यातायात पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 68 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 20,900/- रूपये समन शुल्क.

शराब पीकर वाहन चलाते पाये गए एक वाहन चालक को पेश किया जाएगा न्यायालय में बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए 19, नो पार्किंग में वाहन खड़ा किये पाए गए 13 एवं मोटर सायकल में तीन सवारी चलाते पाए गए 13 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 68 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के…

Read More

हाईक के उद्देश्य को पूर्ण कर वापस लौटे जिले के स्काउटर गाइडर, मनाली हाईक कार्यक्रम में जिला जशपुर के सात स्काउटर गाइडर हुए सम्मिलित !

पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अनेक शैक्षिक गतिविधियों का भ्रमण कर वहां के रहन-सहन व्यापार, संस्कृति, रिती-रिवाज से हुए परिचित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छतीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर राज्य सचिव कैलाश सोनी के नेतृत्व में आयोजित मनाली हाईक कार्यक्रम में जिला के सात स्काउटर गाइडर सम्मिलित होकर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अनेक शैक्षिक गतिविधियों का भ्रमण कर वहां के रहन-सहन व्यापार, संस्कृति, रिती-रिवाज की जानकारी को अपने स्मृति पटल पर अंकित किए. उन्होंने मनाली के प्रसिद्ध हडिम्बा देवी मंदिर जो महाकाव्य महाभारत के…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी : थाना गांधीनगर द्वारा नाबालिग से अनाचार के मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल !

नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने पर की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : प्रार्थी द्वारा दिनांक 27 मई 23 को थाना गांधीनगर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना दिनांक 20 मई 23 को मेरी नाबालिग लड़की अपनी सहेली से मिलने की बात बोलकर घर से निकली हैं, जो अभी तक वापस नही आई हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाकर ले गया हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सदर धारा…

Read More

हत्या के मामले में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता : घटना कारित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों द्वारा भीख मांगने की बात को लेकर मृतक से वाद-विवाद कर की गई थी मारपीट !

आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 334/23 धारा 302,34 भा.द.वि. पंजीबद्ध थाना कोतवाली द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अम्बिकापुर : दिनांक 28 मई 23 को मृतक मंगरू राम साकिन महामाया मंदिर के पास अम्बिकापुर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान फौत हो जाने पर जिला अस्पताल से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर मामले में मर्ग जांच दौरान अपराध क्रमांक 334/23 धारा 302,34 भा.द.वि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग के सतत…

Read More

सूरजपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने किया पदभार ग्रहण !

जिले में बेहतर पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिए जाने से कराया अवगत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : जिले के नए पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का पदभार ग्रहण करने बुधवार 31 मई 2023 को जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, तत्पश्चात् उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा नवागंतुक पुलिस अधीक्षक श्री एलिसेला को जिले के हालातों एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए जिले का चार्ज…

Read More

मिनीमाता महतारी जतन योजना महिला श्रमिकों के लिए वरदान साबित हो रही हैं, पंजीकृत 26 महिला श्रमिकों को 5 लाख 20 हजार रूपये की दी गई सहायता राशि.

बच्चों के पालन-पोषण में राशि से मिलती है सहायता, हितग्राहियों ने छत्तीसगढ़ शासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : राज्य शासन द्वारा लागू मिनीमाता महतारी जतन योजना पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए लाभदायक है। इस योजना अंतर्गत पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को प्रसूति सहायता राशि के रूप में 20 हजार रूपये एकमुश्त देने का प्रावधान है। यह राशि महिला श्रमिकों को बच्चे के जन्म के पश्चात प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ पहले दो बच्चों के प्रसव के लिए दिया जाता है। इस तारतम्य में…

Read More

रात्रि में घर अंदर घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, थाना बलौदा पुलिस एवं गठित विशेष पुलिस टीम ने की संयुक्त कार्यवाही, आरोपियों को सक्ति से किया गया गिरफ्तार !

आरोपीगण के विरूद्ध 457,380,34 भादवि के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर 70,000/- रुपया किया गया बरामद. आरोपी नागेंद्र पटेल उर्फ नानू को पूर्व में 12 से अधिक चोरी के मामले में भेजा गया है जेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बलौदा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्यारेलाल कुर्रे निवासी वार्ड क्रमांक 13 रसौटा द्वारा थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना दिनांक 10 मई 23 को रात्रि खाना…

Read More

महिला एवं नाबालिग बालिका संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, अपहृता को आरोपी के कब्जे से पुणे महाराष्ट्र से किया गया बरामद

थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 284/22 धारा 363 भादवि हुआ था पंजीबद्ध, विवेचना के उपरांत जोड़ी गई 366,376 भादवि 04, 06 पाक्सो एक्ट की धारा. आरोपी इंद्रजीत सिंह को शिवरीनारायण पुलिस द्वारा दिनांक 30 मई 23 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 14 सितंबर 22 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर…

Read More

कांसाबेल का स्वास्थ्य अमला गृह भेंट करके चिन्हांकित और पंजीकृत गर्भवती माताओं को इमरजेंसी संपर्क नम्बर की दे रहा जानकारी.

गर्भवती माताओं को संस्थागत् प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित, पौष्टिक भोजन लेने के लिए दी गई सलाह समदर्शी न्यूज ब्यूरो,जशपुर जशपुर : कांसाबेल विकासखण्ड के स्वास्थ्य विभाग का अमला गृह भेंट करके चिन्हांकित और पंजीकृत गर्भवती माताओं को संस्थागत् प्रसव कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और आपातकालीन के समय में 102, 108 एवं अन्य इमरजेंसी संपर्क नम्बर भी दिया जा रहा है। ताकि गर्भवती माताएं तत्काल संपर्क करके नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले सके। गृह भेंट के माध्यम से गर्भवती माताओं को…

Read More

चिरायु टीम आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंच कर नन्हें-मुन्हें बच्चों का कर रही है स्वास्थ्य परीक्षण, गंभीर बीमारी से प्रभावित बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही है उच्च अस्पतालों में ईलाज की सुविधा.

चित्रकला के माध्यम से किया जा रहा है बच्चों का बौद्धिक विकास समदर्शी न्यूज ब्यूरो,जशपुर जशपुर : स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम आंगनबाड़ी केन्द्र में जा करके नन्हें-मुन्हें बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है और गंभीर बीमारी से प्रभावित बच्चों का पंजीयन करके उच्च अस्पतालों में ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में चिरायु टीम द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र मृगखोल, महकुलटोली और करवाटोली सेक्टर पुराईनबंध में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र में नन्हें-मुन्हें बच्चों को पौष्टिक आहार देने के साथ…

Read More