छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लगाएगा दो नए संयंत्र : 1320 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल पॉवर स्टेशन की कल आधार-शिला रखेंगे मुख्यमंत्री !

इन दोनों संयंत्रों से 2029 और 2030 तक बिजली उत्पादन का रखा गया है लक्ष्य. आने वाले भविष्य में छत्तीसगढ़ अपनी आवश्यकताओं के लिए हो सकेगा आत्मनिर्भर. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्रदान करने कल 29 जुलाई को कोरबा में 1320 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन कोरबा का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रखेंगे। यह छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के मामले में सर्वोच्च बनाए रखने की दिशा में एक और मील का पत्थर सिद्ध होगा। इससे छत्तीसगढ़ आने वाले भविष्य…

Read More

फरसाबाहर में 29 जुलाई, दुलदुला में 30 जुलाई एवं कुनकुरी में 31 जुलाई को लगेगा हेल्थ कैम्प : महिलाओं की निःशुल्क जाँच और उपचार करेंगी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज.

पिछले वर्ष भी जिले में चार बार हेल्थ कैम्प कर चुके हैं आयोजित. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : बिलासपुर की प्रसिद्ध प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज जिले में तीन दिन मेडिकल हेल्थ कैम्प करेंगी. माध्यम एम्पावरमेन्ट ट्राइबल एवं रूरल ऑर्गनाइजेशन के द्वारा तीन दिवसीय हेल्थ कैम्प दुलदुला, कुनकुरी एवं फरसाबहार में आयोजित किया गया है, जिसमें बिलासपुर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज शनिवार 29 जुलाई को फरसाबहार में, रविवार 30 जुलाई को दुलदुला में एवं सोमवार 31 जुलाई को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य…

Read More

ग्राम छिरवानी में महिला की हुई हत्या, मामला दर्ज कर जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस….!

परिजनों द्वारा गले में पहनी सोने की माला की चोरी को लेकर अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : कल दिनांक 26 जुलाई 2023 को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को ग्राम छिरवानी में किसी महिला की संदिग्ध हालात में मृत्यु की सूचना मिली। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराते हुये तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके के लिये रवाना हुये। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा…

Read More

यातायात पुलिस ने दी तारापुर विद्यालय के छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी…. ट्रैफिक डीएसपी ने बताया छात्र कब कर सकते है लर्निंग लाइसेंस के लिये अप्लाई…..!

यातायात नियमों की जानकारी देते हुये अवेयरनेस वीडियो क्लिप के जरिये संकेत चिन्हों की जानकारी एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत दंड के प्रावधान से कराया गया अवगत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के क्रम में आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुशांतो बनर्जी के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा तारापुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को ट्रैफिक नियम की जानकारी दी गई। डीएसपी ट्रैफिक द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को बेसिक…

Read More

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 100 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 31,400/-रूपये समन शुल्क !

मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले, बिना रिफलेक्टर ग्लास के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल 31,400/- रूपये समन शुल्क लिया गया। जिसमें बिना रिफ्लेक्टर ग्लास के वाहन चलाते पाए जाने पर 34…

Read More

अवैध शराब और जुआ-सट्टा पर तमनार पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही….अलग-अलग कार्यवाही में 30 लीटर महुआ शराब और सट्टा-पट्टी लिखते पकड़े गये आरोपी….!

आरोपी पूरन तिर्की पिता स्व. गुरूवारू तिर्की उम्र 45 वर्ष साकिन कोलम तमनार के विरूद्ध थाना तमनार में धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर. आरोपी गगन साव पर थाना तमनार में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6, 8 के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर तमनार पुलिस द्वारा क्षेत्र में मुखबिर लगाकर अवैध शराब एवं जुआ-सट्टा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में…

Read More

12 जनजाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति सूची में किया गया सम्मिलित : भाजपा के निर्णय से छत्तीसगढ़ के दस लाख आदिवासियों की जिंदगी पूरी तरह बदल जायेगी, भाजपा का निर्णय आदिवासी समाज को एक-दो दिन नहीं बल्कि पीढ़ियों तक देगा लाभ

आदिवासी हित के इतने बड़े मुद्दे पर काँग्रेस सांसदों का सदन में न रहना प्रमाणित करता है कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी है – भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : 12 जनजाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति सूची में सम्मिलित किए जाने पर जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय के मुख्य आतिथ्य में अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल समुदाय के लोगों और भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार…

Read More

आगामी चुनाव ब्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये निगरानी बदमाश के विरूद्ध भेजा गया जिला बदर करने की कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन, माननीय जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा द्वारा की जावेगी सुनवाई.

निगरानी बदमाश प्रकाश टण्डन उम्र 40 साल साकिन बोरसी थाना पामगढ़ के विरूद्ध अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत कुल 11 अपराधिक प्रकरण एवं 08 प्रकरणों की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही दर्ज है निगरानी बदमाश प्रकाश टंडन के विरूद्ध गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड, नकबजनी चोरी करना संबंधी अपराध है पंजीबद्ध निगरानी बदमाश प्रकाश टण्डन उम्र 40 साल साकिन बोरसी थाना पामगढ़के विरुद्ध थाना पामगढ़ के अलावा थाना शिवरीनारायण, मुलमुला में भी नकबजनी का अपराधिक प्रकरण है दर्ज निगरानी बदमाश का गुण्डागर्दी, मारपीट करने के प्रवृत्ति में कोई सुधार नही होने के…

Read More

नक्सल विरोधी अभियान में सम्मिलित डी.आर.जी, बस्तर फाईटर एवं छ.स.बल की संयुक्त कार्यवाही : सुरक्षा बल द्वारा नक्सल स्मारक किया गया ध्वस्त !

थाना कुकड़ाझोर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मेटानार में नक्सलियों द्वारा बनाया गया था स्मारक. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि जिला नारायणपुर अन्तर्गत डी.आर.जी., बस्तर फाईटर एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (6वीं वाहिनी) की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु कैम्प आकाबेड़ा से मेटानार, कलमानार एवं आसपास के क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। थाना कुकड़ाझोर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मेटानार में नक्सलियों द्वारा स्मारक बनाया गया था, जिसे आज सुरक्षा…

Read More

क्षेत्र में नशीली टेबलेट बेचने वाला युवक घरघोड़ा पुलिस की गिरफ्त में….आरोपी से मोटर सायकल और 448 नग प्रतिबंधित टेबलेट की हुई जप्ती, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

घरघोड़ा पुलिस ने की एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही…. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिला पुलिस नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकने में सक्रीय है। जिले के घरघोड़ा, तमनार, पूंजीपथरा क्षेत्र अंतर्गत असमाजिक तत्वों के द्वारा लुक छिप कर नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को प्राप्त हो रही थी, जिस पर निगाह रख कर लगातार कार्यवाही की जा रही है। गत दिनों पूंजीपथरा पुलिस द्वारा नशीली सिरप बेचने वाले युवक को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत…

Read More