एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जशपुर में अतिथि शिक्षक हेतु अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जशपुर जिले में संचालित 04 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कालखंड आधारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक रखे जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त आवेदनों की पात्र अपात्र सूची तैयार इस संबंध में 7 जून तक दावा आपत्ति मंगाई गई थी। प्राप्त दावा आपत्ति के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार कर जशपुर जिले की वेबसाइट www.jashpur.nic.in पर अपलोड कर दिया गया । जिसे वेबसाइट पर अवलोकन किया जा सकता है

Read More

जशपुर जिला में 185 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 21 जून को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 21 जून 2022 को 188 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि  प्लेसमेंट कैप हेतु बॉम्बे इंटेलिजेंस सिक्यूरिटी रायपुर से 185 पद एवं देवनारायण होण्डा जषपुर  में 3 पद हेतु रिक्त्यिां प्राप्त हुई है। जिसमें बॉम्बे इंटेलिजेंस सिक्यूरिटी रायपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड के 150 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता योग्यता 10वीं पास,  सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु 35 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है। उक्त पदों हेतु वेतनमान 12…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने एनीमिया मुक्त जशपुर अभियान को सफल बनाने के दिये निर्देश, दो चरणो में चलेगा अभियान

किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं का हिमोग्लोबिन जांच एवं उपचार किया जाएगा अभियान दो चरण में, प्रथम चरण 16 से 30 जून और द्वितीय चरण 01 से 10 जुलाई तक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस 16 जून को स्वास्थ्य, षिक्षा और महिला बाल विकास विभाग की वर्चुअल बैठक लेकर जिले में किषोरी बालिकाओं और महिलाओं को एनीमिया मुक्त किये जाने के लिए विषेष प्रयास करने के निर्देष दिए है। उन्होंने कहा कि अभियान दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण 16 जून से 30 जून…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत जन्मजात मोतियाबिन्द के 5 बच्चों को नेत्र ज्योति प्रदान करने के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों से चिन्हांकित जन्मजात मोतियाबिन्द के नेत्र रोग से ग्रसित 05 बच्चों को नेत्र ज्योति प्रदान करने हेतु डॉ. सी.पी. एक्का नेत्र सर्जन द्वारा परीक्षण कर एवं राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा के मार्गदर्षन में मेडिकल कॉलेज रायपुर के लिए 108 संजीवनी एम्बुलेंस से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजीत टोप्पो द्वारा रवाना किया गया। जिसमें पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम जामजुवानी के 5 वर्षीय अयुष लकड़ा, 06 वर्षीय अनुप लकड़ा,…

Read More

रेस्क्यू ऑपरेशन : एक ही बात मेरे जेहन में कि राहुल को बाहर निकालना है

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में बोर में फंसे 11 वर्षीय बच्चे राहुल की जान जिसने बचाई उसका नाम है अजरूल। अजरूल ने राहुल को बचाने में अपनी जान की भी परवाह नहीं की। जब मुख्यमंत्री ने अजरूल से बातचीत करते हुए उससे पुछा कि आपको डर नहीं लगा तो उसने कहा मुझे सबसे पहले बच्चे की जान बचाने की फिक्र थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अजरूल को मुख्यमंत्री निवास पर आज आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया और राज्योत्सव में पुनः सम्मानित करने की घोषणा की।…

Read More

मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों के महिला समूहों और गौठान समितियों को किया 10.90 करोड़ रूपए का भुगतान, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से साकार होगा बापू के ग्राम स्वराज और स्वावलंबी गांव का सपना : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने किसानों और ग्रामीणों से रोका-छेका अभियान में सहयोग का किया आव्हान गोबर विक्रेताओं को अब तक 147 करोड़ रुपए का भुगतान गौठान समितियों और स्व सहायता समूहों को अब तक कुल 136 करोड़ 04 लाख रुपए का भुगतान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने के लिए वहां और अधिक आर्थिक गतिविधियां संचालित करने की आवश्यकता है। इससे ग्रामीण स्वावलंबन की राह में आगे बढ़ेंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज और…

Read More

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू टीम को किया सम्मानित : रेस्क्यू टीम के लोगों ने जिस लगन और समर्पण भाव से काम किया, वह प्रशंसनीय, ऑपरेशन दुरूह था, संकट आए, संघर्ष आए, लेकिन हिम्मत बनी रही – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बोरवेल में फंसे बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी डाक्यूमेंटरी फिल्म राज्य शासन उठाएगी राहुल साहू की पढ़ाई-लिखाई एवं चिकित्सा का खर्च राज्योत्सव में होगा राहुल और रेस्क्यू टीम का फिर से सम्मान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जांजगीर-चांपा जिले के बोरवेल में फंसे बच्चे को निकालने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन पर डाक्यूमेंटरी फिल्म बननी चाहिए। रेस्क्यू टीम के इस अनुभव को प्रदेश और देश के लोग समझ सकें। यह फिल्म भविष्य में ऐसी होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए भी…

Read More

सड़क दुर्घटना : तेज रफ्तार बोलेरो ने टेम्पो को मारी टक्कर, पिता की मृत्यु, पुत्र गंभीर घायल, पुलिस ने बोलेरो चालक के विरुद्ध दर्ज किया मामला

पुलिस ने बोलेरो चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 51/2022 भादवि की धारा 279, 304 ए, 337 के अन्तर्गत दर्ज किया प्रकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/दुलदुला एनएच 43 पर नही रूक रहा है दुर्घटनाओं का दौर, बुधवार को रात्रि लगभग 9 बजे जशपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पतराटोली चौक में खड़ी ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार सब्जी व फल विक्रेता पिता पुत्र दुर्घटना के शिकार हो गये। जिसमें पिता इसहाक अंसारी की मौके पर मौत हो गई और पुत्र सुलतान अंसारी घायल…

Read More

गांजे की बड़ी खेप पकड़ाई, पीकप वाहन से नमक के नीचे छूपाकर की जा रही थी तस्करी, गांजे की कीमत 40 लाख से उपर….पुलिस कर रही कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ओड़िसा छत्तीसगढ़ सीमा पर अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट के निकट तपकरा पुलिस ने आज फिर एक गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांजा पीकप में लोड़ था जिसके उपर छुपाने के लिये नमक की बोरियों को इस्तेमाल किया गया था। गांजे की मात्रा 4 क्विंटल 20 किलोग्राम लगभग बताई जा रही है। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 40 लाख 80 हजार रूपये आंका गया है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त पीकप भी गांजे के साथ जप्त की गई है। तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों…

Read More

दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव सम्पन्न : परिपथ के सौंदर्य देख कर देश दुनिया के लोग श्री राम के चरणों मे शीश नवायेंगे- श्री भगत

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने जमाया रंग सरगुजिहा व छत्तीगढ़ी गीत, संगीत ने दर्शकों का मोह मन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर आषाढ़स्य प्रथम दिवसे के अवसर पर आयोजित  रामगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के पुरातत्व एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालयीन एवं आमंत्रित कलाकारों के द्वारा सरगुजिहा और छत्तीसगढ़ी गीत, संगीत एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों का…

Read More