किसानों को धान विक्रय में मिलेगी सहुलियत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं संस्कृति विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज छुईखदान विकासखंड के ग्राम ठाकुरटोला में नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम ठाकुरटोला में छात्रावास खोलने की घोषणा की। कार्यक्रम में किसानों को मशरूम बीज और स्वसहायता समूह की महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि ठाकुरटोला में नए…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
धान खरीदी की तैयारी के लिए आरंभिक तैयारी पूर्ण, प्रथम दिन से होगी किसान बारदाने में खरीदी, बारदाना की उपलब्धता के लिए किए जा रहे हरसंभव प्रयास, जिले में इस वर्ष 145 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से की जाएगी धान खरीदी
किसानों की सुविधा के दृष्टिगत जिले में 6 नवीन धान उपार्जन केन्द्र आडेझर, परसाटोला, रेंगाकठेरा, झाडीखैरी (कुहीकला), घुघवा, ठंडार में प्रारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1 दिसम्बर 2021 से धान खरीदी प्रांरभ की जाएगी। जिले में विगत वर्ष 139 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया गया था। इस वर्ष राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये राजनांदगांव जिले में 6 नवीन धान उपार्जन केन्द्र आडेझर, परसाटोला, रेंगाकठेरा, झाडीखैरी (कुहीकला), घुघवा,…
Read Moreचिटफंड कंपनी में डूबी जमा पूंजी मिलने पर गिरधारी के जीवन में आई उम्मीद की रोशनी
मुख्यमंत्री की पहल पर अब तक 2 लाख रूपए की राशि मिली, तहेदिल से मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम टप्पा कोलिहापुरी के गिरधारी लाल साहू के जीवन में उम्मीद की रोशनी आई है। उन्होंने बताया कि चिटफंड कंपनी याल्स्को में उन्होंने अपने खेत का विक्रय कर मिली राशि 5 लाख रूपए लगाई थी। चिटफंड कंपनी याल्स्को में उनके रिश्तेदार कार्य करते थे। उन्होंने श्री गिरधारी को इस कंपनी में राशि निवेश करने के लिए कहा। श्री गिरधारी ने बताया कि अपने रिश्तेदार की…
Read Moreजिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 नवम्बर को लुड़ेग में
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर पत्थलगांव में 27 नवम्बर 2021 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग में आयोजित किया गया है। कलेक्टर ने शिविर के लिए ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इनके द्वारा योजनाओं तथा क्रिया कलापों की आम जनता को जानकारी दिया जाएगा।
Read Moreनेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को, नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की अध्यक्षा श्रीमती अनिता डहरिया की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला न्यायालय जशपुर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 11 दिसम्बर 2021 को जिले में आयोजित के नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अमित जिन्दल, विभिन्न बैंको के अधिकारी, नगरपालिका के अधिकारी, अधिवक्ता आदि उपस्थित थे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर ने…
Read Moreजशपुर जिला स्तरीय औद्योगिक विकास सेमीनार एवं संगोष्ठी का कार्यक्रम का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रणा सभाकक्ष में जिला स्तरीय औद्योगिक विकास सेमीनार एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 110 व्यापारी एवं नवउद्यमी सम्मिलित हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले के नव उद्यमियों के समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रीन उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। वन मण्डलाअधिकारी कृष्ण जाधव ने जिले में प्राप्त वनोपज एवं कृषि उत्पादों के प्रोसेसिंग से संबंधित उद्योग स्थापित करने की सलाह दी। संगोष्ठी में सम्मिलित नव उद्यमियों द्वारा…
Read Moreजशपुर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला खेल अधिकारी जे.के.प्रसाद के दिशा निर्देशन में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रणजीता स्टेडियम जशपुर में किया गया। जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, रस्साकसी, बास्केटबॉल, हैण्डबॉल, व्हॉलीबॉल कुष्ती एवं तीरंदाजी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसके अंतर्गत खेल में विजेता रहे प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया। जिला खेल अधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि समूह खेल व्हॉलीबॉल में कुनकुरी की टीम विजेता…
Read Moreकुपोषण दूर करने जशपुर जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रो में पोषण वाटिका किया जा रहा विकसित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में पोषण अभियान के तहत जिले में कुपोषण की दर को कम करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रो में पोषण वाटिका विकसित की जा रही है। जहां बच्चों को पौष्टिक आहार, गर्म भोजन, रेडी टू ईंट प्रदान किया जा रहा है। उनको ताजी और पोषण युक्त हरी सब्जियों से बना खाना मिले इसहेतु आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड के पमशाला सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र भूहिरटोली में…
Read Moreजशपुर जिले के 143 शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान किया गया घोषित, कलेक्टर ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल द्वारा विगत दिवस जिले के 143 शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने हेतु संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिले के समस्त विद्यालयों को तम्बाकु मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित करने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में विभिन्न विकासखंडो के 143 शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया है। जिसके अंतर्गत विकासखंड जशपुर…
Read Moreमंहगाई से त्रस्त देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है-मोहन मरकाम
मोदी सरकार की कमरतोड़ मंहगाई के कारण सब्जी,दूध,पेट्रोल,डीजल लेना आम जनता के लिये लेना कठिन हो गया है जन जागरण पदयात्रा में उमड़ रही हजारों-हजार की भीड़ मोदी सरकार के ताबूत में आखरी कील साबित होगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गाँधी के निर्देशानुसार प्रदेश में मोदी सरकार की कमरतोड़ मंहगाई के खिलाफ पदयात्रा की जा रही है।पदयात्रा के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि आज जैजैपुर विधानसभा के हसौद में जन जागरण पदयात्रा में पंहुचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन…
Read More