवेचना के दौरान थाना जांजगीर द्वारा आरोपी आरक्षक दुष्यंत पांडेय के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 362/22…
Read Moreअसली सोना के नाम पर नकली सोना देकर ठगी करने वाले एवं रेल यात्रियों के बैग से चोरी करने वाले गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी भेजे गए जेल
थाना अकलतरा की पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से लगभग 7 लाख 50 हजार के कीमती जेवर, नगदी रकम 49 हजार रूपये व चोरी की मोटर सायकिल बरामद करने के साथ किया गया गिरफ्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31 मई 2022 को प्रार्थी संतोष भारद्वाज निवासी अमरताल ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24 मई 2022 को मोटर सायकिल क्रमांक सी.जी 06 जी.एच. 5325 मे सवार होकर दो अज्ञात व्यक्ति पिकप वाहन बेचने के लिए मेरे पास आये…
Read Moreनायब तहसीलदार के आवेदन पर पटवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा नायब तहसीलदार पामगढ़ के लिखित आवेदन पर हल्का पटवारी नंबर 23 पटवारी देवेन्द्र कुमार साहू के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 244/22 धारा 384 भादवि का अपराध दर्ज किया गया है। प्रारंभिक विवेचना के उपरांत पामगढ़ पुलिस के द्वारा आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर दिनांक 01 जून 22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Read More