रायपुर में ‘चाकू गैंगस्टर’ का आतंक : शिवानंद नगर में खौफ फैलाने की कोशिश नाकाम, धारदार हथियार के साथ आरोपी युवक अल्फाज खान उर्फ आशु गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

चाकू लहराकर फैला रहा था खौफ, झंडा चौक से आरोपी अल्फाज खान उर्फ आशु रंगे हाथ गिरफ्तार. आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 443/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध. रायपुर. 19 मई 2025 : रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के झंडा चौक शिवानंद नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को धमका रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अल्फाज खान उर्फ आशु को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक धारदार…

Read More

एंटी क्राइम एण्ड साईबर यूनिट की बड़ी कार्यवाही : अंतर्राज्यीय ‘ड्रग डीलर्स’ दंपति एक्सप्रेस-वे पर गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार, उड़ीसा से रायपुर में फैला रहे थे नशे का कारोबार, 2 लाख की नशे की खेप 18 किलो गांजा जप्त, नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत हुई कार्यवाही.

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के बाजू एक्सप्रेस-वे पास पकड़ा गया आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ, आरोपी है मूलतः उड़ीसा के निवासी, प्रकरण में संलिप्त है एक महिला आरोपी. आरोपियों को कब्जे से 18 किलो 380 ग्राम गांजा किया गया जप्त, जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,00,000/- रूपये. आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 128/25 धारा 20–बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध. रायपुर.18 मई 2025 : रायपुर में पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली…

Read More

गांवों में अपराध नियंत्रण की नई पहल : बतौली में कोटवारों का सम्मेलन आयोजित, कोटवार बनेंगे पुलिस की आंख-कान, बतौली थाना में हुई जागरूकता बैठक.

आपराधिक गतिविधियों को रोकने पुलिस एवं कोटवार के बीच आवश्यक तालमेल हेतु किया गया सम्मलेन, कोटवारों को ग्राम सुरक्षा के सम्बन्ध में दिए गए दिशा निर्देश. बाहरी व्यक्तियों के गाँव में आने-जाने पर पुलिस टीम को सूचना देने एवं साइबर ठगी के विभिन्न पहलुओं से किया गया जागरूक, ग्राम स्तर पर पुलिस की होगी मजबूत पकड़. अंबिकापुर. 17 मई 2025 : थाना बतौली में शनिवार को एक विशेष कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं साइबर अपराधों से बचाव के लिए कोटवारों को जागरूक…

Read More

भारतीय सेना के सम्मान में निकली सरगुजा पुलिस की तिरंगा यात्रा, नागरिकों को देशभक्ति से किया गया ओतप्रोत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में दिखा उत्साह शहर के प्रमुख चौक चौराहो मे पुलिस टीम द्वारा मोटरसायकल रैली निकालकर देश के सैनिको के अदम्य साहस को किया गया सलाम। सरगुजा पुलिस की देशभक्ति एवं जनसेवा से ओतप्रोत कार्यक्रम से नागरिको मे हुआ देशभक्ति का संचार अम्बिकापुर, 17 मई 2025 : आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टोलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित कार्यक्रम तिरंगा यात्रा का आयोजन आज दिनांक 17/05/25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश…

Read More

सुकमा के चिंगावरम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा: रैली में शामिल हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

चिंगावरम, सुकमा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं मंत्री केदार कश्यप का दौरा : 17 मई 2010 को नक्सलियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों को दी श्रद्धांजलि रायपुर17 मई 202/उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप एकदिवसीय दौरे पर आज सुकमा जिले के चिंगावरम पहुंचे। उनके साथ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुंदरराज, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव तथा महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ चिंगावरम में 17 मई 2010…

Read More

देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़ : तिरंगा यात्रा में प्रदेशभर में उमड़ा जनसैलाब – मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों ने किया नेतृत्व, हर जिले में गूंजा भारत माता की जय, हर गांव में लहराया तिरंगा

रायपुर 17 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ कार्यक्रम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरगाथा को जनमानस से जोड़ने के लिए आज पूरे प्रदेश में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भारतीय सेना के साहस को सम्मान और नागरिक एकजुटता का स्पष्ट प्रतीक बन गया। जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के चराईडांड़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया…

Read More

छत्तीसगढ़ में खरीफ 2025 की तैयारी हेतु विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक : किसानों को तकनीकी जानकारी व नवाचार से जोड़ने की राष्ट्रीय पहल

रायपुर 17 मई 2025/ भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार  विकसित कृषि संकल्प अभियान वर्ष 2025 का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य के सभी विकासखंडों में किया  जाएगा । यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान खरीफ मौसम 2025 की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने हेतु प्रारंभ किया गया है।छत्तीसगढ़ राज्य में अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि…

Read More

पूर्व मंत्री मूणत का बड़ा बयान : पाँच साल में कांग्रेस ने रायपुर में कुछ नहीं किया, मूणत ने साधा निशाना, किया सिर्फ भ्रष्टाचार, ‘स्काई वॉक’ में देरी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार.

स्काई वॉक के लिए अलग से बजट प्रावधान नहीं, पूर्व में स्वीकृत राशि से ही बनेगा – विधायक राजेश मूणत पूर्व मंत्री व विधायक मूणत पत्रकार वार्ता में गरजे, पाँच साल के शासनकाल में कांग्रेस ने राजधानी के विकास के लिए एक भी काम नहीं किया है, केवल भ्रष्टाचार किया. प्रदेश सरकार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर मूणत ने कहा : स्काई वॉक बनने से पैदल चलने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी, ट्रैफिक और हादसे होंगे नियंत्रित. रायपुर. 17 मई 2025 : रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व मंत्री…

Read More

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और शालाओं का युक्तियुक्तकरण : स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम

रायपुर, 17 मई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को अधिक सशक्त, संतुलित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण किए जाने की पहल की है। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है, ताकि शिक्षक संसाधनों का अधिकतम और समान उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। प्रदेश में वर्तमान में 30 हजार 700 शासकीय प्राथमिक शालाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें छात्र-शिक्षक अनुपात 21.84 है। वहीं 13 हजार 149 पूर्व माध्यमिक शालाओं में यह…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री ग्राम चराईडांड़ के मिर्धा परिवार की बेटी तेजस्विनी की शादी में पहुंचकर अपना आशीर्वाद दिए

जशपुर 17 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुलदुला विकास खंड के ग्राम चराईडाड़ में मिर्धा परिवार के मनबहाल राम और श्रीमती उमा देवी की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचकर नव वधू तेजस्विनी सिंह और अमित कुमार को अपना आशीर्वाद दिए और सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, भरत सिंह, विक्रमादित्य सिंह जुदेव, सुनील गुप्ता, कृष्णा राय और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Read More