मंत्री पीयूष गोयल कह रहे है देश के 140 करोड़ जनता देशभक्त नही है बेहद आपत्तिजनक रायपुर/26 अप्रैल 2025। मोदी सरकार के मंत्री पीयूष गोयल के बयान की कड़ी निंदा और भर्त्सना करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्री पीयूष गोयल पहलगाम आतंकी हमले के लिए देश के 140 करोड़ जनता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, पीयूष गोयल कह है कि देश के 140 करोड़ जनता देशभक्त नहीं है अगर देशभक्त होते तो आतंकी हमला नहीं होता इस प्रकार से बयान देकर…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
शहीदों को नमन: कुनकुरी में एकल अभियान और विहिप के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा और विरोध प्रदर्शन
कुनकुरी में जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, नगरवासियों ने एकजुट होकर जताया आक्रोश कुनकुरी, 26 अप्रैल 2025 : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में देश के विभिन्न प्रांतों के कई हिंदू श्रद्धालुओं के शहीद होने पर शुक्रवार को कुनकुरी जय स्तम्भ चौक में एकल अभियान, विश्व हिंदू परिषद तथा स्थानीय समाज के तत्वावधान में श्रंद्धाजलि सभा एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस आयोजन में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों तथा मातृशक्ति ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम…
Read Moreसड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को न्याय दिलाने का संकल्प : रायगढ़ पुलिस ने एमएसीटी मामलों पर कार्यशाला के जरिए बढ़ाया विवेचकों का कौशल, सड़क पर हादसा और तुरंत मुआवजा, रायगढ़ पुलिस की कार्यशाला से पीड़ितों को मिलेगा त्वरित न्याय.
रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में सड़क दुर्घटनाओं और मुआवजा दावों पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित. रायगढ़. 26 अप्रैल 2025 : पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों की त्रुटिरहित विवेचना और मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) के माध्यम से पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा दिलाने के लिए एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में हो रही इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित और प्रभावी न्याय दिलाना और विवेचकों को अद्यतन कानूनी प्रक्रियाओं से अवगत कराना है। इस कार्यशाला ने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की : कहा- छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने का संकल्प
देश के टॉप-100 शैक्षणिक संस्थानों में स्थान दिलाने के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ में विकसित होंगे राष्ट्रीय मॉडल कॉलेज, खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को मिलेगा वैश्विक आयाम रायपुर 26 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को गुणवत्ता के आधार पर देश के टॉप 100 शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा किया गया तो अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी पढ़ाई…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार ने शसकीय सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी के लिए किया महत्वपूर्ण सुधार, 13 सेवाएं अब पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे में
रायपुर 26 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए एक और महत्वपूर्ण सुधार लागू किया है। राज्य के प्रमुख विभागों की 13 सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत लाया गया है, ताकि नागरिकों और व्यवसायियों को समय पर सेवाएं मिलें। इन विभागों में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, सीईसीबी, वाणिज्य और उद्योग, विधिक माप विज्ञान, नगर तथा ग्राम निवेश और जल संसाधन विभाग शामिल हैं। इस कदम से मंजूरी और अनुमति की प्रक्रिया तय समयसीमा…
Read Moreभीषण गर्मी में छत्तीसगढ़ में बिजली मांग 7000 मेगावॉट पार, महंगी बिजली खरीद कर भी निर्बाध आपूर्ति की सुनिश्चित, 10% बढ़ी विद्युत मांग, छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी ने महंगे दाम पर खरीदी बिजली, उपभोक्ताओं को राहत.
भीषण गर्मी में बिजली की मांग 7000 मेगावॉट पार, एक वर्ष में 10 प्रतिशत शीर्ष मांग वृद्धि, महंगे में खरीद कर भी निर्धारित दर पर आपूर्ति का प्रबंधन कॉल सेंटर में 1 लाख 56 हजार शिकायतें आयीं,जिनका किया गया त्वरित गति से निवारण. रायपुर. 26 अप्रैल 2025 : भीषण गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़कर 7006 मेगावॉट तक पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने उपभोक्ताओं को बिना व्यवधान बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए ऊंची दरों पर भी बिजली खरीदी है। महंगे…
Read Moreसुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
राजस्व विभाग के कार्यों से निखरती है शासन की छवि:आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज लाभ नागरिकों को मिले – मुख्यमंत्री राजस्व न्यायालय का संचालन सप्ताह में न्यूनतम दो दिन अनिवार्य रूप करने दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की: राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश रायपुर 26 अप्रैल 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आम नागरिकों…
Read Moreजशपुर : विभा साइंस क्लब प्रशिक्षण का जशपुर में सफल समापन, 1029 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
जिले में चलाई जाएंगी विभा साइंस क्लब की गतिविधियां जशपुर, 26 अप्रैल 2025 : कलेक्टर रोहित व्यास और विज्ञान भारती के सहयोग से जिले के सभी विकासखंड में विभा साइंस क्लब का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित विभा साइंस क्लब प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को सफलतापूर्वक सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के पश्चात नए शिक्षा सत्र से जिले में साइंस क्लब की विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जिले के 1029 शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।…
Read Moreबागबहार और पत्थलगांव में मंदिर व तालाबों में स्वच्छता श्रमदान, कलेक्टर रोहित व्यास के नेतृत्व में बढ़ा स्वच्छता का संदेश
जशपुर 26 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार स्वच्छता श्रमदान के तहत बागबहार और पत्थलगांव के मंदिर ,तालाब और जनपद पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया और लोगों को परिसर की नियमित साफ सफाई रखने की अपील की गई। इस अवसर पर श्री कलम विश्वकर्मा जनपद सदस्य, रवि परहा सरपंच बागबहार, व्ही. के. राठौर सीईओ जनपद पंचायत, अमित देव एसडीओ आर ई एस ,उप अभियंता , तकनीकी सहायक, ब्लाक समन्वयक एसबीएस,अनिता कुशवाहा पीआरपी, अजित साय रोजगार सहायक, बिहान टीम, पंच गण , ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Read Moreजशप्योर स्टॉल पर पहुंचे खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान : महुआ और मिलेट्स से बने नवाचार उत्पादों की सराहना
जशपुर 26 अप्रैल 2025: सुफलाम फूड प्रोसेसिंग एक्सपो, जो 25-26 अप्रैल को निफ्टेम (NIFTEM) सोनीपत कैंपस में आयोजित हुआ, में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री श्री चिराग पासवान ने जिला प्रशासन जशपुर द्वारा समर्थित जशप्योर (JASHPURE) के स्टॉल का दौरा किया। निफ्टेम के निदेशक श्री हरिंदर ओबेरॉय तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। इस दौरान जशप्योर टीम, जिसका नेतृत्व “बिहान ” की स्व सहायता समूह से जुड़ी आनेश्वरी भगत और गणपति सिंह ने किया, महुआ और मिलेट्स जैसे कोदो, कुटकी, रागी से बने अपने नवाचार उत्पादों का…
Read More