सूरजपुर पुलिस के द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगातार की जा रही है पैदल गश्त व पेट्रोलिंग.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर विश्रामपुर : पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय मौजूदगी बनाए रखते हुए लगातार पैदल गश्त व पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में गुरूवार को थाना विश्रामपुर पुलिस के द्वारा शांति एवं सुरक्षा प्रबंध को बनाए रखने के लिए मुस्तैदी से नगर के मेन रोड़, अम्बेडकर चौक सहित विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त व पेट्रोलिंग…

Read More

अवैध रूप से सट्टा खेलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की लगातार कार्यवाही जारी : आरोपी के कब्जे से सट्टा खेलाने में प्रयुक्त एक नग एंड्राइड मोबाइल, सट्टा-पट्टी सहित 3000/- रूपये नगदी रकम की गई जप्त.

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 247/2023, धारा-6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम पंजीबद्ध नाम आरोपी – अजय विश्वास उर्फ़ चिंटू पिता अमल विश्वास, उम्र 35 वर्ष, निवासी सीतामढ़ी हटरी के पास, थाना कोतवाली, जिला कोरबा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 12 अप्रैल 2023 को कोतवाली पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिला था कि सीतामढ़ी निवासी अजय विश्वास उर्फ चिंटू नामक युवक लोगों से पैसा लेकर मोबाईल के माध्यम से अवैध रूप से सट्टा खेलवा रहा है। जिसकी सूचना पर पुलिस…

Read More

जिले में छ.ग.जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के अंतर्गत पहली कार्यवाही : ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

आरोपी राजस्थान रॉयल्स एवं चेन्नई सुपर किंग्स के मध्य आईपीएल मैच में खिला रहा था ऑनलाइन सट्टा आरोपी लक्ष्मीनारायण ऊर्फ राजू बंजारे निवासी बिरगहनी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 266/23 धारा 6.7 छ.ग.जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के अंतर्गत जांजगीर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 12 अप्रैल 23 को थाना जांजगीर को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बिरगहनी में लक्ष्मीनारायण उर्फ राजू बंजारे जर्वे रोड के पास बैठकर राजस्थान रायल्स व चेन्नई सुपर किंग के क्रिकेट…

Read More

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 74 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 22,200/- रूपये समन शुल्क.

बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए, नो पार्किंग में खड़ी पाए गए, नंबर प्लेट आड़ा तिरछा लिखे पाए गए एवं हेड लाइट आधा काला नहीं किया पाए गए वाहनों पर की गई कार्यवाही बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए 21, नो पार्किंग में खड़ी किए पाए गए 14, नंबर प्लेट आड़ा तिरछा लिखे 14 एवं हेड लाइट आधा काला नहीं पाए गए 9 वाहनों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम…

Read More

चोरी का कोयला सायकल में परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को थाना जयनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी क्रम में थाना जयनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर चोरी का 2 क्विंटल कोयला सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी. भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना जयनगर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम तेलईकछार में चोरी का 2 क्वींटल कोयला सायकल में परिवहन कर रहे तुलेश्वर राजवाड़े…

Read More

चोरी का लेपटाप, मोबाईल व टेबलेट सहित एक आरोपी गिरफ्तार, लेपटॉप, टेबलेट व मोबाईल बेचने के लिए खोज रहा था ग्राहक !

थाना भटगांव पुलिस ने धारा 457, 380 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर की कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : न्यू माईनस भटगांव निवासी अशोक तिवारी ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 मार्च को भोर में कोई अज्ञात चोर के द्वारा घर से लेपटाप, मोबाईल, टेबलेट चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर की पतासाजी करते हुए…

Read More

छत्तीसगढ़ में हुए चावल घोटाले पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय खाद्य मंत्री को लिखा पत्र : चावल आवंटन में 2 बड़े घोटालों से कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के मुंह का छीना है निवाला – डॉ.रमन सिंह

राज्य सरकार पर लगभग 5 हजार 127 करोड़ रूपये मूल्य के 1 करोड़ 50 लाख 80 हजार 829 क्विंटल चावल का वितरण नहीं करने का लगाया आरोप, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा कोरोना काल में किए गए बड़े घोटाले का खुलासा किया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि केन्द्र सरकार द्वारा कोविड महामारी के समय देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों…

Read More

प्रदेश में इस साल दूसरी बार वीसीए कम होने से सस्ती हुई बिजली की दर, 2023 में लगातार दूसरी बार 35 पैसे प्रति यूनिट की कमी, अगले महीने कम आएगा बिल.

कुशल प्रबंधन से राज्य की दरें कम, केंद्रीय उपक्रम से अभी भी मिल रही महंगी बिजली समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा इस वर्ष 2023 में लगातार दूसरी बार वीसीए में कमी के कारण बिजली की दरें कम की गई हैं। अप्रैल-मई के आगामी बिजली बिल में वीसीए (वेरिएबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट) 43 पैसे प्रति यूनिट लगेगा। इसके पहले फरवरी-मार्च के लिए वीसीए को 1.10 से घटा कर 78 पैसे प्रति यूनिट किया गया था। इस तरह प्रदेश में बिजली की दरें दो बार में…

Read More

जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस नारायणपुर के द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक पार्टियों सहित विभिन्न संगठनों की सामूहिक बैठक लेकर सामुदायिक सद्भाव एवं शांती व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

सोशल मीडिया में भ्रामक एवं असत्य खबरें व विवादित पोस्ट, वैमनस्यता फैलाने संबंधी मैसेज आदि से सावधान रहने और पुलिस को सूचित करने की दी जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर : जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस नारायणपुर के द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक पार्टियों, गणमान्य नागरिकों, व्यापारीगणों, पत्रकार साथियों, समाज प्रमुखों एवं विभिन्न संगठनों की एक संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक जिला पंचायत नारायणपुर के सभाकक्ष में आज दिनांक 12 अप्रैल 2023 को आहूत किया गया था। इस दौरान सभी वर्गों से साम्प्रदायिक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाये रखने…

Read More

गैरेज से जैक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ जैक किया गया जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

आरोपी कलेश्वर उर्फ चिंगारू उम्र 35 वर्ष सकिन तिलक नगर चाम्पा के विरुद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 192/2023 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा चाम्पा : प्रकरण के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11 अप्रैल 2023 को प्रार्थी नमीत दुबे उम्र 29 वर्ष द्वारा थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि वह तिरुपति मोटर्स चांपा में सुपरवाईजर के पद पर काम करता है। दिनांक 10 अप्रैल 2023 के रात्रि 8:00 बजे गैरेज को बंद कर…

Read More