प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी राजनांदगांव जिले में, कलेक्टर कर रहे धान खरीदी व्यवस्था की सतत मानिटरिंग, जिले में रकबे से संबंधित कोई समस्या नहीं

अब तक 1 लाख 10 हजार किसानों से की गई 42 लाख क्विंटल धान की खरीदी, युद्ध स्तर पर किया जा रहा धान का उठाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, प्रदेश में सर्वाधिक रिकार्ड  तोड़ धान खरीदी राजनांदगांव जिले में हुई है। अब तक 1 लाख 10 हजार किसानों से 42 लाख क्ंिवटल धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा स्वयं धान खरीदी व्यवस्था की सतत मानिटरिंग कर रहे हैं। जिले में रकबे से संबंधित कोई समस्या नहीं है। युद्ध स्तर पर धान का उठाव किया…

Read More

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संभाग स्तरीय खेलकूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में जशपुर जिले की छात्राओं ने मारी बाजी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में जिले में स्थित 04 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का जिला स्तरीय खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन 21 दिसम्बर 2021 को किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी संभाग स्तर पर सूरजपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। जशपुर जिले के प्रतिभागियों नें संभाग स्तर पर भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है। खेलकूद प्रतियोगिता मे 200 मीटर दौड़ में अंडर-14, अमीषा भगत, अंडर-19 में आशा खलखो, अंडर-19 600 मीटर दौड़ में प्रियांजली टोप्पो, अंडर 14 रिले रेस…

Read More

जशपुर जिला प्रशासन ने 105 पहाड़ी कोरवा परिवार के सदस्यों को वितरित किया कंबल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां पण्डरापाठ इलाके में पारा 0 डिग्री तक पहुंच रहा है, वहीं जिला मुख्यालय में भी रात का तापमान 01 से 02 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे जिले में ठंड का कहर जारी है। जिसको देखते हुए जशपुर कलेक्टर श्री रितेश अग्रवाल के निर्देश पर ग्राम पंचायत सन्ना अन्तर्गत आने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहट वाले ग्राम चंदूपाठ व लेब्रापाठ में श्रीमती रेशमा मिंज, सरपंच ग्राम पंचायत सन्ना द्वारा 105…

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने 20 पहाड़ी कोरवा परिवारों को कम्बल वितरित किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला पंचायत के सीईओ के एस मंडावी ने विगत दिवस जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत पटिया, रेमने, गीधा के निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा कादोपानी में पहाड़ी कोरवा के 20 परिवार को कम्बल वितरित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा ज़रूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है।

Read More

जशपुर सरना एथनिक रिसॉर्ट में 30 दिसम्बर 2021 को मृदंग आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला प्रशासन जशपुर की पहल, जोहार जशपुर के अंतर्गत कलात्मक, रचनात्मक, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं पर्यटन जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा सरना एथनिक रिसॉर्ट बालाछापर में आगामी 30 दिसम्बर 2021 को मृदंग आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को 15001 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन सभी आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। दर्शक सरना एथनिक रिसोर्ट पहुँचकर कार्यक्रम का आनंद ले सकते है।

Read More

अटल प्रतिज्ञा का परिणाम है छत्तीसगढ़ राज्य- अशोक बजाज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जनता के ह्रदय की धड़कन को बखूबी समझने वाले राष्ट्रनायक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि 21 वर्ष पूर्व 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का उदय हुआ. उन्होंने 1998 में सप्रेशाला रायपुर के मैदान में जनता के नब्ज को टटोल कर वादा किया था कि यदि आप लोकसभा की 11 में से 11 सीटो में भाजपा को जितायेंगे तो मैं आपको छत्तीसगढ़ राज्य दूंगा. हालाँकि चुनाव में भाजपा को 11 में से 8 सीटें ही मिली लेकिन…

Read More

क्रिसमस एवं नववर्ष त्यौहार पर जशपुर जिले के समस्त गिरिजाघरों व पिकनिक स्पॉट में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाई गई ड्यूटी, पिकनिक स्पॉट को चिन्हांकित कर 50 पॉइंट पर लगभग 200 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सुरक्षा ड्यूटी में कर्तव्यस्थ किया गया साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों में लगातार की गई पेट्रोलिंग

जिले के डेम के किनारे स्थित पिकनिक स्पॉट में राजपत्रित पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एस.डी.आर.एफ. की टीम लगाई गई थाना व चौकी क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने] तेज गति से वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये 4200  रूपये समन शुल्क वसूल की गई शराब पीकर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो] जशपुर. क्रिसमस त्यौहार के अवसर पर जशपुर जिले में स्थित समस्त गिरिजाघरों…

Read More

छात्रावास से घर के लिये निकली नाबालिग को रास्ते से भगा कर ले गया युवक, नाबालिग के पिता को फोन पर कहा मत ढूंढना, पिता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक को पुलिस ने अम्बिकापुर से किया गिफ्तार

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अपराध कायमी के 5 घंटे के अंदर सायबर सेल की सहायता से थाना सन्ना पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार थाना सन्ना में आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 363, 376 एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट में अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.12.2021 को थाना सन्ना क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने थाना सन्ना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका…

Read More

भाजपा मण्डल कुनकुरी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की मनाई गई जन्म जयंती

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। नगर के सनातन धर्म शाला में आयोजित कार्यक्रम में संगठन सहित नगर के प्रमुख लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में स्वर्गीय बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। मण्डल के समस्त बूथ स्तर पर जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए…

Read More

क्रिसमस पर्व: कमजोर लोगो का सहयोग करना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है – विशप स्वामी

रोजरी की महारानी महागिरजा कुनकुरी में येसु जन्म का पर्व मना धूमधाम से, धर्मप्रांत मुख्यालय कुनकुरी में क्रिसमस पर्व को लेकर मसीह धर्मावलम्बियों में उत्साह का माहौल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. काथलिक धर्मप्रांतीय मुख्यालय कुनकुरी के रोजरी की महारानी महागिरजा में येसु जन्म का पर्व शुक्रवार की रात्री से प्रारंभ हुआ। इस धार्मिक अवसर पर सभी धर्म के लोगो की उपस्थिति रही। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक विधान के मुख्य अनुष्ठाता एवं विशप एम्मानुएल केरकेट्टा डीडी ने अपने संबोधन में धार्मिक संदेश देते हुए कहा कि ईश्वर ने अपने इकलैते…

Read More