समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में खाद्य विभाग द्वारा घरेलु गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग की प्राप्त शिकायत पर जशपुर नगर के विभिन्न हॉटल, ढाबों में छापा मार कर कार्यवाही की गई। खाद्य अधिकारी ने बताया कि कार्यवाही के दौरान 12 नग घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त कर संबंधित पर प्रकरण तैयार किया गया है। उन्हांेने बताया कि उक्त प्रकरणों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
कृषि मंडियों में भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी,समितियों की माध्यम से होगा कार्याें का संचालन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ की सभी 69 कृषि उपज मंडी समितियों में भार साधक अधिकारियों के स्थान पर भार साधक समितियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्यों समेत कुल 07 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। संचालक, कृषि विपणन, रायपुर द्वारा इन भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भार साधक अधिकारियों के माध्यम से संचालित हो रहे कार्यों का संचालन अब समितियों के माध्यम से होगा। जिसके अंतर्गत कृषि उपज मंडी समिति जशपुर…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने गिरांग, पोरतेंगा और झोलंगा के गौठान का किया निरीक्षण, समूह की महिलाओं नियमित गोबर खरीदी करके वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के दिए निर्देश
समूह की महिलाओं को बाड़ी में साग-सब्जी का उत्पादन करने के लिए कहा गया गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में बनाया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर विकासखंड के गिरांग, पोरतेगा और झोलंगा के गोठान का आकस्मिक निरीक्षण करके गोठान की गतिविधियों की ली जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाओं को नियमित गोबर खरीदी और वरमी कम्पोस्ट खाद बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। समूह की महिलाओं को रोजगार गतिविधियों का…
Read Moreपौधा तुहर द्वार योजना जशपुर जिले में 01 जुलाई से प्रारंभ, जनसामान्य को घर पहुंचाकर दिया जाएगा पौधा, पौधा प्राप्त करने परिक्षेत्र अंतर्गत दूरभाष नंबर जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने हेतु पौधा तुंहर द्वार योजना 01 जुलाई से प्रारंभ किया जा रहा है। वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि जन सामान्य द्वारा की गई मांग के अनुसार उनके पते पर पौधें की घर पहुंच सेवा दी जा रही है। जिस हेतु परिक्षेत्र अंतर्गत दूरभाष नंबर जारी किया गया है। जनसामान्य आवश्यकतानुसार पौधा प्राप्त करने हेतु जारी दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि जशपुर परिक्षेत्र हेतु श्री लालजीत सिंह दूरभाष नंबर 8120804158, मनोरा हेतु श्री भूपेन्द्र पैंकरा दूरभाष…
Read Moreजशपुर जिले में 01 जून से अब तक 74.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 74.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 30 जून तक औसत वर्षा 188.8 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 94.2 मिमी, मनोरा में 76 मिमी, कुनकुरी में 41.1 मिमी, दुलदुला में 84.4 मिमी, फरसाबहार में 79.3 मिमी, बगीचा में 118 मिमी, कांसाबेल में 22.1 मिमी, पत्थलगांव में 52.6 मिमी एवं सन्ना में 103.8 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read Moreशासकीय उचित मूल्य दुकान खाड़ामाचा में खाद्यान्न वितरण संबंधी नहीं पाई गई अनियमितता
पंचायत के मृत व्यक्त्यिों के नाम विभागीय वेबसाइट से किया गया निरस्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खाड़ामाचा गांव की पीडीएस दुकान से मृतकों के नाम पर राशन ले रहे लोग के संबंध में खाद्य निरीक्षक पत्थलगांव द्वारा मौके पर जाकर जांच एवं विभागीय वेबसाइट की आनलाइन डाटाबेस के आधार पर प्रतिवेदन तैयार किया गया। प्रतिवेदन तैयार करने दौरान मौके पर उपस्थित मृत परिवार के सदस्य पितो राम यादव, मंगल साय, वरण साय पैंकरा, सुमति बाई, संगति बाई यादव, के द्वारा बताया गया कि नेट…
Read Moreजशपुर संभाग अंतर्गत सभी विफल ट्रांसफॉर्मर बदले गये: वर्तमान में सभी ग्रामों में विद्युत सप्लाई सामान्य
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यपालन यंत्री संचारण, संधारण संभाग जशपुर ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से 35 ट्रांसफॉर्मर विफल हो गये थे। सभी विफल ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया गया है, तथा सभी ग्रामों में विद्युत सप्लाई सामान्य हो गई है। वर्तमान में संभाग के अंतर्गत विफल ट्रांसफॉर्मर हेतु शेष नहीं है।
Read Moreजिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न: स्वीकृत प्रकरणों को प्राथमिकता से ऋण प्रदान करने के दिए निर्देश
बैंकर्स दिए गए लक्ष्यों को समय पर करें पूरा-अपर कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी बैंकर्स की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी बैंकर्स को सक्रिय होकर कार्य करने एवं अपने सेवाओं में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को बैंक के द्वारा लाभांवित किया जा सके। बैठक में गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के शासन प्रायोजित ऋण योजनाओं के लक्ष्य की प्रगति की…
Read Moreमलेरिया प्रभावित ग्रामों में प्रथम चरण का डीडीटी छिड़काव कार्य पूर्ण : जशपुर जिले में मलेरिया के प्रकरण सामान्य से बहुत कम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मलेरिया विभाग के निर्देशानुसार वार्षिक परजीवी सूचकांक दर 5 से ऊपर वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों के आश्रित ग्रामों में डीडीटी का छिड़काव किया जाना है। जिले के 259 उप स्वास्थ्य केन्द्रों में से उपरोक्त मापदण्ड के अंतर्गत 74 उप स्वास्थ्य केंद्रो के 243 आश्रित ग्राम आते हैं। जहाँ डीडीटी का छिड़काव किया जाना था। इन गांवों में प्रथम चरण 15 अप्रैल से 30 जून का छिड़काव पूर्ण कर लिया गया है। द्वितीय चरण 01 जुलाई से 15 अगस्त…
Read Moreजशपुर तहसील में रेत भण्डारण के 3 प्रकरण दर्ज : की जा रही कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के तहसील जशपुर में झारखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम पुत्रीचौरा में रेत भण्डारण के 03 प्रकरण विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है इसके अतिरिक्त उक्त मार्ग में निर्माणाधीन मकान के सामने स्वयं के उपयोग हेतु अल्प मात्रा में रेत रखा होना पाया गया है। क्षेत्र में रेत की आपूर्ति बनाये रखने हेतु रेत के 02 भण्डारण स्वीकृत किये गये है। वर्षाकाल के पूर्व जिले में कुल 04 रेत खदान स्वीकृत होकर संचालित थी जिससे जिले…
Read More