समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो नारायणपुर, जिले की प्रभारी सचिव और संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ प्रियंका शुक्ला ने आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में निर्मित किये जाने वाले हमर लैब के स्थल का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को लैब स्थापना कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिये। डॉ शुक्ला ने जिला अस्पताल के प्रसूति कक्ष, एक्स-रे, ब्लड बैंक, महिला वार्ड आदि कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने कोविड-19 की तीसरी…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
प्रभारी सचिव डॉ प्रियंका शुक्ला ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, जिले में किये जा रहे कोविड-19 टीकाकरण एवं मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ की ली जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, जिले की प्रभारी सचिव और संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ प्रियंका शुक्ला ने आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण एवं रोकथाम, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पूर्व वर्षों में संचालित किये गये कार्यों की जानकारी ली। डॉ शुक्ला ने ओरछा विकासखंड में इस अभियान को और अधिक जिम्मेदारी एवं संवेदनीशलता के साथ संचालित करने…
Read Moreप्रभारी सचिव डॉ. प्रियंका शुक्ला ने धान खरीदी केंद्र बेनूर और संग्रहण केंद्र कोचवाही का किया औचक निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, नारायणपुर जिले की प्रभारी सचिव डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज बेनूर धान खरीदी केंद्र पहुंच चालू खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य में की जा रही धान खरीदी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी खरीदी केंद्रों में सुव्यवस्थित तरीके से सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित करने कहा। प्रभारी सचिव ने खरीदी केंद्र में आर्द्रता मापी यंत्र, कांटा-बांट, पंजियों का निरीक्षण किया और चेक लिस्ट के आधार पर जरूरी व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने चबूतरे, पर्याप्त मात्रा में…
Read Moreविष्णु देव साय समझ लें दहशत में उनकी भाजपा है – कांग्रेस, कांग्रेस सभी नगरीय निकाय चुनाव जीतेगी-मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान कि हार के डर से नगरीय निकाय चुनावी की जिम्मेदारी से कांग्रेस के नेता भाग रहे हैं और कांग्रेस को सबक सिखाने जनता तैयार बैठी हैं, पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि कांग्रेस न तो किसी से डरती और न ही किसी जिम्मेदारी से भागती। हार की दहशत में तो प्रधानमंत्री मोदी हैं जो अपने फैसले पलट रहे हैं। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में आसन्न और सुनिश्चित हार से दरअसल भाजपा थर थर…
Read Moreगोमती साय ने किसानों नहीं भाजपा के झूठे एजेंडे को सदन में उठाया, धर्मांतरण को नक्सलवाद से खतरनाक बता भाजपा सांसद ने नक्सल पीड़ितों के जख्म पर नमक छिड़का – कांग्रेस
भाजपा सांसद बारदाना उसना चावल पर क्यों बात नहीं कर रहे ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सदन से लेकर सड़क तक सिर्फ झूठे और फरेब के मुद्दों को उठाकर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगे है। भाजपा सांसद गोमती साय ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ की धान खरीदी के संबंध में आने वाली परेशानी बोरे की उपलब्धता और उसना चावल के संबंध में एक शब्द भी नहीं बोला। भाजपा सांसद ने लोकसभा में फर्जी…
Read Moreपीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत गठित जशपुर जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 8 दिसम्बर 2021 को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 08 दिसम्बर 2021 को अपरान्ह 4 बजे मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधितों को निर्धारित समयावधि में उपस्थित होने कहा है।
Read Moreजशपुर जिले के कृषि विभाग ने 6 सदस्यीय जांच समिति का किया गया गठन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. उप संचालक कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दैनिक अखबार में प्रकाशित किसान सम्मान निधि से फर्जीवाड़ा उजागर, 35 हजार से अधिक अन्नतदाता हुए प्रभावित के संबंध में विभाग द्वारा 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गठित जांच टीम में पत्थलगांव के अनुविभागीय अधिकारी कृषि राकेश पैंकरा को जांच अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सहायक संचालक कृषि जशपुर के.एस.पैंकरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एफ.आर. बर्मन, कृषि विकास अधिकारी रवि रंजन साहु, कृषि विकास अधिकारी मिथुन चौधरी एवं…
Read Moreजशपुर कलेक्टर की उपस्थिति में कुनकुरी के हर्राडाड़ में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सबंध में ग्रामीणों को दी विस्तार से जानकारी
ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए समस्याओं का यथाशीघ्र निदान करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में विगत दिवस जनपद पंचायत कुनकुरी के ग्राम पंचायत हर्राडाड़ में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एसडीएम कुनकुरी रवि राही, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सरपंच-सचिव व ग्रामीणजन उपस्थित थे। कलेक्टर ने ग्रामीणों…
Read Moreजशपुर जिले के प्रभारी सचिव ने धान खरीदी एवं टीकाकरण के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक, जिले में विशेष रणनीति तैयार कर कराए शत प्रतिशत टीकाकरण
धान खरीदी केन्द्रों में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रभारी सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में धान खरीदी एवं टिकाकरण के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, मुख्यकार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, संयुक्त कलेक्टर अखिलेश साहू, खाद्य, विपणन, नागरिक आपूर्ति निगम, सहकारी संस्थान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केन्द्रों में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने…
Read Moreजशपुर जिले के प्रभारी सचिव ने बालाछापर गौठान का किया आकस्मिक निरीक्षण, गौठान में सेग्रिगेशन शेड, मुर्गी बकरी शेड, जैविक खाद निर्माण, मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण यूनिट सहित अन्य गतिविधियो का किया अवलोकन
महिलाओं द्वारा किए जा रहे आजीविका गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें किया प्रोत्साहित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले के प्रभारी सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना ने आज जशपुर विकासखंड के बालाछापर गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर गौठान से जुड़ी समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के.एस. मण्डावी, एसडीएम जशपुर बालेश्वर राम, जनपद सीईओ जशपुर प्रेम सिंह मरकाम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी सचिव ने गौठान में ठोस…
Read More