फरसाबहार की उड़नदस्ता टीम ने अवैध धान परिवहन करते वाहन जप्त कर तुमला थाना किया सुपुर्द जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार फरसाबहार एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह के द्वारा फरसाबहार के चेक पोस्ट का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। और अवैध धान परिवहन करने वालों पर वाहन जप्त कर कारवाई की जा रही है । गठित उड़नदस्ता दल द्वारा विगत शुक्रवार 21 नवम्बर को चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण के दौरान एक पिकअप वाहन को अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर थाना तुमला को सुपुर्द किया गया…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
गृह निर्माण के दौरान दोस्ती, फिर वीडियो कॉल पर धोखा… शादीशुदा महिला की अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से उड़ीसा में पकड़ा गया
आरोपी घटना दिनांक से ही था फरार, पुलिस कर रही थी लगातार पतासाजी, अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में शादीशुदा महिला का अपने घर निर्माण के दौरान हुआ था आरोपी से परिचय, फोन पर होती थी बातचीत, बातचीत के दौरान प्यार का झांसा दे खींच ली थी अश्लील फोटो गिरफ्तार आरोपी सोलेमान शेख, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम खरीदपुर, थाना सती, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के विरुद्ध बी एन एस की धारा 79 व आई टी एक्ट की धारा 67(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर : दिनांक 24.10.25 को थाना…
Read Moreएक क्लिक या एक OTP… और मिनटों में उड़ जाएंगे पैसे! जशपुर पुलिस ने किसानों को दी कड़ी चेतावनी—फर्जी ऐप, स्क्रीन शेयरिंग और लिंक फ्रॉड से रहें सावधान
जशपुर पुलिस की ओर से धान खरीदी के दौरान किसानों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता संदेश, किसान अपने बैंक खाता/OTP संबंधी जानकारी किसी से भी साझा ना करें, ठगी होने पर तत्काल नजदीकी थाना एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में संपर्क करें, जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस अवधि में किसानों के बैंक खातों में समर्थन मूल्य की राशि जमा होती है। इसी समय सायबर अपराधी अत्यधिक सक्रिय हो जाते हैं और किसानों को धोखे में लेकर उनके बैंक खाते से पैसों की…
Read Moreई-वेस्ट से लेकर टायर वेस्ट तक… उद्योगों को मिला ‘गोल्डन गाइड’—AFR तकनीक, ईपीआर और फ्लाई ऐश मैनेजमेंट पर जोर
सर्कुलर ईकोनॉमी एवं वेस्ट मैनेजमेंट पर संभाग स्तरीय कार्यशाला संपन्न उद्योगों को वेस्ट टू वेल्थ एवं ईपीआर के लाभों की विस्तृत जानकारी रायपुर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के निर्देशन में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर के तत्वाधान में भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल “सर्कुलर ईकोनॉमी एवं वेस्ट मैनेजमेंट (Waste to Wealth)” विषय पर बिलासपुर संभाग के लिए एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम प्लेनेटेरियम, व्यापार विहार, बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के सदस्य सचिव श्री…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में श्रम सुधारों का ऐतिहासिक क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज देश में चार श्रम संहिताओं के ऐतिहासिक क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रम सुधारों का यह महत्वपूर्ण निर्णय देश के 40 करोड़ से अधिक श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की एक अभूतपूर्व गारंटी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन भारत के श्रम क्षेत्र के इतिहास में एक मील का…
Read Moreघर बैठे धान बेचने का नया जमाना! तुंहर टोकन ऐप ने बदल दी पूरी खरीदी व्यवस्था—किसानों ने कहा ‘अब नहीं लगती लाइन’
घर बैठे धान विक्रय का नया दौर: तुंहर टोकन ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत मोबाइल से काट रहे टोकन, धान खरीदी प्रक्रिया हुई पारदर्शी और तेज रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान खरीदी तिहार के बीच इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक जटिलताओं को काफी हद तक कम कर दिया…
Read Moreखरीफ उपार्जन ने धमतरी में जगाई नई उम्मीद—महिलाओं की कमाई में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उछाल
खरीफ उपार्जन शुरू होते ही धमतरी में लौटी रौनक : ईश्वरी–विद्या जैसी महिलाएँ बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल रायपुर : प्रदेशभर की तरह धमतरी जिले में भी खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 की शुरुआत 15 नवंबर से सुचारू रूप से हो चुकी है। खरीदी केंद्रों में जहाँ किसानों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता दिखाई दे रही है, वहीं गांवों में श्रमिक परिवारों के बीच भी खुशी का माहौल है। धान खरीदी से जुड़े कार्यों ने ग्रामीण श्रमिकों, विशेषकर महिलाओं के लिए रोजगार एवं अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ा दिए हैं, जिससे…
Read Moreछत्तीसगढ़ की बड़ी पर्यावरणीय पहल! कोपरा जलाशय को रामसर साइट बनाने का प्रस्ताव—दुर्लभ पक्षियों और वेटलैंड संरक्षण को मिलेगा वैश्विक सुरक्षा कवच
कोपरा जलाशय को मिलेगा रामसर स्थल का दर्जा, राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने भेजा प्रस्ताव रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कोपरा जलाशय को राज्य सरकार ने प्रस्तावित रामसर स्थल घोषित करने की दिशा में बड़ी पहल की है। प्राकृतिक और मानव निर्मित विशेषताओं से युक्त यह जलाशय पूरे क्षेत्र के लिए जलसंसाधन, सिंचाई और जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। कोपरा जलाशय के रामसर स्थल बनने से क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी…
Read Moreजनता के दरवाजे पहुंची सरकार! भरतपुर में ‘ग्रामीण बस सेवा’ लॉन्च—महिलाओं, छात्रों और मजदूरों ने कहा ‘यह बदलाव ऐतिहासिक’
भरतपुर में नई ग्रामीण बस सेवा शुरू : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से ग्रामीणों में खुशी की लहर रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी सोच एवं मंशानुरूप परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर ब्लॉक में ग्रामीण बस सेवा के तहत नई बसों का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध है कराना उल्लेखनीय है कि परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर, सुगम और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने का लक्ष्य लगातार…
Read More