कौशिल्या माता मंदिर में दर्शन कर, मंदिर परिसर में नियमित सफाई पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था के लिए दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर जिले के चंदखुरी नगर पंचायत क्षेत्र में औचक निरीक्षक कर यहां पर विविध नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चंदखुरी नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियमित रूप से साफ-सफाई तथा घर-घर कचरा कलेक्शन कराने के निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने चंदखुरी कौशिल्या…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत ”विश्वास कार्यक्रम“ का हुआ आयोजन, आम नागरिकों को मानव तस्करी, एटीएम फ्रॉड, रोड एक्सीडेंट, सायबर अपराध, टोनही प्रताड़ना के संबंध में दी गई जानकारी
जिले के समस्त थाना व चौकी के 21 ग्रामों में संबंधित अनुविभाग के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना व चौकी प्रभारी की उपस्थिति में चलित थाना व जनचौपाल का किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार ”रूरल पुलिसिंग“ बढ़ाये जाने की आवश्यकता के मद्देनजर थाना व चौकी के ग्रामों में जाकर स्थानीय ग्राम प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर गांव की समस्या, विवाद एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी लेकर उनका निराकरण करने का प्रयास करना अत्यंत आवश्यक हैै। इसी तारतम्य में…
Read Moreनाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा कार्यवाही कर अपहृता को बरामद कर आरोपी को 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
थाना आस्ता में आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376 भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रकरण के बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 6.11.2021 को थाना आस्ता क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को विवेक नायक द्वारा दिनांक 5.11.2021 को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। रिपोर्ट पर थाना आस्ता में धारा 363 भा.द.वि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की…
Read Moreजशपुर जिले के सभी पंचायतों में 9 और 10 नवम्बर को किया जाएगा धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का होगा पुतला दहन – भाजपा
भाजपा नेता विजय शर्मा पर भूपेश सरकार के द्वारा की गई एक तरफा कार्यवाही के विरोध में भाजपा का आंदोलन जशपुर जिले में अब हुआ तेज सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. भाजपा नेता विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर कवर्धा मामले में भूपेश सरकार पर एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाते हुवे भाजपा ने विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए आंदोलन तेज कर दिया है। इस क्रम में जशपुर जिले में भी आंदोलन किया जाना है। जिसके लिए रूपरेखा भी तैयार किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री…
Read Moreग्रामीणों से बैंकिंग सुविधा की आड़ में ठगी करने वाली कॉमन सर्विस प्वाईंट संचालक आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लम्बे समय से संलिप्त थी ठगी में
आधार नंबर प्राप्त कर स्वयं के द्वारा रजिस्टर में हस्ताक्षर, अंगुठा निशान लेकर बॉयोमैट्रिक डिवाईस उपकरण के माध्यम से कर रही थी फर्जीवाड़ा थाना दुलदुला में आरोपिया के विरूद्ध धारा 420, 406 भा.द.वि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रकरण के बारे में पुलिस ने बताया कि आवेदकगण श्रीमती आशिका बाई निवासी बागबुड़ी एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा कुमारी लक्ष्मी बाई के विरूद्ध ग्राहक सेवा केन्द्र के माध्यम से अधिक रकम आवेदकों के खाते से निकालकर ठगी करने के संबंध में थाना दुलदुला में शिकायत किया गया था।…
Read Moreसीआरपीएफ कैम्प की घटना दुर्भाग्यजनक : मुख्यमंत्री श्री बघेल
मृतक जवानों के प्रति जताई संवेदना, घायल जवानों के बेहतर इलाज के दिये निर्देश इंद्रावती नदी में डूबने से दो लोगों की मृत्यु की घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख प्रकट किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मृत्यु की दुर्भाग्य जनक घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। श्री बघेल…
Read Moreमुख्यमंत्री को महानदी आरती महोत्सव में शामिल होने का मिला न्यौता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के नेतृत्व में आए महानदी प्रहरी तुलसी मानस मंच सेवा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 18 नवंबर को दरहाघाट, चंद्रपुर में आयोजित होने वाले महानदी आरती महोत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर महानदी प्रहरी तुलसी मानस मंच सेवा समिति के अध्यक्ष सन्तराम यादव सहित रामानन्द यादव, सीताराम देवांगन, रामलाल यादव, विजय देवांगन, दिलेश्वर देवांगन, गौतम देवांगन,…
Read Moreनाबालिग को बहला फुसलाकर घर से भगाया, 6 माह तक कराता रहा दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…जाने पुरा मामला….
थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376(2)(द) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रकरण के बारे में पुलिस ने बताया कि दिनांक 1 मई 2021 को थाना बागबहार क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी 17 वर्षीय 2 माह की नाबालिग पुत्री दिनांक 21.04.2021 को घर में बिना किसी को बताये कहीं चली गई। कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना बागबहार में धारा…
Read Moreवाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जीएसटी की दिक्कतों, विसंगतियों और इसके सरलीकरण के संबंध में व्यावसायिक संगठनों से की चर्चा
व्यापार एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों से लिए सुझाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. वाणिज्यिक कर मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने आज विभिन्न व्यावसायिक एवं व्यापारिक संगठनों से जीएसटी की दिक्कतों, विसंगतियों और इसके सरलीकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने दोनों संगठनों के पदाधिकारियों से इस संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए। वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी और आयुक्त समीर विश्नोई भी इस दौरान मौजूद थे। श्री सिंहदेव ने सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आज हुई चर्चा के दौरान कहा कि कोरोना आने के…
Read Moreमुख्यमंत्री 8 नवम्बर को रायगढ़, जांजगीर-चांपा और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 नवंबर को रायगढ़, जांजगीर-चांपा और दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल 8 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.20 बजे शासकीय महात्मा गांधी कॉलेज मैदान खरसिया पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री दोपहर 1.25 बजे शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 3.05 बजे खरसिया से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.15 बजे मालखरौदा के ग्राम…
Read More