जशपुर जिले के धान खरीदी केन्द्रों में किसानों का किया जा रहा टीकाकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के 35 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी किया जा रहा है और खरीदी केन्द्रों में ही धान बेचने आले वाले किसानों को प्रथम  और द्वितीय डोज का टीका लगाया जा रहा है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र के नोडल अधिकारियों, समिति प्रबंधक और स्वास्थ्य अमला को निर्देश देते हुए कहा है कि केन्द्र में किसानों का शत् प्रतिशत टीकाकरण करें। कोई भी किसान छूटने न पाए इसका विशेष ध्यान रखें।

Read More

जशपुर जिले के ग्राम पंचायत नारायणपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए बर्तन बैंक का किया गया शुभारंभ

सामाजिक कार्यक्रम आयोजनों में प्लास्टिक के दोना थाली, चम्मच, कटोरी, डिस्पोजल गिलास की जगह बर्तन का उपयोग किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. ग्राम पंचायत नारायणपुर में सरपंच श्रीमती मुक्तिलता ने अपनी ग्राम पंचायत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने हेतु बर्तन बैंक खोलकर एक नई पहल की  शुरुआत की। इस अवसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, जनपद सीईओ कुनकुरी लोकहित भगत, जनपद सदस्य पुष्पा यादव, सरपंच कुलदीप मिंज एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सार्थक…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए अधिक से अधिक अंशदान देने की अपील की, सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने आम नागरिकों को दिया संदेश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए संदेश दिया। उन्होंने अपने संदेश में  कहा है कि देश की सीमाओं की हिफाजत करते हुए अपने प्राणों का सर्वाेत्तम बलिदान करने वाले अमर वीर शहीदों और सैनिकों को सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष 07 दिसम्बर को “सशस्त्र सेना झण्डा दिवस” मनाया जाता है। इस अवसर पर मैं सशस्त्र सेना के सभी सेवारत जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का हार्दिक अभिनंदन करता…

Read More

जशपुर जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया, सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वनमण्डलाधिकारी को लेपल पिन लगाया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याण हेतु 07 दिसंबर को पूरे देश के साथ जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (भा.नौ.) जे.के. चौधरी द्वारा कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और वनमण्डलाधिकारी कृष्णा जाधव को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर लेपल पिन लगाया गया। इस अवसर पर कार्यालय स्टाफ हेमन्त कुमार सार्वा, उŸाम कुमार साहू, रमाकान्त छाटा, राजू राम, पेट्रोल राम उपस्थित रहे। सशस्त्र सेना झंडा दिवस द्वारा एकत्रित की गई…

Read More

राज्य में अब तक 6.48 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी दो लाख 115 किसानों ने बेचा धान, 2476 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही है धान खरीदी, किसानों को अब तक 866 करोड़ 61 लाख से अधिक की राशि का भुगतान

आज छठवें दिन भी राजनांदगांव में सर्वाधिक 73,218 मीटरिक टन धान खरीदकर पहले पायदान पर बेमेतरा 52,807 मीटरिक टन धान खरीदी कर दूसरे नंबर और बलौदाबाजार जिला 52,435.24 मीटिरिक टन धान खरीदी कर तीसरे क्रम पर है कस्टम मिलिंग हेतु समनांतर रूप से समितियों से हो रहा है धान का उठाव: 1.13 लाख मीटरिक टन का डीओ जारी प्रभारी अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से…

Read More

भाजपा नेताओं की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हमेशा छत्तीसगढ़ के विकास के विरोध में ही खड़े रहते, सीएम भूपेश बघेल उद्योगपतियों, इन्वेस्टरों का भरोसा जीतने में कामयाब, रमन सिंह थे नाकाम – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है विपक्ष में होने के कारण हर बात का विरोध करने की मंशा रखते हैं और भूल जाते हैं कि किस विषय का विरोध करना चाहिए और किस विषय के समर्थन में खड़ा होना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा उद्योग लगाने दी गई सुविधाओं के चलते उद्योग लगाने वाले इन्वेस्टमेंट करने वालो के लिए सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक, सहयोग करने वाला स्टेट छत्तीसगढ़ है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन…

Read More

कोरोना संक्रमण को रोकने के पुख्ता प्रबंधों को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह लापरवाह : संजय श्रीवास्तव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के पुख्ता प्रबंधों को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह लापरवाह है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए केन्द्र सरकार को नसीहतें देने की घृष्टता करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहुंचे सैकड़ों विदेश यात्रियों की जांच तक नहीं करा पाए और केन्द्र सरकार ने जब सूची उपलब्ध कराई, तब जाकर प्रदेश सरकार को होश आया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा…

Read More

सारे गोठान बदहाल है तो आखिर गोठानों के नाम पर खर्च किया पैसा किसने खा लिया : भाजपा

जमीन से आसमान तक घोटाला करने वालो ने गाय माता के पैसे को भी नही छोड़ा : संदीप शर्मा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रभारी व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा ने कहा है कि जिन गौठानों को लेकर प्रदेश सरकार बड़ी-बड़ी डींगे हांकती नहीं थकती, उन गौठानों की दुर्दशा का आलम पूरा प्रदेश देख रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाकर आत्मप्रचार में लगी प्रदेश की कांग्रेस सरकार इन गौठानों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में फिसड्डी…

Read More

जशपुर में महिलाओ के लिए द्वितीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. नालसा, सालसा के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव पेन इण्डिया अवेयरनेस एण्ड आउटरीच अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर व महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में जिला पुलिस प्रशासन जशपुर, महिला बाल विकास विभाग जशपुर के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की अध्यक्षा जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में द्वितीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 5 दिसम्बर 2021 को जिला न्यायालय जशपुर के सभागार में किया गया। जिसमें अधिवक्ता श्रीमति ललिता महापात्रे ने नौनी सुरक्षा योजना,…

Read More

शहीद वीर जवानों के परिजनों को सहायता प्रदान करने नगरवासियों से की गई अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. देश में 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि शहीदों और उन लोगों को सम्मानित किया जा सके जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा हेतु देश की सीमाओं पर बहादुरी से दुश्मनों का मुकाबला किया और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। सैनिक किसी भी देश की संपत्ति होते हैं। वे राष्ट्र के संरक्षक होते हैं तथा किसी भी कीमत पर नागरिकों की रक्षा करते हैं। अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान…

Read More