जशपुर पुलिस व प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से सड़क सुरक्षा मितानों, हेतु कुनकुरी थाना परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन. जिला रेड क्रॉस सोसायटी के विशेषज्ञ डॉक्टरों व मास्टर ट्रेनरों की टीम कर रही है, सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों के प्राथमिक उपचार हेतु सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशिक्षित. उद्देश्य:- गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के बाद एक घंटे का समय) के दौरान घायलों के सही प्राथमिक उपचार से, उनकी जान बचाने में मिलेगी सहायता. 25 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगा कुनकुरी…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
आठ साल बाद मिला न्याय : प्राकृतिक आपदा में मृत युवक के परिवार को मिली 4 लाख की राहत राशि, जशपुर में डूबने से मृत युवक के पिता को मिला मुआवजा.
प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु चार लाख की राशि स्वीकृत. जशपुर. 26 सितम्बर 2025 : जशपुर जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि के एक मामले में मृतक के परिजनों को आर्थिक राहत प्रदान की है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आर.बी.सी. 6-4 के अंतर्गत मृतक के परिजनों के लिए ₹4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की है। यह राशि कांसाबेल तहसील के ग्राम गरईबंध निवासी स्व. उज्जवल भगत के पिता उजयनाथ भगत को प्रदान की जाएगी। स्व. उज्जवल भगत…
Read Moreकृषि में क्रांति : जशपुर की मिट्टी से निकली सफलता की कहानी, 60 वर्षीय किसान ने बदली खेती की परिभाषा, आधुनिक तकनीक से की कमाई ₹16,000 प्रति एकड़ ! उन्नत तकनीक ने बदल दी गेहूं के फसल की किस्मत !
गेहूं की फसल कम लागत में किसानों को को रहा अधिक लाभ. जशपुर. 26 सितम्बर 2025 : जशपुर जिले के किसानों के लिए अब खेती मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। परंपरागत खेती छोड़कर उन्नत तकनीकी विधि अपनाने वाले किसान अब कम लागत में अधिक उत्पादन और दुगुनी आमदनी पा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप कृषि विभाग और उद्यान विभाग के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक खेती का प्रसार तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार के ग्राम बोखी के 60 वर्षीय…
Read Moreआर्थिक सुधार और राष्ट्रवाद की गूंज : कुनकुरी में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी रिफॉर्म पर बड़ा आयोजन, नेक्स्ट जेन जीएसटी से आत्मनिर्भर भारत की राह आसान, कुनकुरी में नेताओं ने रखा विज़न और संकल्प.
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, नेक्स्ट जेन जीएसटी (GST) रिफॉर्म एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी का संयुक्त आयोजन. कुनकुरी. 25 सितंबर 2025 : मंगल भवन, कुनकुरी में भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म पर कार्यशाला और पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती, महिला उद्यमिता, और कर सुधारों पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को आज की आर्थिक और…
Read Moreकोयले पर कंपनसेशन सेस खत्म, बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, बिजली बिल में आई बड़ी राहत ! जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से घट सकती है प्रति यूनिट लागत.
जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से बिजली बिल में भी होगी कमी. रायपुर. 25 सितंबर 2025 : भारत सरकार ने 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म 2.0 लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था में कोयले पर लगने वाला कंपनसेशन सेस समाप्त कर दिया गया है, जबकि जीएसटी दर को 5% से बढ़ाकर 18% किया गया है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को कोयले की लागत औसतन 152.36 रुपये प्रति टन कम लगेगी, जिससे बिजली उत्पादन लागत में प्रति यूनिट लगभग 11.54 पैसे की कमी की संभावना है। इस कदम…
Read Moreचमत्कारिक बरामदगी : मोबाइल चोरों की नींद हराम, रायगढ़ पुलिस ने एक साथ 35 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर वापस लौटाए मालिकों को, लोगों के चेहरों पर छाई खुशी.
साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने 35 गुम/चोरी के मोबाइल लौटाए मालिकों को, लोगों के चेहरों पर आई खुशी. रायगढ़. 24 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिले की साइबर सेल टीम ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल और साइबर डीएसपी श्री अनिल कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में टीम ने CEIR पोर्टल और तकनीकी सहयोग से 35 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके असली मालिकों को लौटाया। इस पहल से नागरिकों के चेहरों पर खुशी और पुलिस के प्रति…
Read Moreपॉक्सो कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला : जूटमिल विवेचना अधिकारी की मेहनत से मिला नाबालिग को न्याय, रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में आरोपी को 20 साल जेल और अर्थदंड की सजा.
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल सश्रम कारावास, एफटीएसटी (पॉक्सो) कोर्ट ने सुनाया फैसला विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक गिरधारी की रंग लाई मेहनत, नाबालिग को मिला न्याय. रायगढ़. 24 सितंबर 2025 : रायगढ़ एफटीएसटी (पॉक्सो) कोर्ट ने थाना जूटमिल के नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी प्रकाश दास महंत उर्फ बाटू उर्फ बादशाह को 20 साल सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में उपनिरीक्षक गिरधारी द्वारा की गई कठोर और निष्ठापूर्ण विवेचना ने अदालत में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिससे…
Read Moreरायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल का सख्त संदेश : वार्षिक निरीक्षण में चमका तमनार थाना, तमनार थाने के निरीक्षण में अनुशासन और जनहित सर्वोपरि, एसपी ने स्वच्छता और जनसेवा को बताया सराहनीय.
पुलिस अधीक्षक ने तमनार थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, रिकार्ड संधारण, साफ-सफाई और वृक्षारोपण की सराहना, अनुशासन और जनसेवा पर दिया जोर. रायगढ़. 24 सितंबर 2025 : रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने 24 सितंबर 2025 को तमनार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों की परेड और अनुशासन की सराहना की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया। थाना परिसर की स्वच्छता और वृक्षारोपण को सराहनीय बताते हुए उन्होंने पुलिस कर्मियों को आमजन के साथ मधुर व्यवहार रखने और लंबित प्रकरणों का समय पर…
Read Moreएनडीपीएस केस में बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में गांजा तस्कर की करोड़ों की काली कमाई पर वार, सफेमा कोर्ट से रायगढ़ पुलिस ने पहली बार गांजा तस्कर की संपत्ति कराई जब्त, सफेमा कोर्ट ने 15 लाख की संपत्ति कराई फ्रीज.
गांजा तस्कर भागवत साहू की 15 लाख से अधिक की संपत्ति सफेमा कोर्ट से फ्रीज. रायगढ़. 24 सितंबर 2025 : रायगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिले में पहली बार सफेमा कोर्ट से बड़ी कार्रवाई कराई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर भागवत साहू की लगभग 15 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को सफेमा कोर्ट, मुंबई से फ्रीज कराया गया है। इस ऐतिहासिक कदम के बाद आरोपी अपनी इस संपत्ति का न तो लेन-देन कर सकेगा और न ही उपयोग। पुलिस अधीक्षक…
Read Moreसंगठित बैटरी चोरी का खुलासा : 72 घंटे में बैटरी चोर गिरोह धराया, चार बैटरियां बरामद, रायगढ़ में तीन आरोपी चढ़े चोर पुलिस के हत्थे, घरघोड़ा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई.
घरघोड़ा पुलिस ने तीन बैटरी चोरों को दबोचा, पंप हाउस और मोबाइल दुकान से चोरी की चार बैटरी बरामद. रायगढ़. 24 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बैटरी चोरी की लगातार वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घरघोड़ा पुलिस ने पंप हाउस और मोबाइल दुकान से चोरी की गई चार बैटरियों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में फैली दहशत…
Read More